Blog

  • इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    मुबंईः कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 22 अप्रैल को नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

    आर्थिक तंगी से थे परेशान

    रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    कई सितारों ने जताया दुख

    अभिनेता के निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और संपत जे राम को श्रद्धांजलि दी। कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी समय से पैसे की तंगी से भी जूझ रहे थे। अभिनेता को टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    काम की तलाश में थे अभिनेता

    ‘अग्निसाक्षी’ में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें।’

  • पंजाबः गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले में एक्शन में आए सीएम मान, जाने क्या कहा

    पंजाबः गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले में एक्शन में आए सीएम मान, जाने क्या कहा

    मोरिंडाः जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर सीएम मान ने कहा कि गुरुद्वारा कोतवाली में हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस घटना के लिए बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी हो उसे सख्त सजा दी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है। 

  • मशहूर लेखक तारिक फ़तेह का निधन

    मशहूर लेखक तारिक फ़तेह का निधन

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के मशहूर लेखक तारिक फ़तेह जो भारत में एक लंबे वक्त से रह रहे थे। उनका आज निधन हो गया है। उनकी बेटी नताशा फतह ने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। बता दें कि तारिक फ़तेह बीते कई दिनों से कैंसर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। जानकरी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान के मशहूर लेखक तारेक फतह 20 नवंबर 1949 को आजादी के बाद बने पाकिस्तान के कराची में पैदा हुए थे। वह 1960 और 1970 के दशक के अंत में वामपंथी छात्र आंदोलन के नेता बने रहे। यही वो समय था जब उन्हें पाकिस्तान के लगातारसरकार द्वारा 2 बार गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जनरल जिया-उल हक ने 1977 में उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया और उन्हें देश में एक पत्रकार के रूप में काम करने से रोका। वह 1987 में कनाडा गए और तब से एक पत्रकार के रूप में काम में जुटे रहे।

    तारेक फतह के बारे में सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने हमेशा अपने भारतीय मूल से संबंधित होने पर गर्व किया।उन्होंने अक्सर अपने साक्षात्कारों में बताया कि वह एक राजपूत परिवार से थे, जिसे 1840 के दशक में जबरन इस्लाम में कन्वर्ट कर दिया गया था। उन्होंने हमेशा ही खुद को पाकिस्तान में पैदा हुए हिंदुस्तानी के रूप में पहचाना। वे इस्लामी कट्टरता के घोर आलोचक थे। इसलिए, वह अक्सर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा हमला किया गया था। हालांकि, उन्होंने निडर होकर अपने विचारों को विभिन्न मीडिया, ब्लॉग और पुस्तकों के लिए अपने लेखन के माध्यम से रखा। जिसके चलते देश में वो तमाम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

  • ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में

    ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में

    किसी पेशेवर क्लब में खेलने वाली प्रदेश की इकलौती लडकी

    ऊना/ सुशील पंडित : गुजरात में होने वाली 6 वीं भारतीय राष्ट्रीय वूमेन लीग में ऊना के किसान की बेटी अपना दमखम दिखाएगी। जिला ऊना के खड्ड स्थित वूमेन फुटबॉल अकादमी की पौध में से निकली रिया शर्मा का करार गोवा के मशहूर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के साथ हुआ है। इस क्लब की ओर से खेलने वाली रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की इकलौती बेटी है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। रिया ने अब तक चार सीनियर तथा तीन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिताएं खेली हैं। जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। रिया फुटबॉल खेलने के साथ-साथ बीए फाइनल में पढ़ाई भी कर रही है। रिया शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से बाहर निकल खड्ड स्थित फुटबॉल अकादमी को ज्वाइन किया। जहां फुटबॉल कोच दीपक शर्मा ने रिया शर्मा की प्रतिभा को निखारते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाया।

    अभी हाल ही में गोवा में हुई वूमेन सीनियर नेशनल के हर मैच में रिया शर्मा ने गोल किया। इस प्रतियोगिता में रिया ने कुल पांच गोल किए। इससे पहले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जब हिमाचल की लड़कियों की टीम ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता में तब भी यह टीम में थी। रिया के फुटबॉल कोच और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि रिया शर्मा में फुटबॉल प्रतिभा को देखते हुए इसे यह खेल चुनने को प्रेरित किया गया। धीरे-धीरे रिया ने अपनी प्रतिभा और तकनीक के जरिये फुटबॉल के मक्का गोवा जैसे प्रदेश को एक छोटे से प्रदेश हिमाचल की इस लडक़ी को अपने बहुचर्चित चर्चिल ब्रर्दस् क्लब में चुनने का निर्णय लिया। रिया एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। रिया मेहनती, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ खिलाड़ी है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार बिट्टू ने रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रिया शर्मा को आगे खेलने के लिए फुटबॉल संघ पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल संघ एक नई योजना तैयार कर रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर की फुटबॉल प्रतिभाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए साल भर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 

    खेतीबाड़ी करता है रिया का परिवार

    जिला ऊना के हरोली उपमंडल के पंडित मोहन दत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से ही रिया शर्मा ने बारहवीं की शिक्षा ग्रहण की। रिया के पिता नाम विजय शर्मा और माता सुनीता शर्मा अपनी बच्ची की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की एकमात्र महिला खिलाड़ी है जो किसी पेशेवर क्लब के साथ खेलेगी। यह परिवार पारंपरिक खेती बाड़ी करके अपना गुजर बसर कर रहा है।

    डिप्टी सीएम ने दी बधाई

    हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की रहने वाली रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा हल्के से ताल्लुक रखने वाली फुटबॉल खिलाड़ी रिया शर्मा ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलने में प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। रिया ने ऊना जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उसकी इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार उन्हें शीघ्र ही सम्मानित भी करेगी।

  • पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, 3 गिरफ्तार, देखें CCTV 

    पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, 3 गिरफ्तार, देखें CCTV 

    फरीदकोटः जिले के गोलेवाला गांव में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गोलेवाला कस्बे में कुछ शरारती तत्वों द्वारा गुटका साहिब के पवित्र अंगों को गलियों में फाड़ कर बिखेर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फरीदकोट जिला हेडक्वार्टर से मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की  तो उसमें एक कार दिखाई दी, जिसमें कंडक्टर साइड में बैठा शख्स गुटका साहिब के अंग बाहर फेंकते हुए दिख रहा है, परंतु कार का नंबर फुटेज में ट्रेस नहीं हो पाया। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है, जिसमें 2 बेगूवाला के रहने वाले हैं। आरोपियों को 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    वहीं कौमी किसान यूनियन के प्रधान बिंदर सिंह, दर्शन सिंह नंबरदार और जगमीत सिंह खालसा ने कहा कि बेअदबी करने वाले शरारती तत्वों की जल्द से जल्द पड़ताल करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त करने के योग्य नहीं हैं। 8 साल पहले 2015 में भी बरगाड़ी बेअदबी कांड और इससे जुड़े कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड हुए थे, जिनकी आग अभी पूरी तरह से ठंडी भी नहीं हुई है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पड़ताल की जा रही है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • विश्व रेडक्रास दिवस पर बंगाणा में लगेगा जिला स्तरीय रेडक्रास मेला : सुरिंदर ठाकुर 

    विश्व रेडक्रास दिवस पर बंगाणा में लगेगा जिला स्तरीय रेडक्रास मेला : सुरिंदर ठाकुर 

    कुटलेहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो होंगे मुख्य अतिथि  

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने मीडिया के रूबरू होते हुए कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा आठ मई को लोक निर्माण विभाग के बंगाणा स्थित विश्राम गृह में जिलास्तरीय रेडक्रास मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ डाक्टर निशुल्क मेडिकल कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे जबकि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को निशुल्क एड उपलब्ध करवाने के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य रेडक्रास सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस रेडक्रास मेले का तमाम जिले के लोग लाभ उठा सकते हैं। इसमें सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जहां स्वेच्छा से लोग रक्तदान कर सकते हैं।

    इसके साथ ही विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर भी कैंप में आयोजित होने वाले निशुल्क चैकअप कैंप में अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं। इस कैंप में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को व्हील चेयर, हैंड स्टिक, ट्राई साइकिल व हीयरिंग एड भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष उपायुक्त राघव शर्मा के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तन-मन के साथ समर्पित है और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। आठ मई को विश्व रेडक्रास दिवस पर इस बार बंगाणा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी निशुल्क चैकअप कैंप का लाभ उठा सकें। इस दौरान दवाएं भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला के लोगों से इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਕੋਟਕਪੁੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾੜਾ ਦਰਾਕਾ ਤੋਂ ਕਣਕ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਠੇਕੇ ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਦੋ ਕਿੱਲੇ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨ ਅੰਗਰੇਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ 40 ਕਿਲ੍ਹੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਜਮੀਨ ਲਿੱਤੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਅਸੀਂ ਕਣਕ ਵੱਡ ਰਹੇ ਸੀ ਖੇਤ ਵਿਚੋਂ ਲੰਗਦੀਆਂ ਨੀਵੀਆਂ ਤਾਰਾ ਵਿਚੋਂ ਸਪਾਰਕ ਵੱਜਿਆ ਤੇ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਜਿਸ ਨਾਲ 2 ਕਿੱਲਿਆਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ।

    ਫਾਈਰ ਬਿਰਗੇਡ ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਨੂੰ ਫੋਨ ਆਈਆ ਤੇ ਮੈਂ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਟੀਮ ਤੁਰੰਤ ਪਿੰਡ ਵਾੜਾ ਦਰਾਕਾ ਪੁਜੇ ਅਤੇ ਅੱਗ ਤੇ  ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਸਾਡਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ।

  • डॉ. बिंदल के अध्यक्ष बनते ही एक बार फिर सामने आई ‘पंडि़त शशिपाल डोगरा’ की भविष्यवाणी

    डॉ. बिंदल के अध्यक्ष बनते ही एक बार फिर सामने आई ‘पंडि़त शशिपाल डोगरा’ की भविष्यवाणी

    इस बार इनसे रहना होगा सावधान

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 23 अप्रैल, 2023 को हिमाचल प्रदेश भाजपा का 15वें अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बनाने की घोषणा की। डॉ. राजीव बिंदल पार्टी के 13वें व्यक्ति व 15वें अध्यक्ष बने। डॉ. बिंदल के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जानेमाने अंक ज्योतिषी एवं वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने एक बार फिर उन पर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि डॉ. राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी, 1955 को हुआ है। जन्म दिनांक 1 + 2 = 3 अंक जो कि गुरु का अंक है। गुरु बुद्धि का कारक है। अंक ज्योतिष  में मूलांक 3 का खास महत्व होता है। उन्होंने बताया कि मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। 3 अंक बेहद साहसी, शक्तिशाली, मेहनती और कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। इन लोगों की रचनात्मक क्षमता बाकमाल होती है। ऐसे लोग बहुत महत्वाकांक्षी व स्वार्थी होते हैं। अपना लाभ हानि सोच के ही दोस्ती करते हैं। ऐसे लोग जिस काम को एक बार ठान लेते है उसे करके ही छोड़ते हैं। पंडित डोगरा ने अनुसार 23 अप्रैल, 2023 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा हुई। 2+3=5 अंक जो बुद्ध का अंक है। बुद्ध बुद्धि व वाणी का कारक ग्रह माना गया है। परन्तु बुद्ध एक नपुंसक ग्रह है। जिसका कोई अपना अस्तित्व नहीं है। वर्ष 2023 का 7 अंक बनता है जो केतु का अंक है। केतु बिना सिर का ग्रह है जो दिशाहीन करता है। 2 + 3 + 4 + 2 + 0 + 2 + 3  = 16 = 1 + 6 = 7 अंक जो केतु का ही अंक बन रहा है। अप्रैल महीने में घोषणा 4 अंक जो राहु का अंक है। जो षड्यंत्र  का कारक भी है। बीजेपी का 1 अंक बनता है। 13वें व्यक्ति 1 + 3 = 4 अंक राहु का अंक ग्रहण योग।

    15वें 1 + 5 = 6 अंक शुक्र का अंक। शुक्र दैत्य गुरु है। शुक्र एक तरफ ही देखता है। 1 अंक सूर्य का शत्रु अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि भाजपा के नए अध्यक्ष को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। केतु के अंक का बार-बार आना कोई शुभ संकेत नहीं है। डॉ. बिंदल पार्टी के 15 वें अध्यक्ष बने। 1 + 5 = 6 अंक जो शुक्र का अंक है। जहां अध्यक्ष अपनी तेज से संगठन को जोड़ने की कोशिश कर सकते है, परन्तु 5 अंक का बार-बार आना द्विजन्मा योग बना रहा है। जो कहीं न कहीं संगठन में कोई अंतर्विरोध दे सकता है। कुछ नेता अपनी अपनी  प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ेंगे। जिसके करना गुटबाजी उभर कर आ सकती है। उन्हें योजनाबद्ध तरीके से चलना होगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 3 अंक है। वहीं 23 अप्रैल का 2+3=5 अंक बुद्ध का अंक 3 अंक 5 अंक का शत्रु अंक है। अध्यक्ष का पूरा समय निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डॉ. बिंदल का 3 अंक है जो गुरु का अंक है। 15वें अध्यक्ष 1 + 5 = 6 अंक जो शुक्र का अंक है। शुक्र व गुरु आपस में शत्रु है। जो संगठन में ही विरोध करवा सकते हैं। 24 अप्रैल, 2023 कोई प्रदेश के अध्यक्ष ने अपना पदभार संभाला। 2 + 4 = 6 अंक जो शुक्र का अंक है। शुक्र स्त्री का कारक है। स्त्रियों के करना परेशानियां दे सकता है। अध्यक्ष के मूलांक 3 का 6 अंक शत्रु अंक है। जो शुभ संकेत नहीं है। किसी स्त्री के कारण कोई संकट खड़ा हो सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

  • 13 मई को न्यायालय अंब में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत – अनिता शर्मा

    13 मई को न्यायालय अंब में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत – अनिता शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों पर निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस, धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, कोविड उल्लंघन के मामले भरण-पोषण, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, वैवाहित विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।

    सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता हेतू एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वितिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पैरा लीगल वालंटियर, आशा/आंगनवाड़ी वर्करों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं। इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे के लिए कोई शुल्क नहीं लगता और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 13 मई से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    नोएडा: नोएडा में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सेक्टर 14- ए के पास सोमवार सुबह सेक्टर -27 में रहने वाले धर्मा धामी (45) का शव मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब उसने उसके छोटे भाई किशन धामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

    चंदर के अनुसार इसी कारण किशन ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को सेक्टर 14 के पास फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि एक घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने इनाम देने की घोषणा की है।