Blog

  • जालंधरः दोमोरिया पुल के पास इलाका निवासियों में भारी रोष, वोट का किया बाहिष्कार, देखें Live

    जालंधरः दोमोरिया पुल के पास सड़क की हालत खराब होने के चलते इलाका निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान इलाका निवासियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से खराब सड़क को लेकर परेशान हो रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान इलाका निवासियों ने मौजूदा विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना लगा दिया है। वहीं इलाका निवासियों ने वोट का बाहिष्कार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क बनाने की समस्या हल नहीं हुई तो इस बार वह किसी पार्टी को वोट नहीं देंगे। 

    Live देखने के लिए link पर click करें

    लोगों का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि वह सड़क के साथ पानी की समस्या के कई बार परेशान हो चुके है। इलाके में कूड़े के ढेर लग रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं महिला का कहना है कि जब वोट मांगने आते है तो बहन जी- बहन जी कहा जाता है, लेकिन वोट के बाद कोई सार नहीं ली जाती। वहीं उन्होंने कहा कि इलाके में बरसात होने के बाद 6-6 दिन पानी खड़ा रहता है। हालात यह है कि पास में स्कूल भी है, लेकिन पानी जमा होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। उनका कहना है कि मेला नजदीक आ रहा है, लेकिन पानी जमा होने के कारण मेले पर काफी असर पड़ सकता है।

  • जालंधरः रिटायर्ड AIG हरविंदर सिंह डल्ली भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस से रिटायर्ड AIG हरविंदर सिंह डल्ली आज भाजपा में शामिल हो गए है। रिटायर्ड AIG हरविंदर सिंह डल्ली को पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने भाजपा में शामिल करवाया। वहीं भाजपा से मनोरजंन कालिया, केडी भंडारीस राकेश राठौर, राजन शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें कि हरविंदर डल्ली ​​​​​​जालंधर, कपूरथला समेत पंजाब के कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोआबा एरिया में डल्ली अपनी काफी पैंठ रखते हैं। वहीं डल्ली लंबे समय तक जालंधर में ADPC के पद पर तैनात रहे हैं। डल्ली ने पंजाब में जालंधर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई बड़े मामलों को संभाला है। डल्ली आखिरी बार पीएपी में कमांडेंट पद पर तैनात थे। हालांकि उनका पद एसएसपी स्तर का था।

  • सालियों ने छिपाए जीजू के जूते, नेग के बदले में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही मंडप में दो बेटियों की शादी हो रही थी। दोनों की बारात आई हुई थीं। कार्यक्रम में उस वक्त बवाल मच गया। जब जूता चुराई की रस्म का नेग दिया जा रहा था। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। अमरोहा में शादी में जूते चुराई के नेग देने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    शादी में हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया तब जाकर कार्यक्रम शांति से हो पाया। हालांकि, मामले में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मारपीट में घायल 5 लोगों का इलाज कराया गया। अमरोहा स्थित हसनपुर नगर के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में जूते चुराई के रुपये देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हसनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की दो बेटियों की रात को शादी हो रही थी।

    एक ही मैरिज हॉल में बरात आई हुई थी। दूल्हे के जूता चुराई के बाद नेग देने को लेकर बरात में आए कुछ लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बारातियों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फैंकी और जमकर मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। शादी समारोह के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मामला शांत कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : विश्व हिंदू परिषद नेता की हत्या के मामले में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नंगल : विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास बागा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें आज फिर से माननीय अदालत नंगल में पेश किया गया। जिस दौरान पुलिस प्रशासन को इन आरोपियों की 7 दिन की और रिमांड मिल गई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि विकास बग्गा हत्याकांड में पहले भी 2 आरोपी पकड़े गए थे। जिन्हें माननीय अदालत ने 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में उसके 2 और साथी पकड़े गए हैं। इन्हें माननीय अदालत में भी पेश किया गया।

    जहां माननीय अदालत ने अब इन सभी को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ ​​गुरा निवासी नवां शहर के पन्नू माजरा गांव के तौर पर हुई है। आरोपी से 32 बोर की पिस्तौल और 7कारतूस बरामद हुए है।

  • जालंधरः सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुए पवन टीनू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर जालंधर सीट पर बीते दिन अकाली दल द्वारा मोहिदंर केपी को उम्मीदवार घोषित करने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। वहीं अब यह सीट पंजाब की सबसे हॉट सीट बन गई है। जहां सीएम भगवंत मान की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई है, वहीं भाजपा-अकाली दल और कांग्रेस भी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यही कारण है कि जालंधर सीट को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। वहीं उम्मीदवारों के ऐलान होने के बाद अब प्रत्याशी धार्मिल स्थलों की ओर रूख करना शुरू हो गए है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    एक ओर जहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हो रहे है। वहीं आप पार्टी के प्रत्याशी पवन टीनू ने भी धार्मिक स्थल की ओर रूख करना शुरू कर दिया। इसी के चलते पवन कुमार टीनू सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे। जहां उन्होंने सतगुरु कबीर जी के मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से संपर्क किया। उन्हें लोगों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए अपील की। इसके साथ ही पवन कुमार टीनू ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी13-0 सीटें जीत हासिल करेंगी और पंजाब सरकार को मजबूत करेंगी। 

  • पंजाब : रामगढ़िया और स्वर्णकार भाईचारे के खिलाफ विवादित मामला, दरबार साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व विधायक पर टिप्पणी की गई और स्वर्णकार समुदाय और रामगढ़ समुदाय पर भी टिप्पणी की गई। जिसको लेकर स्वर्णकार बिरादरी और रामगड़िया बिरादरी में लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

    उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार साहिब में लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन साफ ​​किए और जोड़ा घर जाकर जूते साफ करने दी सेवा की। वहीं जब लालजीत सिंह भुल्लर दरबार साहिब पहुंचे तो एक युवक ने लालजीत सिंह भुल्लर का विरोध किया और उनसे सवाल पूछा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह पिछले दिनों चुनावी रैली के दौरान रामगड़िया और स्वर्णकार भाईचारे पर की गई टिप्पणी की माफी मांगने के लिए वह दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं। दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वह सारा दिन सेवा करेंगे।

    वहीं उन्होंने आगे कहा कि दरबार साहिब परिक्रमा में एक युवक ने उनसे नशे के मुद्दे पर सवाल किया था तो उन्होंने मेरा किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। उन्होंने सिर्फ नशा खत्म करने की अपील की थी और पंजाब के मुख्यमंत्री से नशा खत्म करने की अपील की थी। मंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही पंजाब से नशा खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के माहौल के दौरान आज उन्होंने अपना सारा दिन सचखंड श्री दरबार साहिब को समर्पित किया है और वह आज पूरा दिन दरबार साहिब में सेवा करेंगे।

  • जालंधरः आप पार्टी में शामिल होने के बाद रोबिन सांपला ने भाजपा पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा के पूर्व युवा नेता और एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला आज सीएम भगंवत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान रोबिन के साथ उनकी पत्नी और सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा उपस्थित थे। वहीं आप पार्टी में शामिल होने के बाद रोबिन सांपला का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने आप पार्टी में शामिल होते ही भाजपा पर तंज कसने शुरू कर दिए। रोबिन ने कहा कि वह भाजपा में 15 से 20 साल से सेवाएं निभाते रहे, लेकिन वहां पर वर्कर की कोई कद्र नहीं है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी पिछले साल से काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी वर्करों और गरीबों की पार्टी है। रोबिन ने कहा कि मुझे इस बात को कहने से कोई गुरेज नहीं है कि आप पार्टी दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा इस पार्टी में प्रत्येक वर्ग की सुनवाई होती है। रोबिन ने कहा कि इसलिए ही वह आप पार्टी में शामिल होकर भाजपा को अलविदा कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेंगी कि वह पंजाब की 13 सीटों पर पार्टी को पूरा सहयोग देकर जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभा सके।  

  • 2G स्कैम केस मामले में SC पहुंची केंद्र सरकार

    नई दिल्लीः 2जी घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 12 साल बाद केंद्र सरकार ने आदेश में संशोधन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केंद्र उस शर्त में संशोधन चाहता है, जिसके तहत सरकार को स्पेक्ट्रम संसाधनों के आवंटन के लिए नीलामी मार्ग अपनाने की आवश्यकता पड़ती है। केंद्र ने कानून के अनुसार प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन करने की मांग की है।

  • AIG प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौ+त

    भोपालः प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। इसी बीच उनकी देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था।

    इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की एआईजी थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को वे इंदौर गई थीं। प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। शिशिर पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।

  • पंजाब : शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडीयो

    लाखों रुपयों का सामान जलकर हुआ राख

    गुरदासपुर : शोरुम में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बटाला रोड पर स्थित राहुल होम शाप पर देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। मालिक ने बताया कि रात 12.30 उन्हें फोन आया कि दुकान में आग लगी हुई। जिसके बाद जब पहुंचे तो भीषण आग की लपटों से दुकान जल रही थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वही बटाला और गुरदासपुर से दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, 4 घंटे की कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। जिसमें बच्चों के खिलौने, बेड, सोफे और फर्नीचर का काफी सामान था।