Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पंडित परांठे वाले के विवाद को लेकर CCTV से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें CCTV

पंजाब : पंडित परांठे वाले के विवाद को लेकर CCTV से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें CCTV

0

लुधियाना : चौड़ा बाजार स्थित मशहूर पंडित परांठे वाले का उसके पड़ोसी के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है। अब पंडित परांठे वाले ने 3 दिन पहले रात को पड़ोसी के साथ हुए विवाद की वीडियो सार्वजनिक की। वीडियो में उसका पड़ोसी उसकी दुकान के बाहर पेशाब करता दिख रहा है। ग्राहकों के लिए चाय ले जाते उसके वेटर से चाय छीनकर पड़ोसी पीता और गिलास पंडित परांठे वाले की दुकान के बाहर फेंकता है। पंडित परांठे वाले के बेटे हरमन ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह अपने पड़ोसी से परेशान है। 3 दिन पहले उसके पड़ोसी ने ही पहले उसके पिता रमन पर हाथ उठाया था, जिस कारण विवाद बढ़ा। कई बार पड़ोसी को सार्वजनिक तौर पर भी दुकानदार समझा चुके लेकिन वह मानता नहीं। ग्राहकों की प्लेट से चाय तक उठाकर पी लेता है। यदि कोई विरोध करता है तो दुकान के बाहर हंगामा करता है।

हरमन ने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाकर उनकी दुकानदारी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आज मजबूरन उसे पड़ोसी से दुखी होकर सीसीटीवी सार्वजनिक करनी पड़ी है। उधर दूसरे पक्ष की महिला मीनाक्षी द्वारा इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई हुई है। मीनाक्षी का आरोप है कि उसके पति के साथ बेवजह पंडित परांठे वालों ने मारपीट की है। पति को बचाने गई तो उस पर भी हाथ उठाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि खींचातान में उसके गले में पहनी चैन भी तोड़ गई है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच चल रही है। आरोपी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here