Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अब रोडवेज मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, नहीं चलेगी बसें, हड़ताल का किया ऐलान

पंजाबः अब रोडवेज मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, नहीं चलेगी बसें, हड़ताल का किया ऐलान

0

लुधियानाः पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, मांगों को लेकर संघर्षर कर रहे मुलाजिमों ने 13 मार्च को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन इससे पहले 11 मार्च को सभी परिवहन डिपुओं पर गेट मीटिंग व रैलियां करेगी और 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से सभी डिपुओं में बसों को रोक दिया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यह फैसला परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी मान ली गई मांगों को भी लागू करने में अड़ंगा लगाए जाने से तंग आकर लिया है।

यूनियन के सदस्य 13 मार्च को मोहाली से पंजाब विधानसभा की तरफ मार्च भी निकालेंगे। वहीं लुधियाना में हुई प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में रेशम सिंह गिल ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार बैठकें बुलाकर मान ली गई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव, एमडी के साथ हुई बैठकों में लिए गए फैसलों को परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा लागू करने में रुकावटें खड़ी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि निलंबित कांट्रेक्ट मुलाजिमों को आउटसोर्स के ठेकेदारों के पास भेजा जा रहा है और अब छुट्टी व विश्राम की अनुमति भी ठेकेदार से लेने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में यूनियन की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई थी लेकिन जब मांगों को पूरा करने संबंधी पत्र जारी किए गए तो विभाग ने कई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू किया है, जिसे लेकर मुलाजिमों में भारी रोष है। यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह, जगतार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह राठ, गुरप्रीत सिंह पननू, बलजिंदर सिंह ने विभाग की धोखाधड़ी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विभाग जानबूझकर पंजाब सरकार के खिलाफ मुलाजिमों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here