Home Punjab>Ludhiana Punjab : चोरों ने Factory के वर्करों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

Punjab : चोरों ने Factory के वर्करों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

0
Punjab : चोरों ने Factory के वर्करों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

लुधियाना : चोरों द्वारा एक फैक्ट्री को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड और वर्करों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन सुबह फैक्ट्री के मैनेजर को इलाके के लोगों ने सूचित किया। जिसके बाद बंधक कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने मुक्त करवाया। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस को मिल गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए मैनेजर निखल त्यागी ने बताया कि वह 10 जून की रात फैक्ट्री से घर चला गया। 

फैक्ट्री में 4 से 5 नकाबपोश अज्ञात बदमाश दाखिल हो गए। उन लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड और वर्करों को बंधक बना लिया। चोरों ने उनसे जमकर मारपीट भी की। उन लोगों ने उनसे पूछा कि पित्तल के वाल्व कहां पड़े है। कर्मचारियों ने जब बताने से मना किया तो चोरों ने वर्करों के थप्पड़ जड़ दिए। लुटेरों ने उसके सिक्योरिटी गार्ड सहित 3 से 4 कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। फैक्ट्री में पड़ा कुल सामान जिसमें सोफा, 5 कुर्सियां, सीपीयू, यूपीए और एस.सी वाल्व नंबर 1301-24 चोरी कर लिए। 

निखिल ने कहा कि सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री के बाहर लोग सेर कर रहे थे। उसके कर्मचारियों ने शोर मचा लोगों को एकत्र किया। लोगों की मदद से उसे फैक्ट्री में हुई लूट की सूचना मिली। उसने तुरंत चौकी मुंडियां पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ही बंधक बनाए कर्मचारियों के हाथ-पैर खोले। फिलहाल थाना जमालपुरी की पुलिस ने इस मामले में IPC 458,380,342 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here