Home Punjab>Ludhiana पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया पिता का क+त्ल

पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया पिता का क+त्ल

0

लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने पिता का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने बाप के सिर पर लगातार ईंटे मारकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद 65 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया। लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत पुलिस को सूचित किया। भाग रहे आरोपी बेटे को लोगों ने दबोच लिया। फिलहाल आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की पड़ताल जारी है। घटना स्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली है।

थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को मृतक लक्ष्मण दास के दामाद किशन बहादुर ने बताया कि उसका साला सूरज बहादुर अक्सर उसके ससुर लक्ष्मण बहादुर से किसी न किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा करता रहा था। जीवन नगर में दोनों अलग-अलग कमरे किराए पर लेकर रहते है। वह पिछले 25 साल से लुधियाना रह रहे है। 24 मार्च को साले सूरज बहादुर की ससुर के साथ झड़प हो गई। दोनों में विवाद हुआ। मामले इतना बढ़ गया कि सूरज ने कमरे में ही पिता लक्ष्मण बहादुर पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसके सिर में उसने ईंटें मार उसे मौत के घाट उतार दिया। लक्ष्मण बहादुर की 2 बेटियां है।

किशन बहादुर मुताबिक आस-पास के लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत आरोपी सूरज को पकड़ लिया। खून से लथपथ लक्ष्मण बहादुर को डाक्टर के ले जाना चाहा लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर लोगों ने आरोपी बेटे सूरज को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची थाना फोकल पुआइंट की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। लक्ष्मण बहादुर के रिश्तेदारों को नेपाल में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जांच अधिकारी दलबीर सिंह मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ धारा IPC 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here