Blog
-

डिप्टी सीएम को राहत कोष के लिए भेंट किए 95000 हजार का चेक
ऊना/ सुशील पंडित :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा आपदा राहत कोष के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को 95000 हजार राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा,संदीप कुमार,स्वीटी शर्मा,कृष्णा देवी मनीषा कुमारी, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आपदा कोष में अमूल्य योगदान देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं का धन्यवाद किया। -

उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
खिलाड़ी खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें – अग्निहोत्री
विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है – मुकेश अग्निहोत्री
क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प – उपमुख्यमंत्री
ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेलआयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 33 रावमापा, 7 राउपा, 12 रामापा व 74 प्राईमरी स्कूल स्थापित किए गए हैं जिसमें शिक्षा के सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध है। इसके अलावा हरोल हल्के में हरोली, बीटन व खड्ड में तीन डिग्री कॉलेज बनाए गए हैं जोकि उच्च स्तर की शिक्षा के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में भव्य इंडोर स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा जिसका हाल ही में शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। तीनों कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहाकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि पंजावर में मिया हीरा लाल के नाम से भव्य भवन बनाया जाएगा जिसके लिए तीन करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं तथा भूमि भी स्थानंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खड्ड स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा स्कूल की कॉलेज की तर्ज पर बनाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने शिक्षकों से आहवान किया कि स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में ध्यान दें ताकि विद्यार्थी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सलोह में लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। केंद्रीय विद्यालय बनाया गया है। सहकारिता के क्षेत्र में पहला लॉ और नर्सिंग कॉलेज खोल कर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी।उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे अपना ड्राईविंग लाईसेंस अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया को पहले से आसान बनाने के लिए इसकी प्रक्रिया ऑनलाईन शुरू कर दी है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़ं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला विकास में नम्बर एक होगा इसी ध्येय के साथ निर्णायक विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसके लिए सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है। विस क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड एक ऐसा क्षेत्र है यहां हर विकास कार्य के लिए भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा हरोली विस निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उनका अपना एक अलग एजेंड़ा है जो ठान लिया उसे पूर्ण करना मुख्य उद्देश्य है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए हरोली विस के तहत टाहलीवाल में पुलिस थाना खोला गया है जिसमें लगभग 50 के करीब अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल बार्डर के साथ लगता गांव है यहां काफी समय से पुलिस थाना खोलने की मांग थी जोकि पूर्ण हो चुकी है तथा इसके खुलने से नशे जैसी गतिविधयों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगाम लगाने में और अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि नशे से दूर रहे तथा सिंथैटिक ड्रग के कारोबारियों से भी बचकर रहें और आज यह संकल्प लेकर जाएं कि भविष्य में नशा नहीं करेंगे।इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से 31 हज़ार रूपये आपदा राहत कोष में दिए। उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने आय हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के 34 स्कूलों के लगभग 500 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हर सुविधा का उचित प्रबंध किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया तथा खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, उप प्रधान राम प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, लीगल सैल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, मंडलाध्यक्ष विनोद विट्टू, एसएमसी विकास दत्ता के अतिरिक्त पूनम दत्ता, अश्वनी दत्ता, प्रधानाचार्य पुरूषोतम, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

थाना बंगाणा से खिड़की तोड़ भाग गया चोरियों का मुख्य सरगना
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा की बिभिन्न जगहों पर चोरियों को अंजाम देने वाला आरोपी जो तीन दिन पुलिस रिमांड पर था, वह आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। जिसका शोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति जनता का गुस्सा फूट रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी मंगलवार को बाथरूम जाने के बहाने बाथरूम गया। और शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया और सन्त्री शौचालय के बाहर खड़ा रहा। यह घटना मगंलवार सुबह 4 बजे की है। जब आरोपी समय अवधि से ज्यादा समय लगाकर बाहर नहीं निकला तो सन्त्री ने दरवाजा खोला। और देखा कि आरोपी शौचालय में ही नहीं है। फिर अन्य स्टाफ को वुलाकर पुलिस उक्त आरोपी को ढूढने लगी।ज्ञात रहे कुटलैहड़ व नादौन क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव थोथियांडा जिला अमृतसर को रविवार सुबह बल्ह पंचायत के युवकों संजय कुमार व छोटू राम ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को इकट्ठा किया व चोरी के आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले किया था। 28 सितंबर दिन वीरवार को उक्त आरोपी ने बल्ह पंचायत के रविंद्र कुमार के घर में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था व लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ली थी । रविंद्र कुमार ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।चोरी की वारदात के बाद जब सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया तो इस व्यक्ति का चेहरा सामने आया।कठोह गांव के लोगों ने इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल के नंबर व धुंधली सी कैद हुई शक्ल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ओर जब इस आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया था तो बंगाणा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब सख्ती से इस व्यक्ति से पूछताछ की तो इसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति से लाखों के गहने ओर नकद रुपए व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अव उक्त आरोपी किस प्रकार लोहे की खिड़की तोड़कर भाग गया, यह सबसे बड़ी सोचने बाली बात है। क्या आरोपी ने पहले ही थाना बंगाणा के शौचालय में भागने की तरकीब सोच रखी थी। या फिर कोई और कारण है।बताते चले कि उपमण्डल बंगाणा में बीते कुछ वर्षों से दर्जनों घरों में करोड़ो की चोरियां हो चुकी है और करोड़ो के गहने नकदी शातिर ले उड़े है। लेकिन आज तक बंगाणा पुलिस के हाथ खाली थे, लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान जोखिम में डालकर अमृतसर निवासी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था और वह भी भागने में कामयाब हो गया। बता दें उक्त आरोपी बड़ा सरगना था और रिमांड पर वड़े खुलासे होने की संभावना थी।ज्ञात रहे करीव 20 वर्ष पूर्व बना थाना बंगाणा का भवन भी जर्जर हालात में है। खिड़कियों के शीशे नहीं, दरवाजे जर्जर हालत में, बारिश में भवन के अंदर पानी टपकता है। पानी का तेज वहाव भवन के अंदर घुस जाता है। लेकिन आज तक इस भवन की कोई रिपेयर नहीं हो पाई है। डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर ने कहा कि उक्त आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर मगंलवार सुबह करीब 4 बजे फरार हो गया है। पुलिस की टीमें उसकी धड़पकड़ के लिए रवाना हो गई है। हर जगह पुलिस अधिकारियों से बात करके जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा। -

ਪੰਜਾਬ : ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਚਿੜੀਆਂ ਘਰ ਵਲੋਂ 69ਵਾਂ ਵਲਡ ਵਿਲਡ ਲਾਈਫ ਵੀਕ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਪੇਟਿੰਗ ਤੇ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਡਰਾਇੰਗ ਅਤੇ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿਚ ਇਨਾਮ ਵੰਡੇ ਗਏ।
ਇਹ ਵਲਡ ਵਿਲਡ ਲਾਈਫ ਵੀਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਚਿੜੀਆ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ 2 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ 8 ਅਕਤੂਬਰ ਤਕ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਪ ਸਹਾਇਕ ਲੁਧਿਆਣਾ ਚਿੜੀਆਂ ਘਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਵੀਕ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਜੋ ਕਿ ਵਿਲੁਪਤ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
-

ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਭਰੂਣ ਨਾਮੀ ਮਾਸ ਮਿਲਣ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਫੈਲੀ ਦਹਸ਼ਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਜਨਤਾ ਨਗਰ ਸਰਹੰਦ ਨਹਿਰ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਦੇ ਕੋਲੇ ਇਨਸਾਨੀ ਭਰੂਣ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਰੂਣ ਦੇ ਕੋਲੇ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਟਾਂਕੇ ਲਾਉਣ ਵਾਲੀ ਸੂਈ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਣਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਕੈਨਾਲ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਸਹਾਰਾ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਮਿਲੀ ਸੀ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹ ਏਰੀਆ ਜੀਆਰਪੀ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸੂਚਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਭਰੂਣ ਹੈ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਚੀਜ਼ ਇਹ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਡਾਕਟਰ ਹੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪਤਾ ਚੱਲੇਗਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

पंजाब : डेंटल विभाग की ओर से में 36 वां डेंटल स्वास्थ्य पखवारा का किया गया शुभारंभ, देखें वीडियो
पठानकोट : सिविल अस्पताल के डेंटल विभाग में 36 वां डेंटल स्वास्थ्य पखवारा का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सलारिया की ओर से रिबन काटकर किया गया। जानकारी देते हुए डॉक्टर आदित्य सलारिया ने बताया सिविल अस्पताल में 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक डेंटल स्वास्थ्य पखवाड़ा चलाया जाएगा।
जिसका आज शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इन 15 दिनों में जो भी मरीज अपने दांत लगवाना चाहते है, वह सिविल अस्पताल में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान 36 डेंचरस बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज कर दी गई है
-

ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਲਖੀਮਪੁਰ ਖੀਰੀ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੁਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਬਤੀਆਂ ਵਾਲਾ ਚੌਂਕ ਵਿਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਲਈ ਦੇਰੀ ਕੀਤੀ ਤਾ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-

पुलिस ने NewsClick के दफ्तर को किया सील
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर रेड डाली व न्यूजक्लिक का दफ्तर सील कर दिया। यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की जा रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में रेड डाली है। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई 100 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिन्हें स्पेशल सेल लाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार उर्मिलेश और सत्यम तिवारी को हिरासत में लिया गया है। इनके वकील स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं, पत्रकार अभिसार शर्मा को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल लेकर गई है। NewsClick के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को स्पेशल सेल के दफ्तर लाया गया है। रेड के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। कई फाइलें भी जब्त की गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके घर से लैपटॉप और उनका फोन ले गई है।
UAPA के तहत चल रही इस रेड में स्पेशल सेल के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। रेड के दौरान इसमें स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी हैं। ये जवान सुरक्षा के लिहाज से स्पेशल सेल की टीम के साथ हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है। फिलहाल सभी सीनियर अफसरों को रेड पर फोकस रखने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को UAPA और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत की जा रही है। इस एफआईआर में दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक साजिश रचने की धारा भी जोड़ी गई है।
सीपीएम दफ्तर में काम करने वाले श्रीनारायण के बेटे सुमित कुमार का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने जप्त कर लिया है। वह Newsclick में ही काम करता है। उसके 36 कैनिंग लेन में स्थित ठिकाने पर छापा मारा गया है। हालांकि, सुमित को हिरासत में नहीं लिया गया है। 36 कैनिंग लेन ऑल इंडिया किसान सभा का दफ्तर है। यह घर सीपीएम महासचिव होने के नाते सीताराम यचुरी के नाम पर आवंटित है। रेड यहां रहने वाले सीपीएम दफ्तर के कर्मचारियों के कमरे में हुई है। सुमित न्यूज क्लिक के दफ्तर में ग्राफिक्स और वीडियो टीम में काम करता है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। पुलिस उस इनपुट के आधार पर एक्शन ले रही है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साझा किया था। ईडी की जांच में 3 साल के अंदर 38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ था। ये पैसे गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगियों के अलावा कई पत्रकारों को दिए गए थे। इन पैसों के लेनदेन का खुलासा ईडी की जांच में हुआ था। इसमें एफडीआई के जरिए 9.59 करोड़ रुपये और सर्विस एक्सपोर्ट के बदले 28.46 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी। चीन से आया पैसा कुछ विदेशी फर्मों के माध्यम से Newsclick तक पहुंचा। यही पैसा Newsclick से जुड़े पत्रकारों को भी दिया गया था।
-

iPhone का ये फीचर दुनिया के किसी Smartphone में नहीं!
नई दिल्लीः भारत सहित दुनियाभर में आईफोन का दबदबा है, जिसको पूछो वो आईफोन ही खरीदना चाहता है। iPhone अपने सेफ्टी फीचर्स और दमदार डिजाइन व कैमरा के लिए दुनियाभर में इतना मशहूर है। आईफोन जैसे फीचर्स कई अन्य स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें कि आईफोन का हर एक फीचर किसी सस्ते बजट फोन में मिल जाएगा तो ऐसा मुमकिन नहीं है। इतना ही नहीं, आईफोन के प्रो मॉडल्स में एक ऐसा फीचर ऑफर किया जाता है जो दुनिया के किसी भी स्मार्टफोन में नहीं दिया जाता है। आज हम आपको इस फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं और इसका इस्तेमाल भी आज हम आपको बताएंगे।
आपको बता दें कि आईफोन के प्रो मॉडल्स में आपको कैमरा सेटअप के पास एक ब्लैक कलर का डॉट दिखाई देता है जो कैमरा जैसा ही नजर आता है। हालांकि ये ब्लैक डॉट कैमरे से अलग काम करता है। दरअसल ये ब्लैक डॉट असल में एक 3D स्कैनर है। ये 3D स्कैनर आपको आईफोन में पहले से ही अटैच करके दिया जाता है जो बहुत सारे ब्रांडेड स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिलता है। ये कितना जरूरी है इसका अंदाजा शायद आप ना लगा पाएं लेकिन इसका इस्तेमाल लाखों रुपये बचा सकता है।
3D स्कैनर है कई तरह के प्रोफेशंस में इस्तेमाल किया जाता है। आम आदमी के लिए शायद इसका कोई इस्तेमाल ना हो लेकिन कुछ लोगों को हर रोज इसकी जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि डिजाइनर और आर्टिस्ट्स के लिए ये फीचर बेहद ही काम का साबित हो सकता है साथ ही उन लोगों के लिए जो किसी तरह का स्कल्प्चर बनाते हैं। ये आपके डिजाइन या मॉडल्स को तीन डाइमेंशन्स में स्कैन कर सकता है और इसकी एक 3D इमेज तैयार कर सकता है।
इस फीचर का इस्तेमाल आप एक खास ऐप की मदद से कर सकते हैं। आपको एक बार ऐप को डाउनलोड करना है और फिर इसके बाद आपको किसी उस खास आकृति के पास जाना है जिसे आप स्कैन करना चाहते हैं। आपको धीरे-धीरे करके उस आकृति को चारों तरह से स्कैन करना है। ये काम ठीक उसी तरह से होता है जिस तरह से आप वीडियो बनाते हैं। आपको आईफोन के रियर कैमरा को ऑब्जेक्ट की तरफ पॉइंट करना है और घुमाना है। इसके बाद आईफोन में उस आकृति की 3D इमेज सुरक्षित हो जाती है। आमतौर पर आप अगर यही काम बाहर से करवाते हैं तो इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
-

8 बार लगे भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के आज यानी मंगलवार को कई जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। आज सुबह से अब तक 8 बार धरती डोल चुकी है। नेपाल में तो केवल 40 मिनट के भीतर ही 4 बार भूकंप आया, जिसरा असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर में ही आज करीब आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया, जिससे लोग सहम उठे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, भारत के अलग-अलग जगहों पर कुल 8 बार भूकंप आ चुके हैं। जिसके बाद लोग सहम चुके है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में 40 मिनट के अंतराल पर 4.6, 6.2, 3.6 और 3.1 की तीव्रता के 4 भूकंप आए, जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचे। 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। वहीं, कुछ देर बाद दोपहर 2:51 बजे नेपाल में ही 6.2 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया। तीसरा भूकंप नेपाल में 3.6 तीव्रता वाला आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। वहीं चौथा भूकंप नेपाल में ही 3 बजकर 19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का आया. इस तरह नेपाल में कुल चार बार धरती डोली, जिसका असर दो-तीन बार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में साफतौर पर दिखा।
वहीं, भारत में 3.27 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके अलावा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करीब साढ़े तीन बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी और इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी। बता दें कि जयपुर और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा, आज सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोनीपत में आये भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। वहीं, दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3 थी और इसकी गहराई 27 किलोमीटर थी। पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।