Home Punjab>Ludhiana Punjab : इलाकानिवासियों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

Punjab : इलाकानिवासियों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Punjab :  इलाकानिवासियों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

समराला – पंजाब में आए दिन मोबाइल छीनने और सोने के आभूषण छीनने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक घटना समराला में पानी की टंकी के पास 84 सीढ़ियों वाले मंदिर में देखने को मिली जब एक लड़की अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।

पीड़िता की पहचान सोनिया के तौर पर हुई है। सोनिया ने बताया कि वह डयूटी के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा आया और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन कर फरार हो गया। जिसे इलाका निवासियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। लुटेरे की हालत से लग रहा था कि वह नशे का आदी है। इलाकानिवासियों ने उसकी जमकर छित्तर परेड की।

जब लुटेरे से पूछा गया कि वह कहां का रहने वाला है, तो वह अलग-अलग जगह का नाम बता रहा था। लुटेरे ने अपना सही पता नहीं बताया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद इलाकानिवासियों ने लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here