Blog

  • जालंधरः दो पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधरः दो पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसो और सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार उर्फ कन्नू पुत्र सुरिंदरपाल वासी रामा मंडी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी ने 8 अगस्त 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर शरणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी दकोहा से मारपीट लड़ाई झगड़ा किया था। जिसमें शरणजीत को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज किया था जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने सूचना के आधार पर आरोपी कन्नू को पिस्टल देसी कट्टा मैगजीन और चार जिंदा कारतूसो  सहित काबू कर लिया।

  • Airport पर महिला से 7.5 किलो सोना बरामद, मामला दर्ज

    Airport पर महिला से 7.5 किलो सोना बरामद, मामला दर्ज

    नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर आज सीमा शुल्क विभाग की टीम ने एक किर्गिस्तानी महिला यात्री को रोका गया। महिला से करीब 7.5 किलो सोना जब्त किया गया। महिला के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर दिया गया है। महिला यात्री ने चार सोने की छड़ों की तस्करी का प्रयास किया। मामले में आगे की जांच जारी है। 

    बता दें कि बुधवार को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने दुबई से आने वाली दो भारतीय महिला यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। जांच करने पर उनके पास से 2.65 किलो ग्राम सोना (24 कैरट) मोम (वैक्स) के रूप में जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है। मोम के रूप में ये सोना उनके पैरों के चारों और लिपटा हुआ था। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

  • सतपाल रायजादा ने मैहतपुर में खोला चुनावी कार्यालय

    सतपाल रायजादा ने मैहतपुर में खोला चुनावी कार्यालय

    ऊना/सुशील पंडित: उना सदर से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल  सिंह रायजादा ने कहा कि सरकार आते ही बहाल होगी। यह बात ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है महंगाई के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी हैं ।भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गुमराह करने का काम किया है सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि भाजपा काल में जितने भी सरकारी नौकरियां निकाली उसमें घपला ही हुआ है उन्होंने कहा कि चाहे पुलिस भर्ती हो या कोई अन्य भर्ती हजारों युवाओं का जीवन  अंधकारमय हुआ है उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की मिलीभगत से हुआ है । सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में वह जहां भी जनसभा में जा रहे हैं उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है। रायजादा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले ओपीएस बहाल की जाएगी कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 15 सौ ₹ प्रतिमाह दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी।
  • पंजाबः दाना मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर घोटाले का पर्दाफाश 

    पंजाबः दाना मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर घोटाले का पर्दाफाश 

    3 ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज, 1 गिरफ़्तार  

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फिऱोज़पुर जिले में मिलीभगत के साथ ठेकेदारों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की ढुलाई के लिए लेबर कारटेज और ट्रांसपोर्ट टैंडरों में धोखाधड़ी के एक और घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस सम्बन्धी तीन ठेकेदारों/निविदाकारों दविन्दर सिंह निवासी फरीदकोट, तलवंडी भाई के निवासी दविन्दरपाल और गुरुशक्ति के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में धोखाधड़ी और गबन कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के दोष अधीन केस दर्ज किया है। इस मामले में विजीलेंस ब्यूरो ने ठेकेदार दविन्दर सिंह निवासी नन्देआना गेट, फरीदकोट को गिरफ़्तार किया है।  
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने फिऱोज़पुर और ममदोट की अनाज मंडियों में हुई इस धोखाधड़ी की जांच करने के उपरांत उक्त मुलजिम ठेकेदारों के खिलाफ थाना विजीलेंस, फिऱोज़पुर में धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) और (2) के अंतर्गत एफआईआर 24 तारीख़ 27-10-2022 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दौरान उपरोक्त दाना मंडियों में गेहूं/स्टॉक संबंधी लेबर कार्टेज और ढुलाई के टैंडरों के दौरान उपरोक्त ठेकेदारों ने माल की ढुलाई के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों संबंधी टैंडर भरने पर समय-सूचियां संलग्न की थीं, जिनकी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सम्बन्धित जिला ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सत्यापित करवाई गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इन सूचियों में मोटर साइकिलों, जीपों, ट्रैक्टरों आदि कई ग़ैर-प्रमाणित वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर संलग्न किए गए थे, जबकि ऐसे वाहनों पर अनाज की ढुलाई नहीं की जा सकती थी।  
    पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि दोषी ठेकेदारों द्वारा गेट पास में दिखाए गए नकली वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों और अनाज की मात्रा के विवरणों के कारण यह मामला पहली नजर में इन गेट के पास में दिखाई गई नकली रिपोर्टों और गबन का लगता है। उन्होंने बताया कि विभाग के सम्बन्धित कर्मचारियों ने उक्त ठेकेदारों को इन नकली गेट पासों को सत्यापित किए बिना उनके द्वारा किए कार्यों की अदायगी भी कर दी। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त तथ्यों के अनुसार आपसी मिलीभगत से इन अनाज मंडियों में अनाज की ढुलाई के लिए लेबर कार्टेज और ट्रांसपोर्ट टैंडरों में यह धोखाधड़ी की गई, जिसके आधार पर उक्त मुलजिमों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः Cooperative Bank के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जगजीत सिंह गिरफ़्तार  

    पंजाबः Cooperative Bank के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जगजीत सिंह गिरफ़्तार  

    7 मुलजिम पहले ही किए जा चुके गिरफ़्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति जगजीत सिंह निवासी गांव धूलका, जि़ला अमृतसर को बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से केंद्रीय सहकारी बैंक तरसिक्का में 9,75,771 रुपए का गबन करने के दोष में गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम ने बैंक मैनेजर राकेश कुमार, केशियर राम किशोर और सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके उक्त रकम उसके अन्य बैंकों के निजी खातों में ट्रांसफर करने के उपरांत निकलवा लिए, जबकि सहकारी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के ऑफ- लाईन खाते से ऐसी रकम अन्य बैंकों के खातों में ट्रांसफर नहीं कर सकता।

    उन्होंने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो द्वारा की गई पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त मुलजिम बैंक अधिकारियों ने दोषी जगजीत सिंह के साथ मिलीभगत करके 51,94,900 रुपए गहिरी मंडी, अमृतसर जिले के अन्य बैंकों में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में 7 मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने उपरोक्त बैंक में 24 करोड़ रुपए की ऐसी धोखाधड़ी की है।

    इस सम्बन्धी आइपीसी की धारा 420, 409, 419, 465, 467, 468, 471, 477-ए, 120-बी, आईटी एक्ट की धारा 43-ए, 43 (आई), 66, 66-डी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

  • भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने हरोली में किया चुनाव प्रचार

    भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने हरोली में किया चुनाव प्रचार

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की हॉट सीट माने जाने वाली हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार ने अपने चुनाव प्रचार में विभिन्न ग्रामों की पंचायतों में अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। यहां उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार में किए गए विकास कार्यों का व्याख्यान किया वहीं हरोली में देश का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट वल्क ड्रग पार्क के बारे में भी लोगों को बताया। बल्क ड्रग पार्क बनने से हरोली में संभावित 40000 नौकरियां देने की भी बात की जा रही है। इस मौके पर लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ भी थामा जिन्हें प्रोफेसर रामकुमार ने पटका पहनाकर विधिवत भाजपा ज्वाइन करवाई। रामकुमार ने अपने संबोधन में यहां वल्क ड्रग पार्क की बात की वहीं ऊना में वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी जिक्र किया। 
  • जालंधरः 32 लाख रुपए की ठगी के मामले में ट्रैवल एजेंट बब्बी काबू, पिता अभी गिरफ्त से दूर

    जालंधरः 32 लाख रुपए की ठगी के मामले में ट्रैवल एजेंट बब्बी काबू, पिता अभी गिरफ्त से दूर

    जालंधर/वरुणः महानगर में ट्रैवल एजैंट का कारोबार करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है सन 2018 में थाना मकसूदां के अंतर्गत आती मंड चौकी ने उक्त पिता-पुत्र ट्रैवल एजेंट के खिलाफ 32 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया था तथा दोनों पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे, जिस कारण पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एलओसी जारी की थी।

    दो दिन पहले ठग ट्रैवल एजेंट बब्बी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया तथा इसकी सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई तथा थाना मकसूदां के थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने टीम बनाकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दी है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि बब्बी को काबू कर लिया गया है। 

  • पंजाबः सरकार ने प्रॉपर्टी कारोबारियों को दी राहत, अब मात्र इतने दिनों में मिलेगी NOC

    पंजाबः सरकार ने प्रॉपर्टी कारोबारियों को दी राहत, अब मात्र इतने दिनों में मिलेगी NOC

    चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को संपत्ति की खऱीद एवं बिक्री के दौरान होने वाले झगड़ों और मुकदमेबाज़ी से बचाने के लिए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एनओसी प्रक्रिया को 21 दिनों से घटाकर काम-काज के 15 दिन करने का फ़ैसला लिया।

    पंजाब भवन में हुई इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सुझाव पर यह भी फ़ैसला लिया गया कि प्रवासी भारतियों और अन्य ऐसे व्यक्तियों जिनके पास समय की कमी होती है, की सुविधा के लिए तत्काल सुविधा के अंतर्गत एनओसी प्रक्रिया के लिए समय 5 दिन का होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के अंतर्गत प्रवासी भारतीय या वह व्यक्ति जो इस सुविधा को जल्द हासिल करना चाहते हैं मामूली सी अधिक फीस अदा कर 5 दिनों में एनओसी हासिल कर सकेंगे।  

    इसी दौरान कैबिनेट मंत्रियों द्वारा एनओसी की ऑनलाइन प्रक्रिया पर नजऱ रखने के लिए राजस्व विभाग के सब-रजिस्ट्रार को लॉगइन आईडी और पासवर्ड मुहैया करने का फ़ैसला किया गया, जिससे वह रजिस्टरी के मौके पर असली और नकली एनओसी का पता लगा सके। इससे नकली एनओसी के कारण हुई रजिस्टरी के मामलों में सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जा सकेगी और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समय पर आपराधिक मामले दर्ज करने में भी सहायता मिलेगी।

    बैठक के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वसीका नवीसां के नए लाइसेंस जारी करने का भी फ़ैसला किया गया। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया कि हरेक वसीका नवीस पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों को संपत्ति विक्रेता और खरीददार की जानकारी के लिए प्रदर्शित करे और तहसीलदारों द्वारा औचक चैकिंगें कर इसको सुनिश्चित बनाया जाए। बैठक के दौरान यह भी फ़ैसला किया गया कि लोगों को अधिकृत और अनाधिकृत रिहायशी कॉलोनियों संबंधी अवगत करवाने के लिए राज्य भर की सभी अधिकृत कॉलोनियों की सूची को राजस्व, आवास निर्माण एवं स्थानीय सरकार की विभागीय वैंबसाईटों पर प्रकाशित किया जाएगा। 

    वित्त मंत्री ने बैठक में उपस्थित राजस्व, आवास निर्माण एवं स्थानीय सरकार विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अगली बैठक के दौरान संपत्ति रजिस्टरी प्रक्रिया में आने वाली अन्य कठिनाईयों के हल के लिए सुझाव पेश करें, जिससे लोगों की सुविधा और रीयल एस्टेट में तेज़ी लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार सभी विभागों की कार्यवाही को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • जालंधरः अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने गई निगम टीम को Batra Brothers ने दी धमकियां, देखें वीडियो

    जालंधरः अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने गई निगम टीम को Batra Brothers ने दी धमकियां, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स एक बार फिर से चर्चा में आ गए। दरअसल, आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच एमटीपी नीरज भट्टी की टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की अवैध 15 दुकानों कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। इस दौरान बत्तरा ब्रदर्स की ओर से निगम टीम सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बत्तरा ब्रदर्स की काफी बहस हुई। बत्तरा ब्रदर्स ने पुलिस अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि उन पर कोई पहला दर्ज नहीं होने जा रहा।

    पहले भी कई मामले उन पर दर्ज है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे अधिकारियों को जाने से मारने की धमकी भी बत्तरा ब्रदर्स की ओर से दी गई। बता दें कि पिछले सप्ताह भी निगम की टीम ने इस दुकानों पर कार्रवाई करते हुए काम को रुकवा दिया था, लेकिन दीवाली की सरकारी छुट्टियों के चलते बत्तरा ब्रदर्स द्वारा फिर से काम शुरू करवा दिया गया और इन 15 दुकानों पर लैंटर डलवाया गया।

    जिसके बाद निगम की टीम ने बीते दिन इस कार्रवाई को दोबारा रुकवा दिया। वहीं आज निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों के लैंटर को गिरा दिया। गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक चर्चा  का विषय बना रहा था। इस दौरान भी बत्तरा ब्रदर्स की ओर से निगम टीम को धमकियां दी गई थी।

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, रेलवे स्टेशन से संदिग्‍ध बैग में  भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री बरामद

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, रेलवे स्टेशन से संदिग्‍ध बैग में भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री बरामद

    जम्मू: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुस्‍तैदी से बड़ी आतंकी वारदात टल गई। जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास से एक संदिग्‍ध बैग बरामद क‍िया गया है। इस बैग में 2 डिब्बे मिले हैं। इसमें एक डिब्बे में विस्फोटक सामग्री और दूसरे डिब्बे में 18 डेटोनेटर्स मिले। रेलवे स्‍टेशन पर व‍िस्‍फोटक म‍िलने की सूचना पर सुरक्षा एजेंस‍ियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

    उधर, इस पूरे मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताब‍िक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने वीरवार को जम्मू रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड पर एक बैग बरामद क‍िया। बैग के संद‍िग्‍ध पाए जाने पर इसकी जांच की गई तो हड़कंप मच गया।

    बैग से विस्फोटक बरामद किया गया। जीआरपी के एसएसपी मोहम्मद आरिफ रिशु ने बताया कि विस्फोटक दो बक्सों में पैक किया गया था। उन्होंने बताया कि बैग में 18 डेटोनेटर और कुछ तार भी रखे गए थे। एसएसपी आरिफ रिशु ने कहा कि बक्से लगभग 500 ग्राम मोम टाइप की सामग्री से भरे हुए थे, जिसकी जांच की जा रही है।