Blog

  • Haryana News: सीवरेज में डूबी 10 साल की बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: सीवरेज में डूबी 10 साल की बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर में सीवरेज में डूबने के चलते बच्ची की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बरसात के कारण यह हादसा हुआ है। जिसमे 10 साल की बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक सीवरेज के अंदर गिर गई। जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद बच्ची को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

  • Punjab News: 2.503 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.503 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ सीमा पार से आई नशे की खेप सप्लाई करने के मामले मे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन वासी गांव बटाला ग्रंथियां के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एसआई गुरसेवक सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी बड़े पैमाने पर नशा सप्लाई का कारोबार करता है, जो जगराओ से गुजर रहा है।

    जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलो 503 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस ने 3 दिन का रिमांड हासिल किया है, तांकि आरोपी के बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक की जानकारी हासिल की जा सके।

  • Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया के परिजन धरने पर अड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया के परिजन धरने पर अड़े, देखें वीडियो

    बटालाः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और नौजवान का 2 दिन पहले गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। जिसके बाद जग्गू के परिवार ने इंसाफ न मिलने तक शव को सड़क पर रखकर धरना लगा दिया है।

    जग्गू के परिजनों का है कि जब तक आरोपी पकडे नहीं जाते शव का संस्कार नहीं किया जायेगा। धरना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों से बात की जा रही है। लेकिन परिजन अभी तक धरने पर अड़े हुए है। पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर की है। जिसमें गैंग ने कहा कि वह जग्गू की माता को टारगेट करने नहीं आए थे। गलती से माता की मौत हुई है, जिसके लिए अफसोस प्रगट करते हैं। जिसके बाद जग्गू भगवान पुरिया की टीम द्वारा पोस्ट की गई। जिसमें लिखा था कि हमें कोई गलत न कहें, अब हद पार हो गई।

  • Punjab News: भट्ठा संचालक पर लगे आरोप, डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भट्ठा संचालक पर लगे आरोप, डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के गांव खिलची जदीद में दो बच्चो की मृत्यु का मामला सामने आया है। परिवार ने इस हादसे का कारण भट्ठे वाले को बताया है। जब कि भट्ठे वाले ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने गांव वालों के कहने पर जमीन मे गड्ढे किये थे, ताकि गांव का गंदा और बारिश का पानी रोका जा सके।

    जिस जमीन में गड्ढे किये गए है वह लीज़ पर ली हुई थी। यह हादसा अचानक हुआ है जिसके लिए उसे दुख है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बच्चों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

    मृत बच्चों की मां ने बताया कि उन्होंने भट्ठे के मालिक से कहा था कि इस जमीन पर गड्ढे न करे , लेकिन उसने एक नहीं सुनी। जिस कारण यह हादसा हुआ और बच्चो की मौत पानी मे डूबने से हो गई। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि भट्ठा मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Mumbai News: घरों में सेंध लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखो के आभूषण बरामद

    Mumbai News: घरों में सेंध लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखो के आभूषण बरामद

    मुंबई– मीरा रोड पुलिस स्टेशन के अपराध प्रकटीकरण विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों के घरों में सेंध लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान राहुल वेदप्रकाश चौहान निवासी शीतलसागर सोसाइटी एमटीएनएल रोड मे हुई है।

    इस संबंध मे जांच अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड ईस्ट की रहने वाली शिकायतकर्ता डायना विल्सन चोरी की रात परिवार खाना खाने के बाद घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर सोने चला गया था। जिसके बाद सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी की बिल्ली कमरे में आ गई।

    शक होने पर उन्होंने घर के दरवाजे और खिड़कियां चेक की तो दूसरे बेडरूम की गैलरी का दरवाजा खुला मिला. दरवाजे का हैंडल साइड की खिड़की से खुला था। अलमारी खोल कर देखा, तो 77 ग्राम वजन के सोने के आभूषण (मूल्य 6,73,000 रुपये), नकदी और एक बैग गायब था। मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    इस अपराध की गहन जांच के बाद आरोपी राहुल वेदप्रकाश चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया, जो पहले नेपाल में रहता था और ग्राफिक डिजाइनर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी से 69 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद कर लिए है। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे के मार्गदर्शन में अधिकारी प्रवीण भोसले द्वारा की जा रही है।

  • Punjab News: 2 ASI और एक कांस्टेबल लाइन हाजिर

    Punjab News: 2 ASI और एक कांस्टेबल लाइन हाजिर

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जगराओं के जोधां थाने में पुलिस ने अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 2 एएसआई. और एक कांस्टेबल को नशे के साथ पकड़े गए 3 युवकों को छोड़ने के लिए रिश्वत लेते हुए लाइन हाजिर कर दिया। मिली की जानकारी के अनुसार पुलिस जिला देहाती के प्रमुख डॉ. अंकुर गुप्ता ने एएसआई हरप्रीत सिंह, एएसआई हरजीत सिंह और कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए हैं।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गांव खंडूर के तीन युवकों को नशीली कैप्सूलों के साथ पकड़ा था, जिनसे एक लाख अठारह हजार रुपए लेकर एक युवक के खिलाफ मामूली मामला दर्ज किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उसने रिश्वत देने की पूरी बातचीत पुलिस के साथ रिकॉर्ड कर ली और एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को भेज दी। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा को सौंपी है।

  • Punjab News: ADC की रिहायश में घुसा कोबरा, मचा हड़कंप

    Punjab News: ADC की रिहायश में घुसा कोबरा, मचा हड़कंप

    गुरदासपुरः जेल रोड पर केंद्रीय जेल के बिल्कुल सामने बने जिला अधिकारियों के आवासीय क्वार्टरों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 9 नंबर क्वार्टर एडीसी हरजिंदर सिंह बेदी के रिहायश में बेहद जहरीला कोबरा सांप आने से दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना के दौरान एडीसी हरजिंदर बेदी और उनका परिवार क्वार्टर में नहीं था।

    जानकारी के अनुसार, क्वार्टर में रात की ड्यूटी देने वाले होमगार्ड जवान लखविंदर सिंह ने जैसे ही क्वार्टर के पीछे स्थित अपने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजे के पास एक सांप बैठा देखकर वह घबरा गया। जिसके बाद होमगार्ड ने तुरंत एडीसी के पीएसओ एएसआई राजेश को फोन कर सूचित किया।

    जिन्होंने सपेरे को घटना स्थल पर बुलाया और करीब एक घंटे की मशक्क्त के बाद कोबरा सांप को पकड़ा गया। जिसके बाद काबू किए कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सपेरे बिट्टू शर्मा का कहना है कि यह बेहद खतरनाक सांप है। अगर यह किसी को डंक मारता तो उसके लिए खतरा पैदा हो सकता था। उन्होंने बताया कि बरसाती दिनों में ये सांप आमतौर पर बाहर निकल आते हैं। उन्होंने एक दिन में 3 सांपों को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया है।

  • Diljit Dosanjh के हक में उतरे Hobby Dhaliwal, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh के हक में उतरे Hobby Dhaliwal, देखें वीडियो

    पासपोर्ट बैन और फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हटाने को लेकर कही ये बात

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर लगातार मामला गरमाता जा रह है। जहां कुछ गायक व अभिनेता दिलजीत का विरोध कर रहे है, वहीं कुछ गायक व अभिनेता दिलजीत के हक में उतर आए है। दरअसल, दिलजीत की नई फिल्म सरदार जी 3 बीते दिन सिनेमा घरों में लगी है। हालांकि इस फिल्म पर भारत में बैन है। क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर दिलजीत दोसांझ विवादों में चल रहे हैं। फिल्म संगठन लगातार उन्हें ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग कर रहे हैं।

    इस बीच आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा कल्चरल सेल के प्रदेश कन्वीनर व पंजाबी फिल्म के कलाकार होबी धालीवाल ने कहा कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी युवा है। वह भाजपा का नेता होने के नाते यह कहना चाहता है कि भाजपा दिलजीत का समर्थन करती है। दिलजीत को ट्रोल हमें नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है बेहद दुखद घटना है। लेकिन दिलजीत की नई फिल्म सरदार जी-3 का विरोध नहीं करना चाहिए। ये फिल्म बैन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय हूं, मेरा भारत हमेशा महान था है और रहेगा। यदि हमारे को विरोधी देश सिर उठाता है तो उसका हम मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आज भी रेशमा या अन्य पाकिस्तानियों के गीत है। उसे भी लोग सुनते है।

    यदि ऐसा है तो ये गीत भी बैन होने चाहिए। कई ऐसे कलाकार है जो पाकिस्तान में जाकर पंजाबी फिल्मों को शूट करके आ रहे है उसे भी बंद करना चाहिए। होबी ने कहा कि कई पंजाबी पाकिस्तान में जाकर कंटेट बनाकर लाए है और वहां जाकर फिल्म की शूटिंग करके आए है उन्हें भी बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पंजाबी कॉंफ्रेस हर साल लाहौर में 2-2 हो रही है उसे भी बैन कर देना चाहिए। मुझे भी बैन कर देना चाहिए, क्योंकि करतारपुर कोरिडोर जाकर माथा टेककर आए है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर भारत में बैन ना किए जाने को लेकर पहले ही प्रोडक्श हाउस में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ का पासपोर्ट बैन करना या ‘बॉर्डर 2’ से हटाना गलत है। होबी ने कहा कि भाजपा दिलजीत दोसांझ के साथ है।

  • ऊना जिला के 8 परीक्षा केंद्रों में 2247 विद्यार्थी देंगे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा

    ऊना जिला के 8 परीक्षा केंद्रों में 2247 विद्यार्थी देंगे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा

    रविवार को 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक दो सेशन में होगी परीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 29 जून को आयोजित की जा रही हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बैठक की।

    बैठक में उपायुक्त ने बताया कि एचपीएएस परीक्षा के लिए ऊना जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 2247 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल बहडाला, रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड् कॉलोनी ऊना, लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष गर्ल्ज डिग्री कॉलेज कोटला खुर्द, एसएसआरवीएम रावमापा ऊना, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय गर्ल्ज सीनियर सकेंडरी स्कूल ऊना, रावमापा छात्र ऊना और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना (पीरनिगाह रोड़) शामिल हैं।

    परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक दो सेशन में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ऊना, केएल वर्मा, सीपीओ ऊना संजय सांख्यान और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोम लाल को निरीक्षण अधिकारी चयनित किया गया है। इसके साथ ही उपायुक्त ऊना के सहायक दियालू को परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला समन्वयक की आधिकारिक रूप से सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जतिन लाल ने बताया कि एचपीएएस परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता संबंधी सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पत्र पर निर्धारित समय और तिथि के मुताबिक दर्शाए गए परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

  • पुलिस ने नियम उल्लंघना पर 415 चालान काटे

    पुलिस ने नियम उल्लंघना पर 415 चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा 27 जून को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 415 वाहनों के चालान काटे, इनमें से 124 चालानों का मौके पर निपटारा करते हुए कुल ₹82,400 का जुर्माना वसूला।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 6 व्यक्तियों के चालान काटे गए जिनसे ₹600 का जुर्माना वसूला गया। इसी कड़ी में अवैध खनन पर दो वाहन जब्त किए।पुलिस चौकी संतोषगढ़ के अंतर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत 2 वाहनों के चालान काटे गए, जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।