Home Punjab>Ludhiana पंजाबः विवादों में घिरा पुलिस का कर्मी, वीडियो वायरल

पंजाबः विवादों में घिरा पुलिस का कर्मी, वीडियो वायरल

0

लुधियानाः पंजाब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। नशा नौजवानों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। आम लोगों द्वारा नशा करने के मामले अकसर सामने आते रहते है। पर कानून के रखवाले ही नशा करें, तो आम जनता का क्या हाल होगा। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में गाड़ी में पुलिस कर्मी बेसुध होकर बैठा हुआ है और पुलिस की पगड़ी भी गाड़ी में पड़ी हुई है। इस दौरान वह कार का दरवाजा भी खटखटा रहे है।

इस दौरान आरोप लगाए जा रहे है कि सड़क की मध्य में पुलिस कर्मी ने गाड़ी खड़ी की हुई है और वह नशे में धुत्त है। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो हंबरा रोड़ की है, उक्त पुलिस कर्मी कार का पीबी 10 सी वाई 5226 नंबर में सवार है। इस दौरान वह सीएम भगवंत मान से नशा खत्म करने की बात को लेकर भी कहते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद किसी पुलिस कर्मी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here