Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सरकार के आदेश के बावजूद खुले स्कूल, विधायक ने दी दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाबः सरकार के आदेश के बावजूद खुले स्कूल, विधायक ने दी दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ठिठुहन को ध्यान में रखते हुए रविवार को सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिये छुट्टियों का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा थाकि बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह फैसला किया गया। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहे और स्कूल खोल रहे है। हलका दक्षिणी इलाके में स्कूल खुलने की सूचना विधायक राजिंदर कौर छीना को मिली।

जिसके बाद आज उन्होंने सुबह सुबह स्कूल में दबिश दी। विधायक की दबिश के दौरान स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर खुद विधायक ने स्कूल को बंद करवाया। स्कूल खुले होने को लेकर विधायक राजिंदर कौर ने कहा कि उक्त स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रशासक ने भी कैमरे के सामने अपनी गलती को माना। इस दौरान वह यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने सिर्फ बच्चों को होमवर्क देने के लिए बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here