Home Punjab>Ludhiana Punjab: Police कर्मियों पर नशे में धुत होकर बाइक सवार टक्कर मारने के लगे आरोप, देखें वीडियो

Punjab: Police कर्मियों पर नशे में धुत होकर बाइक सवार टक्कर मारने के लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab: Police कर्मियों पर नशे में धुत होकर बाइक सवार टक्कर मारने के लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना में रसूल्डा गांव के पास स्विफ्ट कार चालकों ने देर रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने पीछा करके कार चालकों को काबू कर लिया। हालांकि एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में पता चला कि उक्त कार चालक पुलिस कर्मी है और उनकी ड्यूटी अमृतसर जिले में लगी हुई है। लोगों ने आरोप लगाए गए है कि पुलिस मुलाजिम शराब पीकर ड्राइविंग कर रहा था।

जबकि दूसरी ओर पुलिस मुलाजिम का कहना है कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार एक अन्य व्यक्ति खुद को एएसआई बता रहा था। लोगों का आरोप है कि उनके विरोध के बावजूद पुलिस कर्मी वहां पास में स्थित शराब के ठेके से शराब खरीद कर ले आया। इस बात को लेकर वहां पर काफी हंगामा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here