Home Punjab>Ludhiana Punjab News: युवकों ने घर पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: युवकों ने घर पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: युवकों ने घर पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना। जिले के हैबोवाल क्षेत्र में एक परिवार के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला किया है। मामले संबंधी पीड़िता ने कहा कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक युवक को अपने घर में काम पर रखा था। बाद में पुलिस से पता चला कि यह युवक और उसके साथी चोरी में शामिल हैं और उनके ही घर में किराये पर रहते थे। इसके बाद, परिवार ने उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने शिकायत दर्ज कराई
कुछ दिन बाद, देर रात को ये युवक अपने साथियों के साथ लौटे और परिवार के घर पर हमला कर दिया। हमले से परिवार में दहशत फैल गई। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित महिला ने तुरंत हैबोवाल थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने कार्रवाई पर उठाये सवाल
पीड़िता का कहना है कि बार-बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here