Home Punjab>Ludhiana पंजाब : चाईना डोर का आतंक, पतंग लूट रहा 13 वर्षीय को लगा करंट

पंजाब : चाईना डोर का आतंक, पतंग लूट रहा 13 वर्षीय को लगा करंट

0

खन्ना: अमलोह रोड पर रविवार को 13 वर्षीय किशोर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। किशोर की पहचान अवी निवासी अमलोह रोड खन्ना के तौर पर हुई। करंट लगने से उसका शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। झुलसे किशोर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सपेरा बस्ती का रहने वाला किशोर सड़क पर खड़ा होकर पतंग लूट रहा था। इसी दौरान एक कटी पतंग की डोर को पकड़ अवी ने खींचना शुरू कर दिया। 

यह चाइना डोर थी और बिजली की हाईवोल्टेज तारों के ऊपर से निकल रही थी। तारों से टच करते ही डोर में करंट आ गया, जिसस अवी झुलस गया। अवी के पिता सादिक ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि कब बच्चा करंट से झुलस गया। पतंग जरूर पकड़ रहा था, लेकिन डोर में करंट की जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि चाइना डोर थी। यह डोर जानलेवा है। डोर बेचने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here