Home Punjab>Ludhiana पंजाब : गैंगस्टर संदीप को पुलिस ने दबोचा

पंजाब : गैंगस्टर संदीप को पुलिस ने दबोचा

0

लुधियाना : CIA-2 टीम ने गैंगस्टर संदीप लुधियाना को गिरफ्तार किया है। संदीप से पुलिस को 32 बोर की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। संदीप का लुधियाना में एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल बताए गए हैं। राजनीतिक रैलियों में भी संदीप और उसके साथियों को आम देखा जाता था। CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने संदीप को भामियां इलाके में उसके घर से दबोचा है। संदीप गोरु बच्चा का साथी है। गैंगस्टर पुनीत बैंस ग्रुप और जतिंद्र जिंदी के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है। शहर में वर्चस्व कायम करने के लिए संदीप और उसके साथी गनमैन के साथ हथियारों के गीतों पर अक्सर रील बनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं।  

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप पर 10 से 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। देर रात तक पुलिस ने कई जगहों पर बरामदगी डालने के लिए लगातार रेड भी की है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के चार्ज लेने के बाद अब शहर में गैंगस्टरों की लिस्टें बननी शुरू हो गई हैं। जेल से जमानत आदि पर आए गैंगस्टरों पर पुलिस की नजर है। पुलिस बुधवार को संदीप की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर खुलासा कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here