Blog

  • भगवान को मिलना आसान नहीं जरा कष्ट उठाना पड़ता है: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    भगवान को मिलना आसान नहीं जरा कष्ट उठाना पड़ता है: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमडल बंगाणा क्षेत्र के श्री राधाकृष्ण गौसदन डुमखर चिल्ली में चल रही भागवत कथा के दौरान सोमवार  को कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने अपने प्रबचनों द्वारा बताया कि  भगवान जी को मिलना आसान नहीं परन्तु थोडा कष्ट उठाना पड़ता है।हम भगवान को तभी पा सकते हैं जब हम उनके नजदीक जाएंगे।ओर हर घड़ी उनका सिमरन करेंगे तो भगवान जरूर मिलते हैं।

    भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सैंकड़ों कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए जहां पर भी भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हो बहां पर हमें जरूर जाना चाहिए। भागवत कथा सुनने से एक तो घर में सुख शांति समृद्धि रहती है दुसरा आपका ध्यान ओर बिचार भी अच्छे लोगों से जुड़ जाते हैं। बुरी संगत में बैठकर हम लोग दुसरों की बुराई की बाते ही सुनते हैं।

    सोमवार को भागवत कथा के दौरान कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने सात दिनों तक चली भागवत कथा सुनने बालों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें बताया कि हमें हर समय भगवान का सिमरन करना चाहिए।बहीं पर समापन समारोह के दौरान सुबह हवन यज्ञ आयोजित किया गया उसके बाद भागवत कथा दोपहर बाद भंडारे का आयोजन करवाया गया।

    इस मौके पर भागवत कथा संचालक पूर्व प्रधान चंद्र कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश चंद शर्मा, पूर्व प्रधान अनिता शर्मा,  टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर दिलवाग सिंह, आर्यन शर्मा,मेहर चंद,मेहर चंद ढिल्लो, तरसेम लाल, सुभाष,अरूणा देवी,निलम कुमारी, कुसुम लता,हेम लता, सहित अन्य गांव वासियों ने भी भागवत कथा सुनने का आनंद लिया।

  • कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कंपनी के जीएम ने तीन सौ कामगारों के साथ खेली होली
    बददी/सचिन बैंसल: लोदीमाजरा स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में कंपनी प्रबंधकों ने कामगारों और स्टाफ के साथ जम कर होली खेली। कंपनी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम रखा था। डीजे की धूनों पर कामगार थिरकते रहे और एक दूसरे के रंग लगाया। कंपनी के जीएम राधा गोविंद मंत्री और एचआर हैड प्रेम लता ठाकुर की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। दोनों अधिकारियों ने कामगारों और स्टाफ के कर्मचारियों के साथ जम कर रंग लगाया  गया। राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि वह हर वर्ष अपनी कंपनी में इसी तरह से होली मनाते है। कंपनी के तीन सौ लोगों ने एक साथ होली का पर्व मनाया उसके बाद सभी के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था कंपनी की ओर से की गई थी।
  • जालंधरः घर के बाहर खड़ा बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः घर के बाहर खड़ा बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन घर से बाहर खड़े वाहन चोरी करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला जालंधर जिले के नकोदर में स्थित जलोटीया मोहल्ले से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़े वाहन को चोर लेकर फरार हो गए है।

    मामले की जानकारी देते हुए रजनीश कुमार ने नेे बताया कि उन्होंने अपना मोटरसाइकिल स्प्लेंडर घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। कुछ ही समय में 2 बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 

  • जालंधरः कांंग्रेसी नेता के करीबी पर निगम की कार्रवाई, जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधरः कांंग्रेसी नेता के करीबी पर निगम की कार्रवाई, जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः दकोहा में निगम की कार्रवाई का मामला सामने आया है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कांग्रेसी नेता के करीबी पर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी और मार्केट का निर्माण रुकवा दिया। बिल्डिंग ब्रांच ने रामामंडी के 2 कलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किया है। कॉलोनी काटने वालों को निगम की मंजूरी और नक्शा दिखाने को कहा गया है।

    नोटिस में कहा गया है कि यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए तो कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध कॉलोनी के साथ-साथ बनाई गई मार्केट पर बुलडोजर भी चल सकता है। दकोहा की जिस कॉलोनी को आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस जारी किया है यह निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ही कटी है।

    मिलीभगत इसलिए है क्योंकि कॉलोनी में घर, मार्किट बनाई गई दुकानें आगे बिक कर किराए पर भी चढ़ गई, लेकिन अवैध इमारतों पर नजर रखने वाले किसी बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। इससे आशंका गहराती है कि यह सारा काम बिना मिलीभगत के नहीं हुआ है। जिन लोगों ने यह कॉलोनी काटी है वह प्रॉपर्टी डीलर हैं और निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का साथ उनका रोज का वास्ता है। अन्यथा कैसे संभव है कि इतनी बड़ी उसारी हो गई और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी।

  • पंजाबः अवैध निर्माण करने वालों को गमाडा का अल्टीमेटम, वरना चलेगा बुलडोजर

    पंजाबः अवैध निर्माण करने वालों को गमाडा का अल्टीमेटम, वरना चलेगा बुलडोजर

    मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा ने उन लोगों पर शिकंजा कस दिया है। जिन्होंने पेरीफेरी नियम को तोड़कर अवैध निर्माण किया हुआ है ।ऐसे लोगों को एक हफ्ते में अपने निर्माण हटाने होगाl वरना गमाडा द्वारा उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। साथ ही इस दौरान होने वाले खर्च को भी लोगों से ही वसूला जाएगा।  गमाडा ने लोगों से सहयोग की अपील की हैl गमाडा के ध्यान में आया है कि कुछ लोगों ने नियम को तोड़ कर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिस स्थान पर एक ईंट नहीं लग सकती है, वहां पर लोगों ने आलीशान कोठियां और शोरूम तक बना लिए हैं।

    सर्वे टीम की जांच में पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब गमा डा इन लोगों पर पूरी तरह सख्त हो गया है। ऐसे लोगों को 13 मार्च तक खुद ही अपने निर्माण हटाने का समय दिया है । उसके बाद गमाडा द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सारे कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाएगी साथ ही इस संबंधी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि पेरीफेरी एक्ट को लेकर हाई कोर्ट भी काफी सखत है। हाई कोर्ट ने साफ हिदायत दे रखी है कि जहां भी नियमों को ताक में रखकर निर्माण हो रहा है । उस पर पहल के आधार पर कार्रवाई की जाए ।नियम तोड़ने वालों को राहत न ढ़ी जाए।

  • अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 8 मार्च को प्रातः 10 बजे समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केन्द्र में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री इसके उपरांत सायं 6 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंचकूलाः हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक आईएएस सहित तीन एचसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    साल भर की योजनाओं के बारे में दी विस्तृत जानकारी

    नालागढ़/सचिन बैंसल : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला नालागढ़ की बैठक संघ कार्यालय नालागढ़ में संपन्न हुई ।बैठक आरंभ विधिवत दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना से हुआ ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। नरेंद्र कपिला ने संगठन की साल भर की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि जिले में महिला संघ की बैठक 19 मार्च को जिले के सभी खंडों को सक्रिय करने के लिए 26 मार्च को खंड बैठकर करने व 22 मार्च को नववर्ष प्रतिपदा अफसर अपने अपने विद्यालय में मनाने का आग्रह किया है ।उन्होंने कहा इस वर्ष हिमाचल प्राथमिक 15 अप्रैल से 15 मई तक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें 3 4 मई को विशेष अभियान रहेगा। इस  बैठक में जिला अध्यक्ष पवन कुमार ,  जिला महामंत्री  दीपक शर्मा,  जिला संगठन मंत्री  अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र व जिला कार्यकारिणी सदस्य  श्याम लाल कौशल जी उपस्थित रहे l

  • हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब/संदीपः हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण साहिब में पंजाबी युवकों ने रात को हुड़दंग किया था। इसके बाद मंडी में पंजाबी श्रद्धालुओं को रोकने के बाद हंगामा हो गया। भड़के श्रद्धालुओं ने हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा पर जाम लगा दिया। मणिकर्ण साहिब जाने वाले पंजाबी श्रद्धालुओं ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको बेवजह तंग किया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको मंडी से पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है। उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जाने दिया जाए। कभी धार्मिक झंडों को लेकर तो कभी मोटरसाइकिल पटाखों के नाम पर उन्हें तंग किया जाता है। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें तंग न किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को समझाया। बाद में डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया। इस पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। 

  • पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियाना : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नगर निगम जोन डी में तैनात नंबरदार सोनू नाम के कर्मचारी को 1000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान उक्त आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कर्मचारी को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक महा सिंह नगर, डाबा, लुधियाना निवासी वर्ग चार कर्मचारी बॉबी नाम की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसे ड्यूटी से अनुपस्थित दिखाने की धमकी देकर उसके पांच माह के वेतन में से 70,000 रुपये प्रति माह की रिश्वत के रूप में 2000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में 1,000 रुपये ले चुके थे और शेष पैसे की मांग कर रहे थे।