Home Punjab>Ludhiana Punjab: विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

Punjab: विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

0
Punjab: विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

लुधियानाः कनाडा में पंजाबी युवक युवतियों की मौत होने का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं कनाडा में एक और युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां गुरमुख सिख की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय आलमजोत सिंह निवासी गांव घुमान तहसील रायकोट जिला लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आलमजोत 2014 में अपने अपने माता-पिता सहित छोटे भाई के साथ पीआर कनाडा गया था।

आलमजोत सिंह की मां रविंदर कौर अपने पति परमजीत सिंह के साथ पड़ोस में गई हुई थीं, जब वे लौटीं और आलमजोत सिंह को जगाने के लिए उसके कमरे में गईं, तो देखा की लड़का बिस्तर से गिरा हुआ था। मौके पर ही चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here