Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

पंजाबः भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

0

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को मैदान पर उतारकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। वहीं चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारियां कर ली है। शहर में कॉड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज हलका आत्म नगर और दक्षिणी में पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर एक फ्लैग मार्च निकाला।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं, एडीसीपी देव सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फ्लैग मार्च लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से निकाला गया है, जिसमें उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अपराध को रोकने के लिए भी कहा गया है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से ये वोट डाल सकें, इसके लिए लोगों में जागरुकता लाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here