मृतक अमन के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि वीरवार की सुबह बारिश होने के चलते अमन काम पर नहीं गया। उसके मौसा-मौसी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। मौसा जैसे ही घर पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमन ने अपने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हो देखा, तो अमन पंखे के साथ चुन्नरी के सहारे लटक रहा था। परिवारिक सदस्यों ने तुरंत मामले की सूचना थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवा मृतक के परिजनों को सूचित किया। जिनके आने के बाद उनके बयान दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जायेगा। चचेरे भाई राहुल के अनुसार मृतक अमन अक्सर फोन पर किसी से बातें करता रहता था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। जिसका लॉक खुलवाकर जांच कर अगली करवाई की जाएगी।Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस#Punjab #News pic.twitter.com/OJeIB8eNY4
— Encounter India (@Encounter_India) August 30, 2024