Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 2 गैंगस्टरों में चली गोलियों में युवक की मौत को लेकर पुलिस ने किए अहम खुलासे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

पंजाबः 2 गैंगस्टरों में चली गोलियों में युवक की मौत को लेकर पुलिस ने किए अहम खुलासे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

0

लुधियानाः हाबड़ा रो़ड़ पर स्थित प्रतापपुरा में अल सुबह 3.30 बजे गैंगस्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने चौकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गैंग के व्यक्ति है। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों की डिटेल सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आईपीसी धारा अंडर सेक्शन 302, 307 25/27 के तहत थाना पीएयू थाना में दर्ज किया है। पुलिस बताया कि टीम जांच में जुट गई।

घटना के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी को उनकी टीम ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में गोलियां चली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि देर रात 3 बजे हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूरज शर्मा उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बब्बू के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं हरप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पीएयू की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास हरप्रीत नामक व्यक्ति उपचार के लिए आया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया था, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने दूसरे अस्पताल में उपचार करवाने का कहा था। इस दौरान वह प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here