Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुलिस ने 28 हजार लाहन की नष्ट, तस्कर फरार, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने 28 हजार लाहन की नष्ट, तस्कर फरार, देखें वीडियो

0

लुधियाना : अवैध शराब तस्करों और अवैध भट्ठियां लगाकर शराब निकालने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने आज सुबह सतलुज दरिया पर दबिश दी। पुलिस के आने का पता चलते ही शराब तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस टीम को मौके से करीब 28 हजार लाहन बरामद हुई है।

 एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीम शनि मंदिर नजदीक गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि सतलुज दरिया किनारे अवैध शराब निकाली जा रही है। टीम की रेड से पहले आरोपी भाग चुके थे।

आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें लगाई गई है। पुलिस टीम के साथ एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह भी मौके पर थे। पुलिस को दबिश दौरान 28 हजार लीटर लाहन, 12 तिरपाल, 2 लोहे के ड्रम, 2 पतीले और 2 पाइप काले रंग के बरामद हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here