Blog
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मनाया राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस
ऊना: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” द्वारा राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस मनाया गया ” । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अवसर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष ने प्रथम स्थान, काजल ने द्वितीय और केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर बलविंद्र राणा तथा प्रोफेसर मीता शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।प्रोफेसर बलविंद्र राणा ने “संविधान दिवस” के उपलक्ष्य में अपने विचार सांझा किए। मुख्यातिथि सतदेव ने छात्रों को भारतीय संविधान का सम्मान करने एवं उसके महत्व के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में प्रोफेसर विनी ओहरी, एनएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजेंद्र कुमार व प्रोफेसर ओमिला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। -

मतगणना केंद्रों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध – उपायुक्त
ऊना – जिला ऊना में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 8 दिसम्बर को की जाएगी। मतगणना के लिए किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधो के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों, जिला पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर मतगणना वाले दिन सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हांगे। राघव शर्मा ने बताया कि हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय ऊना में की जाएगी जबकि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र की महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र की डाॅ बीआर अम्बेडकर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में की जाएगी। राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी।राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना केंद्र पर बिना पहचान पत्र अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को भी अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इसके अलावा मतगणना वाले स्थान पर किसी भी व्यक्ति को अपना मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मोबाईल जमा करवाने के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। -

संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज
नई दिल्ली: गिरती अर्थव्यवस्था के संकट से गुजरा रहा पाकिस्तान एक अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड का भुगतान तय तारीख से तीन दिन पहले करेगा। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समेत बहुपक्षीय और द्विपक्षीय स्रोतों के माध्यम से से अगले सप्ताह मंगलवार तक 500 मिलियन अमरीकी डॉलर की व्यवस्था की गई थी।
गवर्नर ने कहा कि नवंबर में 1.8 बिलियन अमरीकी डॉलर के भुगतान के बावजूद, विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर था। हालांकि, अहमद ने उम्मीद जताई कि स्थिति में सुधार होगा और जून 2023 में वित्तीय वर्ष के अंत तक देश बेहतर स्थिति में होगा। भुगतान संतुलन से जुड़ी चिंताओं के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक बनी हुई है।
-

पंजाबः 2 पंजाबी सिंगरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गन कल्चर को लेकर पुलिस द्वारा कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान आज ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए 72 घंटों में सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक सामग्री खुद ही हटाने की अपील है। वहीं जिले की पुलिस ने पंजाब के 2 गायकों के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के चलते मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक काशीनाथ और मनप्रीत सिंह भाऊ ने अपने गाने में हथियार का प्रचार किया।
इस गाने की शूटिंग 21 नवंबर को मनप्रीत सिंह भाऊ के किले सैफदीपुर में हुई है। इस गाने में उन्होंने हथियार का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने दोनों पंजाबी गायकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने थाना सदर पटियाला में आईपीसी की धारा 153/188 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने गायक मनप्रीत भाऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
-

पंजाबः थाना 8 में खड़े वाहनों को लगी आग, 12 वाहन जलकर राख, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 8 लेकर अजब मामला सामने आया है। जहां आज सुबह थाने में अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप से लिया।
बताया जा रहा है कि 10 से 12 वाहन जल कर राख हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आग लगने का कारण क्या हैं। आग की घटना के बाद लोग पुलिस पर सवालों की बौछार कर रहे हैं। आरोप है कि लाखों रुपए के ये वाहन पुलिस की गलती से जले हैं।
सड़क पर खुले में इस तरह वाहन रखना पुलिस कार्य शैली पर बड़ा सवाल है। पुलिस को ये जब्त किए वाहन अपने मालखाने आदि में रखने चाहिए थे, क्योंकि ये लोगों की प्रॉपर्टी हैं, लेकिन पुलिस ने खुले में ही लावारिस हालत में इस तरह वाहन सड़क पर रखे है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत हो सकती है। आग लगी देख तुरंत थाना पुलिस बाहर आई। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थाना से पानी की व्यवस्था करके आग बुझाने की कोशिश भी की गई।
वहीं फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। समय रहते काफी वाहनों को बचा लिया गया। अब जो वाहन जले है वह किस किस की प्रॉपर्टी है पुलिस इसकी जांच में जुटी है। ये हालात सिर्फ थाना डिवीजन नंबर 8 की ही नहीं बल्कि कई ऐसे थाने है जहां वाहन इसे तरह खुले में लावारिस हालत में पड़े कंडम हो रहे है। पुलिस विभाग को समय रहते इन वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।
-

जालंधरः खांबड़ा चर्च फिर विवादों में, लगे सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः खांबड़ा चर्च विवादों में आई है। रामा मंडी में रहने वाले रोहित नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटे की उम्र 13 साल थी और उसे ब्रेन कैंसर था तो कई जगह इलाज करवाया गया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान उनकी दुकान में आने वाले ग्राहक ने बताया कि उसे खांबड़ा चर्च में ले जाकर वहां पर पास्टर को दिखाना चाहिए।
पीड़ित का आरोपः चर्च से मिल रही धमकियां
रोहित ने बताया कि वह अपने बच्चे की सलामती और उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए 1 साल वहां जाते रहे। लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली और चर्च में मिलने वाले पास तक के लोगों ने हिंदू देवी देवताओं के बारे में भी अपशब्द बोले। रोहित गुप्ता ने अंकुर नरूला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पर बैठे पास्टर के लोगों ने स्पेशल प्रेयर के लिए हजारों रुपए मांगे किसी ने 50 हजार कहा तो परिवार के सदस्यो के लिए 1 लाख रुपए मांगते थे।
यूट्यूब पर ऑनलाइन मीटिंग करने को भी कहते थे और उसके बेटे की मृत्यु होने के बाद भी यह बोलते थे कि उसका बेटा परमेश्वर के पास सुरक्षित है। इस बाबत जब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की तो पीड़ित ने आरोप लगाया कि शिकायत दौरान पुलिस ने उन्हें कहा कि चर्च वालों की पहुंच राजनीतिक लोगों तक है आपका कुछ नहीं होगा। उसके बाद उन्हें कई धमकियां मिली और बैठ कर बात करने की बात कही गई।
हम ईसाई धर्म अपनाने पर सर्टिफिकेट करते है जारीः प्रधान हामिद मसीह
उधर, पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रधान हामिद मसीह से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बाकी धर्मों के कट्टरपंथी लोग उनके धर्म को निशाना बनाकर गलत बयानबाजी करते हैं। हामिद ने कहा एसजीपीसी और हिंदू धर्म के नेता उन पर ही निशाना साधकर एक दूसरे को बदनामी की ओर धकेल रहे हैं जबकि हमारे धर्म के लोग उनके धर्म के बारे में कोई बातें नहीं करते। उन्होंने कहा जहां तक लोगों द्वारा रुपए देने की बात है तो लोग चर्च में आते हैं और वह खुद डोनेशन देकर जाते हैं। यहां तक कहा कि कि कोई भी अपना धर्म बदल कर अगर ईसाई धर्म अपनाता है तो वे उन्हें एक सर्टिफिकेट भी जारी करते हैं जिससे कि साफ पता चलता है कि ईसाई धर्म उसने खुद अपनाया है।
वहीं दूसरी ओर महिला का स्टिंग ऑपरेशन किया तो उसने बताया उसके पड़ोस में रहती महिला ने इसका ब्रेन वाश कर उसके जमीन (प्लॉट) को चोरी से बिकवा दिया। जिसका पता उसको खुद नहीं चल पाया। जब प्लॉट की किश्त देने में दिक्कत आई तो उसने अपने परिवार वालो को बताया। महिला ने बताया की काम (जॉब) सुबह 8 से रात 8 बजे तक करती थी। काम से आकर नहाकर खांबड़ा चर्च चली जाती थी। चर्च में प्रेयर करवाई जाती थी और झोला फैलाकर रुपए डालने को कहते थे।
महिला का आरोपः हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के बारे में थे अपशब्द
महिला ने कहा उसके परिवार वाले ने उसकी हालत खराब होते हुए देखी तो उसको श्री सिद्ध शक्ति पीठ मंदिर देवी तालाब ले गए। मंदिर में माथा टेकाया गया और परसाद ग्रहण करने के बाद उसे होश आई। महिला ने चर्च वालों पर आरोप लगाया की वह हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के बारे में अपशब्द भी बोलते थे। महिला ने कहा कि उसके परिवार वालों ने उस महिला को उससे मिलने को मना कर दिया। जिसने चर्च ले जाना शुरू किया था। उसने आरोप लगाया कि वहां पर कई लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जाता है और धर्म के नाम पर रुपए भी लिए जाते हैं।
-

सहायक निदेशक(तकनीकी), सांख्यिकीय अन्वेषक गे्रड-2 व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पदों हेतू आवेदन आमंत्रित
ऊना : जनसंख्या कार्य निदेशालय, पंजाब द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सहायक निदेशक(तकनीकी) का एक पद, सांख्यिकीय अन्वेषक गेड – 2 के तीन पद व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन का एक पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदो लिए निर्धारित प्रपत्र पर 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन निदेशालय जनगणना कार्य, पंजाब, जनगणना भवन, प्लाॅट नंबर 2-बी, सैक्टर 19ए, मध्यमार्ग, चंडीगढ़-160019 के पते पर अथवा ईमेल आईडी dco-pun.rgi@censusindia.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है। -

डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया उद्देशिका का वाचन
ऊना: संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार 26 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी राघव शर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) पढ़ी। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। -

पंजाबः किसानों ने ADC को राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र
इस दिन तैयार करेंगे अगली रणनीति
मोहाली: जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर एकत्र हुए किसानों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की है। इस मौके पर मोहाली व चंडीगढ़ की सांझी सीमा पर राज्यपाल के एडीसी ने आकर किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया। लेकिन किसान इस बात पर अड़े थे कि जब तक वे पंजाब के राज्यपाल से नहीं मिल लेते, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने के लिए रवाना हो गया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि 8 दिसंबर को बैठक के बाद अगली रणनीति तय करेंगे।
-

सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन
मुंबईः हिंदी और मराठी सिनेमा जगत अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पुणे के अस्पताल में इलाज के दोरान निधन हो गया। अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है । इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा उनकी आखिरी फिल्म थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।