पंजाब : डेंटल विभाग की ओर से में 36 वां डेंटल स्वास्थ्य पखवारा का किया गया शुभारंभ, देखें वीडियो

पठानकोट : सिविल अस्पताल के डेंटल विभाग में 36 वां डेंटल स्वास्थ्य पखवारा का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सलारिया की ओर से रिबन काटकर किया गया। जानकारी देते हुए डॉक्टर आदित्य सलारिया ने बताया सिविल अस्पताल में 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक डेंटल स्वास्थ्य पखवाड़ा चलाया जाएगा।

जिसका आज शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इन 15 दिनों में जो भी मरीज अपने दांत लगवाना चाहते है, वह सिविल अस्पताल में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान 36 डेंचरस बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज कर दी गई है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *