Home Punjab>Ludhiana पंजाबः थार सवारों ने पहले खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

पंजाबः थार सवारों ने पहले खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

0

लुधियानाः शिमलापुरी के नानकसर मोहल्ले में में देर रात थार सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने गली में खड़ी लोडिंग गाड़ी को टक्कर मारी। मोहल्ले के लोगों ने जब हमलावरों का विरोध किया तो उन लोगों ने इलाके में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमलावरों ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी का फ्रंट शीशी बुरी तरह से तोड़ा है। जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने कहा कि उनकी गली में कुछ युवक रोजाना तेजरफ्तार से थार गाड़ी लेकर गुजरते हैं।

उन्हीं युवकों ने बीते रात घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने जब गाड़ी में टक्कर मारने की वजह पूछी तो उन लोगों ने गालियां दीं। कहा कि मोहल्ले वाले गली में गाड़ियां खड़ी क्यों करते हो। यदि गली में गाड़ियां पार्क होंगी तो ऐसे ही वह गाड़ियां तोड़ेंगे। विनोद ने कहा कि उन युवकों ने उस पर गाड़ी तक चढ़ाने की कोशिश की। हुड़दंगी नजदीकी मोहल्ले के रहने वाले हैं। विनोद ने कहा कि हमलावरों ने उसकी मां की बाजू मरोड़ दी। उसने जब पुलिस को सूचित किया तो करीब डेढ़ घंटे बाद पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा। विनोद ने कहा कि आज वह इस मामले संबंधी थाना शिमलापुरी में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here