Blog

  • जालंधरः काला कच्छा गैंग हुआ सक्रिय, शहर में पुलिस ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    जालंधरः काला कच्छा गैंग हुआ सक्रिय, शहर में पुलिस ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों पहले से काफी बढ़ रहे है। वहीं अब शहर में काला कच्छा गैंग के सक्रिय होने से लोगों में मन में डर का माहौल बन गया है। दरअसल, दो दिन पहले काला कच्छा गैंग के गिरोह की 4 लोग शंकर गार्डन कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। इस मामले को लेकर पीड़ित गौरव मेहता ने थाना नंबर 8 की पुलिस को शिकायत दी थी। जिमें उनसे बताया था कि उनके घर में चोरी करने के इरादे से काला कच्छा गिरोह के 4 सदस्य दीवारें फांद कर घर में घुसे। गौरव मेहता ने बताया कि रात तकरीबन 2 बजे शंकर गार्डन और गुजा पीर रोड की तरफ से यह 4 सदस्यों का गैंग गली में घुसा। पहले उन्होंने घर के साथ लगती दीवार को फांदने की कोशिश की मगर उसमें नाकामयाब रहे।

    थोड़ा आगे चल कर उन्होंने घर की दीवार कूद कर घर में दाखिल होकर चोरी करने की कोशिश की। गौरव मेहता ने बताया कि रात 2 बजे घर के बाहर कुछ आवाज़ सुनाई देने के बाद जब उन्होंने घर की लाइटें जगाईं तब वह चोर फुर्ती से दीवार फांद कर वहां से भाग गए। बता दें कि इससे पहले सेठ हुकुम चंद कॉलोनी के कच्छा गिरोह का मामला सामने आया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी थाना नंबर 1 की शिकायत दर्ज करवाई थी।वहीं अब पुलिस ने शहर में काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नजर आने के बाद इनके पोस्टर जारी कर दिए हैं और शहर की दीवारों पर चस्पा किए जा रहे हैं। काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में देखी गई है। पुलिस इस संबंध में कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सेठ हुकम चंद कॉलोनी से पुलिस को शिकायत मिली थी। कुछ लोग अंडरवियर डाल के कॉलोनी मे देखे गए थे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं। इलाके में गश्त करने वाली पुलिस की पीसीआर टीम को भी वीडियो क्लिप दे दी है और बाकी टीम को भी अलर्ट किया हुआ है। झुग्गी-झोपडी में रहने वाले लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि संदिग्ध लोगों के बारे में कुछ पता लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उनकी टीम की कोशिश है कि जल्द इनको काबू किया जाए।

  • 31 मई की बजाए 2 जून को खोली जाएंगी आमंत्रित निविदाएं

    31 मई की बजाए 2 जून को खोली जाएंगी आमंत्रित निविदाएं

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय पिपलू मेला के दृष्टिगत 31 मई को स्थानीय अवकाश होने के कारण जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, मामले ऊना द्वारा परिवहन/ढुलाई तथा मजदूरी कार्यों के लिए आमंत्रित की गई निविदाएं 31 मई की बजाए अब 2 जून को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, मामले ऊना राजीव शर्मा ने दी।
  • जालंधरः सूर्य एंक्लेव में युवक का हाथ काटने के मामले में परिजनों ने लगाए ये आरोप, देखें Live

    जालंधरः सूर्य एंक्लेव में युवक का हाथ काटने के मामले में परिजनों ने लगाए ये आरोप, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः सूर्या एन्क्लेव में कुछ दिन पहले युवक के हाथ काटने और आंखें नोंचने के मामले में युवक का हाथ कट गया। जिसमें डाक्टरों ने 8 घंटे आपरेशन के बाद शिवम के हाथ जोड़ दिए हैं। इस मामले में आज परिजनों ने हमलावारों पर गंभीर आरोप लगाए है और पुलिस ने उन्हें इंसाफ दिलाने और आरोपियों को काबू करने की मांग की है। केस में शिकायतकर्ता राहुल को अरेस्ट कर लिया गया था, मगर उसके खिलाफ दर्ज किया गया क्रॉस केस थाना स्तर पर जमानती था तो उसे बेल पर छोड़ दिया गया। जिसे लेकर आज पीड़ित शिवम के परिजनों ने राहुल को भी गिरफ्तार करने की पुलिस ने गुहार लगाई है।बता दें कि इस घटना में शिवम के हाथ पर 400 टांके लगे हैं। थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह के अनुसार सूर्या एन्क्लेव में सड़क पर साइड मांगने पर दो पक्षों में टकराव हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ था।

    शिवम का हाथ काटने के मामले में मुख्यारोपी आशीष वासी हरदीप नगर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आशीष को 4 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया था। दूसरी ओर केस में दूसरे आरोपी गौरव शील वासी एकता नगर को जल्द डिस्चार्ज कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान गौरव ने माना कि उसका विवाद हुआ तो और सबसे पहले राहुल जीप से दातर निकाल कर लाया था। उसी से उन पर हमला किया गया। हाथापाई में दातर नीचे गिर गया था। आशीष ने माना कि दातर उसने उठा लिया और राहुल और शिवम पर अटैक कर दिया।

    इससे शिवम का हाथ कट गया था। गौरव भी जख्मी हुआ था। गौरव की स्टेटमेंट पर केस में क्रॉस केस दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 323, 324 व 341 लगाई है। पूछताछ में आशीष ने माना कि विवाद के दौरान वह आपा खो बैठा था। जैसे ही दातर नीचे गिरा तो उसने फिर नहीं देखा कि वार किसे और कहां लगा। जब हाथ काट कर नीचे गिर गया तो पता चला। उधर, एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि गौरव का पुलिस कस्टडी में ट्रीटमेंट चल रहा है। उसका रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदलः 29 Inspectors और 6 DSP के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदलः 29 Inspectors और 6 DSP के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः यूटी में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। जारी आदेशों के मुताबिक 29 Inspectors और 6 DSP के तबादले हुए है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने और चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में प्रिंस गिरफ्तार, 7 पर FIR दर्ज

    जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने और चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में प्रिंस गिरफ्तार, 7 पर FIR दर्ज

    जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल आप्रेशन यूनिट (एंटी नारकोटिक्स सैल) की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने और चोरी की गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाले गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने सेंट्रल टाउन के पास विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा दिखाकर लोगों से ठगी मारने वाले ट्रेवल एजेंट कमलजीत उर्फ प्रिंस सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। वहीं चोरी की गाड़ियों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर आगे बेचने के मामले में भी पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर-2 के एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। जो कि कारें चोरी कर उन पर जाली नंबर लगाकर और जाली कागजात तैयार करवा आगे बेचते हैं। इसके अलावा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झूठा झांसा देकर उनसे ठगी करते हैं।  

    जिसमें सूचना देने वाले ने बताया था कि गाड़ी में आरोपियों के पास लोगों के पासपोर्ट और जाली वीजा भी है। कमलजीत सिंह प्रिंस चोरीशुदा कार नंबर पीबी 30 एक्स 6769 मारका आई टवंटी में सवार होकर मकसूदां साइड से पटेल चौक की तरफ आ रहा हैं। अगर इनकी कार रोक कर गहराई से जांच की जाए तो पुलिस के हाथ बहुत कुछ लग सकता है। सूचना पक्की और ठोस होने पर एसआई जसविंदर सिंह ने आरोपी को काबू किया है। वही पुलिस ने कमलजीत सिंह प्रिंस पुत्र जुझार सिंह निवासी कालिया कालोनी फेस-2 थाना डिवीजन नंबर-1 जालंधर, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव गूणियां जिला गुरदासपुर, बलजिन्द्र सिंह बुट्टर पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव अलगो कोठी, वल्टोहा जिला तरनतारन, गगनदीप सिंह गंगन पुत्र केवल सिंह निवासी गांव निवारविंद मत्तेवाल अमृतसर देहाती, अवतार सिंह सन्नी अरोड़ा पुत्र सतविन्द्र सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर चक्की वाली गली कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर, कर्मजीत सिंह कुमार बल्ली निवासी गुरु तेग बहादर नगर, सैमन निवासी सिटी रोड बटाला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 379, 120-बी के तहत 62 नंबर एफआईआर दर्ज की है।

    उनसे रिकवरी करने के लिए स्पैशल आप्रेशन यूनिट, एंटी नार्कोटिक्स सैल के मोहन लाल तथा सीआईए-1 प्रमुख इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह सैनी व उनकी टीम 7 पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने मिलकर यह गिरोह बनाया हुआ था और उक्त गिरोह भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी मारते थे। स्पैशल आप्रेशन यूनिट, एंटी नार्कोटिक्स सैल के मोहन लाल ने रिपोर्ट तैयार करके सीटी साहिल वोहरा नंबर 855 के इलाका मैजिस्ट्रेट साहिब और अफसर बाला को भेज दी है। 

  • जिला परिषद ऊना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी 200 सोलर लाइटें-एडीसी

    जिला परिषद ऊना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी 200 सोलर लाइटें-एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना द्वारा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 200 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। इस सम्बन्ध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली सोलर लाइटों की क्रय प्रक्रिया बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि विभागीय शर्तों के अनुसार खरीदी जाने वाली सोलर लाइटें खुले बाजार से हिम ऊर्जा की तुलना में कम दरों पर उपलब्धता की स्थिति में खरीदी जा सकती हैं।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला परिषद ऊना के माध्यम से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 200 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने समिति के सदस्यों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए सोलर लाइटों की खरीदारी के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को अति शीघ्र पूरा किया जाए ताकि योजना का यथाशीघ्र लाभ लोगों को मिल सके।बैठक में जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष  कृष्ण पाल शर्मा, नवीन कुमार परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा, सहायक नियंत्रक संजय सांख्यान तथा सहायक अभियंता मनजीत सिंह भी उपस्थित थे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में महाविद्यालय की “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” एनसीसी तथा रोबर्स एवं रेंजर्स के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली विषय पर “पोस्टर मेकिंग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 32 प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत थीम पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषय पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसके साथ “प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ” संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई जो महाविद्यालय से लेकर ऊना बाजार तक निकाली गई तथा महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। महाविद्यालय के “पर्यावरण विज्ञान” विषय के प्रोफेसर डॉ वरुण धीमान ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। इसके साथ- साथ मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार ने भी सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में डॉक्टर सुमीक्षा, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ रुचि शर्मा, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ प्रोमिला, डॉ रंजू बनोटा, डॉ वरुण धीमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 90 छात्रों ने भाग लिया।
  •  विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

     विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में “ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । इस शिविर में जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना  बतौर मुख्य अतिथि ऊना उपस्थित हुए | शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू  तथा स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कार्यकर्ता नरेश कुमारी बतौर रीसोर्स पर्सन उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस  के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया | उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है ।
    इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।  कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
    जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन , स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया | क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनितिका  , दूसरा स्थान  अन्शिता तथा तीसरा स्थान रुपाली ने प्राप्त किया । नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  वंशिका कक्षा +2, दूसरा स्थान रूचि कक्षा +1  तथा तीसरा स्थान आशिमा कक्षा 10वी ने प्राप्त किया ।  रोल प्ले में वंशिका, निकिता, शीतल, सानिया, अभया तथा सुनाक्षी  ने प्रतिभागियों को जागरूक किया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत भटोली उप-प्रधान ज्ञान चंद  , स्कूल के  उप प्रधानाचार्य  कंचन शर्मा , सी एच ओ  प्रिया, सीएचटी अशोक मनकोटिया , रिटायर पर्यवेक्षक सुलिन्दर पाल कौर पर्यवेक्षक मीनू वाला ,संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, नरेश देवी, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे ।
  • संस्कृत कार्यक्रमों में यह  हिमाचली गायक  देंगे प्रस्तुतियां

    संस्कृत कार्यक्रमों में यह हिमाचली गायक देंगे प्रस्तुतियां

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले के प्रथम दिवस पर राज्य सरकार में कैबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके झंडा रस्म अदा करके मेले का शुभारंभ करेंगे। वहीं मेले के दूसरे दिन कैबिनेट मन्त्री अनुरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  तीसरे दिन समापन पर राज्य सरकार में ओप्पो मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यतिथि पहुंचकर मेले का विधिवत समापन करेंगे। कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 30 मई से शुरू हो रहे जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले में हिमाचल के टैलेंट रिचा शर्मा,गौरव कौंडल,ममता भारद्वाज,कुसुम जस्सी ,मास्टर नितिन मुबारिकपुर व स्कूली छात्र और लोकल गायक भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। विधायक ने कहा कि पिपलू मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इस बार पिपलू मेला ओर ज्यादा ऐतिहासिक हो। भुट्टो ने कहा कि मेले हमारे भाई चारे के प्रतीक होते है और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए ऐसे आयोजनों का होना जरूरी होता है। 
    मेले में प्रदर्शनीयों द्वारा जनता को हर विभाग के प्रति सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और पशुपालन विभाग द्वारा अच्छी नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी भी होगी।  उन्होंने कहा कि पिपलू मेले के दौरान बॉलीबॉल, रस्साकसी ओर दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। 
     30 मई को मेले के प्रथम दिवस पर पिपलू मन्दिर में चीफ गेस्ट कैबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा पूर्ण आहुति फिर झंडा रस्म अदा करके प्रभात फेरी के बाद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा उसके बाद सभी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन होगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, रणबीर राणा भी मौजूद रहे।
  • रायपुर मैदान स्कूल प्रधानाचार्य ने किया स्कूल पत्रिका का विमोचन

    रायपुर मैदान स्कूल प्रधानाचार्य ने किया स्कूल पत्रिका का विमोचन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा द्वारा स्कूल मैगजीन का विमोचन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि ‘संकल्प’ नामक यह स्कूल पत्रिका प्रतिवर्ष विद्यालय  द्वारा छापी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन प्रतिभा को विकसित करना है। 50 पृष्ठों की इस पत्रिका में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित लेख, कविताएं, कहानियां आदि छापे गए हैं। मुख्य संपादक पवन कुमार लेक्चरर कॉमर्स के कुशल नेतृत्व और अनुभवी संपादकों के मार्गदर्शन में विद्यालय पिछले कुछ वर्षों से यह पत्रिका निकालता है। नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को इस पत्रिका की एक-एक प्रति भी बांटी गई। सभी पाठकों ने इस पत्रिका को काफी सराहा है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है इससे बच्चों में सृजनात्मकता और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उचित मंच प्राप्त होता है। सभी पाठकों ने प्रधानाचार्य  के इस प्रयास की सराहना की।