Home Punjab>Ludhiana पंजाब : न्यू हरगोबिंद नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों के बल पर युवक को पीटा, देखें वीडियो

पंजाब : न्यू हरगोबिंद नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों के बल पर युवक को पीटा, देखें वीडियो

0

लुधियाना : न्यू हरगोबिंद नगर में गुंडागर्दी देखने को मिली। बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक सिख युवक को तेजधार हथियारों के बल पर पीटा। युवक द्वारा जब खुद को बचाने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने उसे घेर कर दातर के बल पर अपने वाहन पर बैठा लिया।

बदमाश युवक को किस जगह उठाकर ले गए हैं इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। इलाके में हुई इस गुंडागर्दी की वीडियो भी सामने आई है। इलाका निवासियों के मुताबिक आए दिन गली मोहल्लों में सरेआम गुंडागर्दी होती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिख युवक को हथियारों के बल पर ले जाने वाले युवक का नाम कुनाल बताया जा रहा है। बदमाश 4 से 5 बाइकों पर सवार होकर आए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी वारदात कैद हुई।

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। 2 दिन पहले भी इन युवकों की आपस में झड़प हुई है। फिलहाल इस वारदात संबंधी पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं है। हदबंदी के कारण थाना डिवीजन नंबर 2 और डिवीजन नंबर 3 के SHO से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here