Home Punjab>Ludhiana Punjab : नहर से छात्र का शव हुआ बरामद

Punjab : नहर से छात्र का शव हुआ बरामद

0
Punjab : नहर से छात्र का शव हुआ बरामद

लुधियाना – 11 वर्षीय छात्र की नहर में डूबने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार छात्र का शव पक्खोवाल नहर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। साहिल 7वीं कक्षा का छात्र था। राहगीरों ने शव बहता देख तुरंत शोर मचाया। गोताखोरों की मदद से शव नहर से बाहर निकाला।

लोगों ने थाना माडल टाउन की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहचान कर छात्र के परिजनों को सूचित किया। मिली जानकारी के अनुसार साहिल की दो बहनें है, वह परिवार का इकलौता बेटा है। ASI जतिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के मुताबिक साहिल बीते दिन स्कूल से घर आया।

उसने बैग रखा और नहाने जाने को कहा। लेकिन देर शाम तक वह वापिस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here