Home Punjab>Ludhiana पंजाब : लुटेरों ने महिला की झपटी बालियां, देेखे वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने महिला की झपटी बालियां, देेखे वीडियो

0

लुधियाना : छीना-झपटी करने वाले बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बना रहे है। शिवाजी नगर का मामला सामने आया है। इलाके में घर के बाहर बैठी महिला को बदमाश शिकार बनाते है। महिला को पता पूछने के बहाने बातों में लगाकर उसकी बालियां झपट कर फरार हो जाते है। महिला के कानों से खून बहने लगा जिसे तुरंत लोग प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। इस वारदात के बाद लोगों में सहम का माहौल है। पीड़ित महिला की पहचान सरोज रानी निवासी शिवाजी नगर गली नंबर 10 के रूप में हुई है। घायल महिला के अनुसार वह मंगलवार शाम को अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी।

तभी एक बाइक पर दो युवक उसके पास रुके, एक युवक बाइक से उतर कर उसके पास आकर पता पूछने लगा, तभी उक्त युवक ने उसके दोनों कानों में से बालिया खींच ली और बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए। जिसने उसे नजदीकी अस्पताल पुहंचाया ओर पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने घटनास्थल पर पुहंच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज  खंगाल कर मामले की जांच शुरू की। चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज बलोर सिंह मुताबिक लुटेरों की तस्वीरें उनके कब्जे में आ गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here