Home Punjab>Ludhiana Punjab : तेज रफ्तार Honda City Car फ्लाईओवर से गिरी, 4 घायल

Punjab : तेज रफ्तार Honda City Car फ्लाईओवर से गिरी, 4 घायल

0
Punjab : तेज रफ्तार Honda City Car फ्लाईओवर से गिरी, 4 घायल

लुधियाना – देर रात करीब 10 बजे थाना पीएयू के अधीन साउथर्न बाईपास नजदीक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार पुल से नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार 4 युवक घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 2 युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले की जांच थाना पीएयू की पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार लाडोवाल से साउथ सिटी की और आते हुए साउदर्न फ्लाई ओवर पर जालंधर के रास्ते से लुधियाना लौट रही कार का संतुलन बिगड़ने से फ्लाईओवर से पलटी खाकर नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान कार के एयरबैग खुल गए।

होंडा सिटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवकों ने शोर मचाकर राहगीरों को रोका। जिनकी मदद से उन्हें बाहर निकाल डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार दो युवकों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना थाना पीएयू की पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here