Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सड़क हादसे में पिता की आंखों के सामने बेटे की मौ+त

पंजाबः सड़क हादसे में पिता की आंखों के सामने बेटे की मौ+त

0

लुधियानाः जगराओं में कोठे पोना में तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गांव मीरपुर हांस जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त युवक टैंट हाउस पर काम करता था। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी मीरपुर हांस के रूप में हुई है। इस हादसे में उसकी आंखें के सामने ही उसके बेटे लखविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एक्टिवा सवार को अस्पताल में दाखिल करवाया।चौकी मान पुलिस ने एक्टिवा सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

जानकारी देते हुए एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे के साथ गांव से जगराओं शहर में किसी काम से आया था। जब वह वापस गांव जाने लगे तो अड्डा रायकोट के नजदीक उसका बेटा लखविंदर सिंह मिल गया। तो वह तीनों अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जाने लगे। जब वह कोठे पोना के नजदीक पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने लखविंदर सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे लखविंदर सिंह व एक्टिवा सवार दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here