Blog

  • पंजाबः रूस में फंसे नौजवानों के परिजनों को मिलने घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः रूस में फंसे पंजाबी युवकों के परिजनों को मिलने एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर के गांव देहरीवल में पहुंचे। जहां उन्होंने रुस में फंसे गगनदीप के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बच्चे सहित अन्य युवाओं को जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के 7 लड़के रुस में फंसे हुई है। जिनमें 3 गुरदासपुर 2 होशियारपुर के है।

    कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि वह रूस मे फंसे नौजवानों के घर जाएंगे और उनके परिजनों को मिलकर जल्द भारत लाने का आश्वासन देंगे, ताकि परिवार को हौंसला मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी एजेंट होगा उसके खिलाफ सरकार के द्वारा सख़्त करवाई की जाएगी। वहीं इस मौके गगनदीप के पिता ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द उनके बेटे को भारत लाया जाएगा। 

  • जालंधरः महिला का फोन छीनकर भाग रहे 2 स्नेचर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: खुरला किंगरा में थाना नंबर 7 की पुलिस ने महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे 2 स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनु पलियाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खुरला किंगरा साईं मंदिर के पास पति के साथ साइकिल पर जा रही महिला से बाइक सवार फोन छीनकर फरार हो गए। मौके से फरार होने के दौरान स्नेचरों का बाइक फिरस गया और दोनों गिर गए।

    वहीं लोगों ने शोर सुनकर स्नेचरों को मौके पर काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही नाकाबंदी पर मौजूद एएसआई जगतार ने दोनों स्नेचरों को काबू कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान खबरा और प्रेम चौहान उर्फ ​​रामू निवासी मॉडल हाउस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर अनु पलियाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः करियाना के गोदाम से लाखों का माल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना 7 की पुलिस ने पिछले दिनों इलाके में स्थित करियाना गोदाम में लाखों रुपये का सामान चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बादाम और काली मिर्च की बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रैकेट भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर अनु पलियाल ने बताया कि अर्बन स्टेट 2 निवासी मोहित कंधारी ने उन्हें 5 मार्च को शिकायत दी थी कि उनके गुरु का रामदास कॉलोनी में गोदाम है, जहां से कोई अज्ञात चोर बादाम और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित के अनुसार गोदाम से 6 लाख रुपए की चोरी हुई है।

    पुलिस ने मोहित कंधारी के बयानों पर आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुखदेव सिंह और एएसआई सुरिंदर पाल सिंह को सौंपी है। जांच के दौरान मुखबिर ने पुलिस को गुप्त सूचना दी कि विजय कॉलोनी निवासी रघवीर कुमार ने उक्त गोदाम में चोरी की है। जिसके बाद एएसआई सुखदेव सिंह और एएसआई सुरिंदर पाल सिंह ने विजय कॉलोनी में रेडी की और रघवीर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पहचान की और उसके घर से चार बोरी बादाम और एक बोरी काली मिर्च बरामद की। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उससे पूछताछ कर बाकी सामान बरामद किया जाएगा।

  • शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो 

    कोटाः शिवरात्रि के खास मौके पर राजस्थान के कोटा में निकाली गई शिव बारात में बड़ा हादसा हो गया। शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट के चपेट में आने से करीब 15 बच्चे झुलस गए। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

    ओम बिरला के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकसभा स्पीकर ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।

  • पंजाबः रिट्रीट समारोह देखने आए व्यक्ति की हुई मौ+त

    अमृतसरः अटारी वाघा बॉर्डर पर दोनों पड़ोसी देशों भारत-पाकिस्तान के सीमा बलों के संयुक्त ध्वज समारोह को देखने आए एक पर्यटक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान अली चौधरी निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रहने वाले अली चौधरी को रिट्रीट समारोह स्थल दर्शक गैलरी की ओर जाते समय दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी उनके साथ आए ड्राइवर ने दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना घरिंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मशहूर आर्टिस्ट Dragon Ball के निर्माता का निधन

    नई दिल्ली: जापानी मंगा आर्टिस्ट अकीरा तोरियामा का 68 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई जिसके बाद उनके चाहने वाले सदमे में हैं। तोरियामा को ड्रैगन बॉल, ड्रैगन बॉल जेड ड्रैगन बॉल सुपर और सैंड लैंड के निर्माता के रूप में जाना जाता है। ड्रैगन बॉल वेबसाइट पर उनकी मौत की खबर साझा की गई है जिसके बाद लोगों का श्रद्धाजंलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    साइट पर साझा बयान में कहा गया है कि अकीरा तोरियामा की मृत्यु एक तीव्र सबड्यूरल हेमेटोमा से 1 मार्च 2024 को हुई। उनकी मृत्यु की खबर ने ड्रैगन बॉल फ्रैंचाइजी और एनीमे समुदाय के प्रशंसकों को दुखी कर दिया है।

  • Rohit Sharma ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, Chris Gayle से Babar Azam तक सभी को पछाड़ा

    नई दिल्लीः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ा है। इस सीरीज में हिटमैन ने अपना दूसरा शतक पूरा किया। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रोहित का 48वां शतक है। इस एक शतकीय पारी से रोहित ने ऐसी ही पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतकों के मामले में क्रिस गेल को पछा़ड़ा, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बाबर आजम रोहित से पीछे हो गए। इसके अलावा WTC की बात करें तो विराट कोहली जिन्हें रनमशीन कहा जाता है वह रोहित से काफी दूर हैं और लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

    इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 218 रन ही बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने लंच तक ही 1 विकेट पर 264 रन बना लिए थे और 46 रन की लीड ले ली थी। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब धर्मशाला टेस्ट में अगर भारत जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। अभी टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम जो तीन मैच इस दौरे पर हार चुकी है, वो अपनी साख बचाना चाहेगी। इसके अलावा बेन स्टोक्स की नजरें भी WTC टेबल पर होंगी जहां इंग्लैंड की टीम अच्छी पोजीशन में नहीं है।

  • पंजाबः बकरियां चरा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, मौ+त

    2 भाईयों की पहले हो चुकी है मौ+त

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गिद्दड़बाहा में बकरियां चरा रहे एक युवक की छप्पड़ में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लन गांव निवासी जसवीर सिंह थापर मॉडल छप्पर के पास अपनी बकरियां चरा रहा था।तभी उसने छप्पड़ में गिरी किसी चीज को निकालने की कोशिश की। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

    मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मौके पर जुटे गांव के किसान नेता बूटा सिंह मल्लन और अन्य लोगों ने बताया कि मृतक युवक गरीब परिवार से था। मृत युवक के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है और 4 बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक जसवीर सिंह अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था।

  • विदेश में पंजाबी नौजवान की मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बरनालाः महलकलां के अंतर्गत आने वाले गांव महल खुर्द के मजदूर परिवार से संबंधित एक नौजवान की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्ण सिंह चोपड़ा पुत्र दर्शन सिंह करीब 7 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए इटली गया था।

    इटली में 7 साल की मेहनत के बाद उन्हें कुछ दिनों बाद शादी करने के लिए गांव आना था, लेकिन कल रात उसके मौत की खबर सामने आ गई। जवान स्वर्ण सिंह की मौत की खबर पता चलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि स्वर्ण सिंह के शव को पंजाब लाने में परिवार की मदद की जाए।

  • पंजाबः शिव सेना नेता पर फायरिंग मामले हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 गिरफ्तार

    बठिंडाः फरवरी में शिव सेना (हिंद) के शहरी जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह मणि पर फायरिंग के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक मनिंदर सिंह मणि ने ही पुलिस की सुरक्षा पाने के लिए खुद पर गोलियां चलवाई थी। इस संबंध में झूठी रिपोर्ट दी थी। इस संबंध में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने इस सिलसिले में मास्टरमाइंड मनिंदर सिंह मणि और अविश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और एक देसी पिस्तौल बरामद की है, जबकि राजकुमार नाम के शख्स की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने बताया कि मनिंदर सिंह मणि ने झूठी रिपोर्ट दी थी कि उन पर हमला हुआ है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करेगी।