Home Punjab>Ludhiana पंजाबः दिल्ली कूच को लेकर SKM की मीटिंग शुरू, हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

पंजाबः दिल्ली कूच को लेकर SKM की मीटिंग शुरू, हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

0

लुधियानाः जिले में एसकेएम पंजाब की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें 37 किसान संगठन हिस्सा ले रहे है। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा 14 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महा पंचायत को लेकर यह मीटिंग रखी गई है। जिसको लेकर किसान जत्थेबंदिया अगली रणनीति पर विचार-विमर्श कर रही है। वहीं कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन के दौरान युवा किसान शुभकरण सिंह को लेकर भी चर्चा हो रही है।

जिसमें शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई 0 एफआईआर को लेकर भी किसान कोई ऐलान कर सकते है। वहीं कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान किसान जत्थेबंदिया कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल, बीते दिनों में किसान जत्थेबंदिया केंद्र के साथ-साथ पंजाब सरकार से भी निराश होती दिखी थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here