Blog

  • पंजाब : पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगाया था लंगर, ऐसे फ्रूटी के लालच में फंसी डाकू हसीना

    पंजाब : पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगाया था लंगर, ऐसे फ्रूटी के लालच में फंसी डाकू हसीना

    लुधियाना: सीएमएस कंपनी की गाड़ी में साढ़े 8 करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना को बीते कल उत्तराखंड के एक धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया था। पुलिस को उसके धार्मिक स्थल में होने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उस धार्मिक स्थल के बाहर फ्रूटी का लंगर लगाया। यहां जैसे ही मोना पति के साथ फ्रूटी लेने के लिए कतार में लगी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मोना ने वारदात से पहले मन्नत मांगी थी कि अगर वह लूट करने में कामयाब हो गए तो धार्मिक स्थल जाएंगे। लूट के बाद वह पति के साथ माथा टेकने पहुंची। यहां माथा टेकने के समय की फोटो भी शेयर की थी। इससे पहले उसने अपनी मां को फोन भी किया था। कॉल ट्रेसिंग पर पुलिस को पता चला कि वह उत्तराखंड में है। पुलिस की टीमें तुरंत उत्तराखंड रवाना हो गई।

    इस बीच जब माथा टेक कर जब मनदीप कौर पति के साथ वापस आ रही रही थी तो इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने इन्हें दबोचा। उसकी पहचान कपड़ों और जूतों से की हुई । मोना अपने पति के साथ नेपाल भागने की फिराक में थी। इसके लिए उसे हुलिया बदलने की भी कोशिश की। इसके साथ यही भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद मोना और उसका पति रिश्तेदार के घर रुके थे। इस दौरान उन्होंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की। यहां से वह उत्तराखंड वाना हुए। यह भी पता चला है कि 29 साल की मनदीप की पटियाला में 2018 में शादी हुई थी। यहां उसका तलाक हो गया था।
    इसके साथ पुलिस ने एक और आरोपी गुलशन को गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने 21 लाख रुपए रिकवर किए हैं। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। वहीं इस मामले में अभी तक 3 और आरोपी पकड़ने बाकी हैं। इनमें गोपा, नन्नी और सनी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 5 करोड़ 96 लाख रुपए रिकवर हो चुके हैं।

  • समंदर में धू-धूकर जला जहाज, 120 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    समंदर में धू-धूकर जला जहाज, 120 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े महासागर पैसेफिक ओशियन में स्थित फिलीपींस का जहाज हादसे का शिकार हो गया. यहां सैकड़ों यात्रियों को लेकर जा रहे पानी के जहाज में आग लग गई, जिससे वो समंदर में ही धू-धूकर जलने लगा. अफरा-तफरी के बीच फिलीपींस कोस्‍ट गार्ड्स द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

  • वजन कम करने के चक्कर में  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत

    वजन कम करने के चक्कर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत

    नई दिल्लीः 21 साल की कुइहुआ को अपना 100 किलो वजन घटाना था, जिसमें से वो सिर्फ 2 महीने में 25 किलो तक घटा चुकी थी। वह अपने शरीर के आधे से अधिक वजन को कम कर सोशल मीडिया पर मिसाल पेश करना चाहती थी. कुइहुआ का वजन करीब 200 पाउंड था, जिसे वह कम करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। 

     कुइहुआ ने वजन घटाने के लिए बकायदे फिटनेस कैंप को जॉइन किया था, जहां वह जमकर वर्कआउट करती थी. इतना ही नहीं, चीनी इंफ्लूएंसर ने खाना-पीना सब छोड़ दिया, जो कुइहुआ के मौत का कारण बन गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उसके परिवार वालों ने वजन घटाने के लिए गलत और जल्दी रिजल्ट देने वाले तरीकों से दूर रहने की अपील की है.

  • यात्रियों से भरी बस पलटी, 13  की मौत

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 13 की मौत

    लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और यह कल्लार कहार साल्ट रेंज के पास राजमार्ग पर पलट गई।

    अधिकारियों ने कहा, ‘‘पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।’’ ‘नेशनल हाईवे एंड मोटरवे पुलिस’ ने बताया कि दुर्घटना संभवत: बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बस में 34 यात्री थे।

  • पंजाब : मानव अधिकार आयोग ने SSP को नोटिस किया जारी

    पंजाब : मानव अधिकार आयोग ने SSP को नोटिस किया जारी

    कपूरथला : मानव अधिकार आयोग ने SSP कपूरथला को नोटिस भेजकर तलब किया गया है। उन्हें 3 अक्टूबर को पेश होकर अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका दिया गया है। नोटिस में लिखा है कि यदि वह अगली तारीख को रिपोर्ट सबमिट करने में फेल होते हैं तो उन्हें खुद पेश होकर यह एक्सप्लेन करना पड़ेगा कि क्यों न उन पर प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स की धारा 16 की करवाई की जाए। दरअसल, आयोग ने 9 अगस्त 2022 के आदेशों की कॉपी DGP पंजाब को भेजते हुए यह सुनिश्चित किया कि आदेशों पर करवाई हो। बता दें कि ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब दवारा दायर की गई कंप्लेंट नंबर 6251 /8 /2022 पर सुनवाई में SSP कपूरथला से 10 मई 2023 को रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन तारीख वाले दिन SSP की तरफ से न तो कोई पेश हुआ और न ही कोई रिपोर्ट सबमिट की गई।

    कपूरथला में में साल 2022 में हुए मर्डर केस का चश्मदीद गवाह तत्कालीन SSP के कहने पर थाना सिटी में गवाही देने गया तो तत्कालीन थाना सिटी प्रभारी सुरजीत सिंह ने गवाह को ही सलाखों के पीछे बंद कर दिया था। थाना सिटी में दर्ज FIR नंबर 103/2022 के अनुसार कपूरथला रेलवे में हुए क्वार्टर सुखबीर नामक व्यक्ति के कत्ल का राजकुमार चश्मदीद गवाह है। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक जब गवाह को नहीं छोड़ा गया तो उसके साथ दिल्ली से आए मृतक सुखबीर के रिश्तेदार रवि ने पत्रकारों को अपनी व्यथा सुनाई। हैरानी की बात यह भी है कि जब एक पत्रकार ने थाना प्रभारी से गवाह को सलाखों के पीछे डालने का कारण पूछा तो उन्होंने बेबाकी से कहा कि पूछताछ के लिए गवाह राज कुमार को बिठाया गया है, लेकिन जेल में डालने की बात पर तत्कालीन प्रभारी ने कहा कि “ऐना ते चलदा तुहानू पता ही है ” मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग और गवाह राजकुमार की सलाखों के पीछे की वीडियो भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों में खूब वायरल हुई थी।

    इस मामले की शिकायत ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी रूप लाल निवासी शाहकोट ने ह्यूमन राइट्स ने कमीशन में कर दी, जिस वजह से अगस्त 2022 से मामले की सुनवाई मानव अधिकार आयोग में चल रही है। 10 मई 2023 को SSP कपूरथला को मामले की रिपोर्ट देने के आदेश थे, लेकिन तय तारीख पर आयोग में SSP कार्यालय से न तो कोई अधिकारी गया और न ही कोई रिपोर्ट सबमिट की गई। इसलिए आयोग द्वारा अब SSP कपूरथला को नोटिस जारी करके आखिरी मौका देते हुए रिपोर्ट अगली तारीख तक रिपोर्ट जमा करवाने को कहा है। आदेश न मानने पर SSP को खुद पेश होकर एक्सप्लेन करने को भी कहा है। वहीं इस संबंध में SSP कपूरथला से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया।

  • जालंधरः पूर्व पार्षद की पौत्री से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधरः पूर्व पार्षद की पौत्री से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल शर्मा की पौत्री से बाइक सवार झपटमार मोबाइल फोन छीन ले गए। गनीमत रही कि इस वारदात में युवती को चोट नहीं आईवहीं दूसरी तरफ शिकायत दर्ज करने को लेकर तीन थानों की पुलिस हदबंदी में उलझी रही। पूर्व पार्षद के बेटे डिंपल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी तूर एन्क्लेव के पास स्थित एक कालेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है।

    अपनी सहेली के साथ घर वापिस आ रही थीइस दौरान बाइक सवार झपटमार उसका फोन झपट ले गए। उन्होंने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस को शिकायत दी तो उन्होंने इलाका थाना डिवीजिन नंबर आठ का का बताया और शिकायत दर्ज नहीं कीजब वे थाना डिवीजन नंबर आठ में पहुंचे तो उन्होंने भी उनका इलाका होने से इन्कार कर दिया और उन्हें थाना मकसूदां में भेज दिया।

    जब वे शिकायत लेकर थाना मकसूदां में गए तो वहां से भी उन्हें यही कहकर भेज दिया गया कि यह इलाका उनका नहीं है। इस पर डिंपल शर्मा ने रोष जताते हुए कहा कि अगर एक पूर्व पार्षद के परिवार के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा।

  • आज का राशिफल,18 जून 2023

    आज का राशिफल,18 जून 2023

    आज का राशिफल,18 जून 2023

    वृष: मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
    कर्क: जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है।

    कन्या: नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
    तुला: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।
    धनु: नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
    मकर: निवेश करने का समय नहीं है। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
    कुंभ: सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मीन: मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे।
     
  • जालंधरः न्यू दशमेश नगर बर्फ फैक्ट्री में गैस की लीकेज के मामले में मालिक पर केस दर्ज

    जालंधरः न्यू दशमेश नगर बर्फ फैक्ट्री में गैस की लीकेज के मामले में मालिक पर केस दर्ज

    फैक्टरी मालिक बोला- लापरवाही नहीं की, सीवरेज ब्लॉक होने से फैली थी बदबू

    जालंधर, वरुण/हर्ष : न्यू दशमेश नगर में बर्फ के कारखाने से गैस लीकेज के मामले में थाना बारादरी की पुलिस ने जालंधर हाइट्स निवासी फैक्ट्री मालिक अनिल मित्तल के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार का कहना है कि आरोपित अनिल मित्तल की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोर मालिक के पास एनओसी है या नहीं, इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को कह दिया गया है।

    शुक्रवार रात को न्य दशमेश नगर में स्थित जगदंबे कोल्ड स्टोर (बर्फ फैक्ट्री) में गैस लीक हो गई थी। इसके बाद लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इलाके में रहने वाले रणजीत सिंह ने बताया था कि उसका घर कोल्ड स्टोर के पास ही है। रात करीब आठ बजे गैस लीक होनी शुरू हुई थी, जिसका असर रात 12 बजे तक रहा।

    लोगों की आंखों में जलन हुई तो दमकल विभाग को सूचित किया गया। इस पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस लीकेज को बंद करवायागैस का असर इतना अधिक था कि सुबह तक भी लोगों की आंखों में जलन हो रही थी

    इलाकावासी बोले, पहले भी कई बार लीक हुई है गैस

    जगदंबे कोल्ड स्टोर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में पहले भी कई बार गैस लीक हो चुकी । शिकायतकर्ता रणजीत ने बताया कि इस स्टोर में साल में एक या दो बार गैस लीक होती है। हर बार गैस की वजह से आंखों में जलन, उल्टियां और बच्चों के बीमार होने जैसी घटनाएं होती हैंइस संबंध में कई बार पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकलाइलाके के लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के पास दमकल विभाग का एनओसी भी नहीं है। बर्फ बनाने में अमोनिया गैस का इस्तेमाल होता है, जो कि नुकसानदायक है।

    स्टोर के किसी उपकरण से लीक नहीं हुई गैस : अनिल मित्तल

    इस मामले में जगदंबे कोल्ड स्टोर के मालिक अनिल मित्तल से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि उनकी कोई लापरवाही नहीं थी ना ही स्टोर के किसी उपकरण से गैस लीक हुई है। उनका कहना था कि स्टोर के साथ लगते सीवरेज को खोला गया था और वहीं से जो गैस निकली थी।

  • पंजाब,  हिमाचल सहित चंडीगढ़ में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब, हिमाचल सहित चंडीगढ़ में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़ : उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी केंद्र जम्मू-कश्मीर ही रहा है। लेकिन यह झटके 5 दिन पहले आए भूकंप से कम थे। झटकों के बाद एक बार फिर लोगों में अफरातफरी मची और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस बार इन झटकों का केंद्र मां वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा में रहा। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी इंडिया के अनुसार यह भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसका कंपन 4.1 मेग्नीट्यूड था।

    इसका केंद्र कटरा से 80 किमी पूर्व धरती में 11 किमी नीचे लेटीट्यूड 42.96 और लांगीट्यूड 75.79 था। जिसका असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में भी महसूस किया गया। बता दें कि बीते मंगलवार ही जम्मू-कश्मीर के डोडा में दोपहर 1:33 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

    दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उससे पहले बीते मंगलवार को ही तिब्बत के शिजांग में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक सुबह 3:23 बजे यह भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था।

  • स्कूल पर आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत

    स्कूल पर आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत

    यूगांडा: अफ्रीकी देश यूगांडा में संदिग्ध आतंकियों ने एक स्कूल पर हमला किया। इस हमले के बाद घटनास्थल से 41 शवों को बरामद किया गया है। नृशंस हमले में बरामद किए गए शवों में से 38 छात्रों के हैं। इस हमले को यूगांडा की सीमा पर मौजूद मपोंडवे शहर में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने शुक्रवार को मपोंडवे शहर में लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल पर हमला बोला। ADF पड़ोसी मुल्क कांगो के पूर्वी हिस्से में बने अपने बेस से वर्षों से हमला कर रहा है।

    मपोंडवे के मेयर सेलेवेस्ट मैपोज ने कहा कि मारे गए लोगों में 38 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एक गार्ड और स्थानीय समुदाय के दो लोगों की भी मौत हुई है। इन सभी को गोलियों से भून दिया गया था। दरअसल, जिन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है, उनके संबंध इस्लामिक स्टेट से हैं। वहीं, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आतंकियों ने कांगो की सीमा के नजदीक मौजूद स्कूल पर हमला बोला है।

    पुलिस ने हमले का आरोप सीधे तौर पर अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) पर लगाया है। उनका कहना है कि एडीएफ के लड़ाकों ने भी स्कूल पर हमला बोला। जिस स्कूल पर हमला बोला, वह यूगांडा के कासेसे जिले में है, जो कांगो की सीमा से 2 किलोमीटर दूर मौजूद है. पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक हॉस्टल में आग लगा दी गई और फूड स्टोर को लूटा गया।

    वहीं, इस हमले के बाद यूगांडा की सेना भी अलर्ट मोड में आ गई है। यूगांडा के सैनिकों ने कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क में घुसकर हमलावरों की तलाश की। सेना हमलावरों को ढेर करने के साथ-साथ उन लोगों को भी खोजना चाहती है, जिन्हें अगवा किया गया है. राष्ट्रपति की तरफ से मीडिया के सामने आए एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में अगवा किए गए लोगों की संख्या पता की जा रही है।