Blog

  • गगरेट: 1.53 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    गगरेट: 1.53 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट पुलिस ने एक युवक को 1.53 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के अधिकारी एसआई आदर्श बरयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाम के समय यातायात चेकिंग के लिए इच्छाधारी मंदिर, गगरेट के पास नाकाबंदी कर रखी थी।

    चैकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की होंडा की पैशन मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका, जो होशियारपुर की ओर से गगरेट की ओर आ रही थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.53 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। बाइक सवार युवक की पहचान धर्मवीर(20) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी संघनेई, तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध पुलिस थाना गगरेट में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

  • Jalandhar News: किडनैपिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला सहित व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किडनैपिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला सहित व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के फिल्लौर में पुलिस ने किडनैपिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित को किडनैपरों के चुंगल से छुड़वाया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह और कमलेश सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना फिल्लौर के डीएसपी संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजा सिंह को अपहृत करने वाले दोषी मंदीप सिंह और कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में महिला और एक व्यक्ति फरार चल रहा है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    डीएसपी ने बताया कि 27 जून को किडनैप हुए तेजा सिंह निवासी चाहरड़ लाढोवाल की पत्नी कमलजीत कौर ने 112 पर सूचना दी कि उसके पति को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है। आरोपियों द्वारा उनसे फिरौती की मांग की जा रही है। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत दर्ज करके कार्रवाई करते हुए एसआई गुविंदर सिंह, एएसआई परमजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने किडनैप हुए तेजा सिंह का फोन की लोकेशन की मदद से मंदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी जगतपुर पंजढ़ेरा तथा कमलेश सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी तहिंग को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तार के बाद पुलिस जांच में सामने आया है मंदीप सिंह, कमलेश सिंह और नरिंदर कुमार और किरणजीत कौर ने एक गिरोह बनाया हुआ है।

    किरणजीत कौर भोले-भाले लोगों को फोन पर गुरमाह करके बुलाती है। जब कोई व्यक्ति उसके जाल में फंसकर उसके घर पहुंच जाता है तो उस दौरान मंदीप सिंह, कमलेश सिंह और नरिंदर कुमार मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति से पैसे की मांग करते हैं। इसी तरह 27 जून को उक्त व्यक्तियों ने तेजा सिंह को किडनैप कर विभिन्न मोटरसाइकिलों पर पहले गांव झंडीपीर के पास नदी के किनारे ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने तेजा के घर फोन करके फिरौती की मांग की। तेजा की पत्नी की शिकायत के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में किरणजीत कौर और नरिंदर कुमार फरार चल रहे है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आई.सी.एफ. से एल.एच.बी. डिब्बों में परिवर्तित होगी दौलतपुर चौक- गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस

    आई.सी.एफ. से एल.एच.बी. डिब्बों में परिवर्तित होगी दौलतपुर चौक- गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस

    रेलवे बोर्ड द्वारा कोच उपलब्ध करवाते ही कार्य होगा पूरा, युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने उठाई थी मांग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के दौलतपुर चौक से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान होते हुए गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के निकट स्थित गांधीनगर कैपिटल स्टेशन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 19411/19412 के डिब्बों को परिवर्तित करने की माँग कुछ दिनों पहले युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने पश्चिम रेलवे से सीपी ग्राम पोर्टल के माध्यम से उठाई थी। अब पश्चिम रेलवे ने इसका जबाब देते हुए कहा कि इस ट्रेन के आईसीएफ कोचों को एलएचबी में परिवर्तित करने का काम पश्चिम रेलवे की एलएचबी रूपांतरण योजना में पहले से शामिल है। जब भी रेलवे बोर्ड इसके रूपांतरण के लिए एलएचबी कोच उपलब्ध कराएगा, यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

    आपको बताते चलें कि आई.सी.एफ. डिब्बों की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा होती है वहीं एल.एच.बी. अवातानुकूलित डिब्बो की  अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होती हैं। वहीं एल.एच.बी. कोचों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आई.सी.एफ. से अधिक होती है और ये अधिक सुरक्षित, आरामदायक हैं। ये एंटी-टेलीस्कोपिक डिज़ाइन के साथ आते हैं यानी टक्कर होने पर ये एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है।

  • Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, आप नेता के भतीजे की मौत

    Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, आप नेता के भतीजे की मौत

    कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज अर्जुना अवॉर्डी सज्जन सिंह चीमा और उनके परिवार में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के नेता के भतीजे कोच तरणदीप सिंह चीमा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कपूरथला के नजदीकी गांव भवानीपुर के वेंई नदी के पुल के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस घटना में तरणदीप सिंह चीमा पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव दबूलियां की मौत हुई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना कोतवाली कपूरथला के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि देर रात गांव भवानीपुर पुल के पास स्विफ्ट कार और मक्की से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में तरणदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और परिवार के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तरंजीत सिंह चीमा की असमय मौत पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं समाजसेवी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

     

  • ऊना में संपन्न हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    ऊना में संपन्न हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऊना जिले के विभिन्न आयु वर्गों के 30 खिलाड़ियों ने कुल सात प्रतिस्पर्धात्मक वर्गों में दमखम दिखाया।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसी जीवन मूल्यों को भी संजोते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि खेलों के प्रति बच्चों की रुचि उन्हें नशे और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रखती है।

    एसपी ने जिले के खेल संघों से आग्रह किया कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करें ताकि युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुभव मिल सके।

    स्विमिंग प्रतियोगिता के नतीजे
    स्विमिंग प्रतियोगिता की 50 मीटर वेस्ट स्ट्रोक प्रतिस्पर्धा में दीपक कुमार ने पहला, राजन सिंह ने दूसरा और नरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अनवी शर्मा ने पहला और  रवानी बेदी ने दूसरा तथा और वरिष्ठ वर्ग में राजन सिंह ने पहला, अनिरुद्ध सुदाल ने दूसरा और गरीश चंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, स्विमिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रूपनीत कौर बेदी, महासचिव वरुण रतन सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • रेप केस में रिश्वत लेती थाने से महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    रेप केस में रिश्वत लेती थाने से महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में सिविल लाइन थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने बताया कि एसआई मंजू ने रेप की एफआईआर कैंसिल करने के बदले में व्यक्ति से 1 लाख रुपए मांगे थे।

    इस मामले में सब इंस्पेक्टर पहले वह 40 हजार रुपए ले चुकी थी। व्यक्ति ने एसीबी की टीम को शिकायत दी थी कि एसआई मंजू ने उसे आज पैसे लेकर सिविल लाइन थाने में बुलाया है। जिसके बाद थाने में जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिला सब इंस्पेक्टर को पैसे दिए तो मौके पर ही एसीबी की टीम ने मंजू को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने मंजू के कब्जे से 60 हजार रुपए बरामद किए।

    जिसके बाद मंजू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर टीम मंजू को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार रोहतक में धारा 376 के तहत एक रेप की जीरो FIR दर्ज हुई थी। यह ट्रांसफर होकर सोनीपत के सिविल लाइन थाने पहुंची थी। जांच में मामला झूठा निकला। सब इंस्पेक्टर मंजू ने थाना प्रभारी को सूचना दिए बिना फायदा उठाते हुए FIR के आरोपी से एक लाख रुपए मांगे। एसआई के दबाव में आकर व्यक्ति ने 40 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद मंजू 60 हजार रुपए और मांगने लगी। एसीबी की टीम ने आज रंगे हाथों सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के कस्बा महिलपुर में गांव बाड़िया बाबा के बाग के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना चब्बिया के अधीन आते गांव भाम में मनी एक्सचेंज की दुकान से गन पॉइंट पर पैसों की लूट हुई थी। इस केस में पुलिस द्वारा 3 अपराधियों को पहले ही काबू कर लिया गया है। वहीं अन्य फरार चल रहे 2 आरोपियों को लेकर आज पुलिस को सूचना मिली थी।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। इस दौरान बाणिया की चौ में पुलिस से आरोपियों की मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया। दोनों आरोपी दलजीत सिंह डल्ली और जसविंदर सिंह चब्बेवाल इलाके के ही रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Haryana News: Indo-Pak Border से हेरोइन सहित Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Indo-Pak Border से हेरोइन सहित Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के द्वारा सेक्टर 20 के पास से 207 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सेक्टर 20 में नशीला पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक आरोपी को ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। 207 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब डेढ करोड रुपए आंकी जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

    आरोपी की पहचान सुखचैन वासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। जिससे 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ करेगी। दोनों युवक इंडो पाक बोर्डर के समीप के रहने वाले है। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि ये हेरोइन कहीं पाकिस्तान से तों नहीं लाई जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों युवक ट्राइसिटी के युवक और युवतियों को सप्लाई करते थे। वहीं ट्राइसिटी के कुछ नामी क्लब्स में भी ड्रग्स सप्लाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

  • Fortuner गाड़ी के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, ऐसे बची जान, देखें CCTV

    Fortuner गाड़ी के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, ऐसे बची जान, देखें CCTV

    नवसारीः गुजरात के नवसारी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी के नीचे 2 साल का मासूम बच्चा खेलते हुए आ गया, जिसे देखकर घर से निकलती महिला चीख पड़ी। चीखते-चिल्लाते देख गाड़ी वाले ने ब्रेक लगाए और बच्चे को बाहर निकाला। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तैर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर एक छोटा सा मासूम बच्चा खेल रहा है, जिसकी उम्र करीब 2 साल के आसपास जान पड़ रही है।

    तभी बच्चा चलते-चलते घर से दूर सड़क की तरफ जाने लगता है। इसी बीच सामने से आती सफेद फॉर्च्यूनर दिखाई देती है। गाड़ी बच्चे की तरफ बढ़ती है और बच्चे का सिर बोनट से टकराकर गाड़ी के नीचे आ जाता है। जैसे ही बच्चा गाड़ी के नीचे आता है, तभी घर के अंदर से एक महिला आती है और बच्चे को गाड़ी के नीचे आता हुई देख लेती है। महिला चीखकर दौड़ती है, तब तक गाड़ी वाला ब्रेक लगा देता है।

    महिला झुककर बच्चे को देखने लगती है, तभी ड्राइवर गाड़ी को बैक करता है और महिला बच्चे को गाड़ी के किनारे से निकाल लेती है। तब तक घर के अंदर से कई महिलाएं बाहर आ जाती हैं। गाड़ी के नीचे आए बच्चे को जिंदा सही सलामत देख सब राहत की सांस लेते हैं। इस बीच फॉर्च्यूनर सवार भी गाड़ी से उतर आते हैं, उनके बीच बातचीत भी होती है। वीडियो में बच्चा सही सलामत दिखाई देता है और बड़ी अनहोनी होने से टल जाती है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बहू-बेटे ने मां को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बहू-बेटे ने मां को पीटा, देखें वीडियो

    अबोहरः सीतो रोड लूना नर्सिंग होम के पास इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां करोड़ों की जमीन हथियाने के लिए कालयुग के बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां के साथ बुरी तरह मारपीट की और घायल कर दिया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबकि इससे पहले भी उक्त पति-पत्नी ने उक्त महिला को 8 बार पीटा है, जिसका रिकॉर्ड थाना में दर्ज है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    पीड़िता गुरजीत कौर पत्नी जगदीश लाल ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है और उसके पास लगभग 4 करोड़ का घर और 40 बीघा जमीन है। जिसमें से 5 एकड़ जमीन उसके नाम पर है और बाकी 35 एकड़ जमीन हमारे दोनों बेटों के नाम पर है। विधवा महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मंगल और उसकी पत्नी डिंपल उसे मारकर उसकी जमीन और घर हथियाना चाहते हैं। इसी कारण से दोनों ने पिछले दो सालों में 8 बार उसकी मारपीट की है।

    पीड़िता ने बताया कि आज वह एक मिस्त्री से अपनी रसोई की मरम्मत करवा रही थी, तभी उसका बेटा और बहू ने उसे मारना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में, उसका बेटा अपनी मां के गले में पैर डालकर बैठा दिखाई दे रहा है और उसकी पत्नी उसे लगातार थप्पड़ मारती दिख रही है। बाद में किसी तरह पड़ोसियों ने उसे उनके चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले गए। पीड़िता ने कथित रूप से आरोप लगाया कि दोनों ने जमीन और घर पर लाखों रुपये का कर्ज लिया है और दोनों इस कर्ज के पैसों से नशा करते हैं।

    उसने यह भी बताया कि उसकी बहू अक्सर शराब के नशे में उसकी मारपीट करती है। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना नंबर 1 के इंचार्ज परमजीत कुमार ने कहा कि जैसे ही उन्हें एमएलआर मिलेगा, वे मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।