रायपुर मैदान स्कूल प्रधानाचार्य ने किया स्कूल पत्रिका का विमोचन

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा द्वारा स्कूल मैगजीन का विमोचन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि ‘संकल्प’ नामक यह स्कूल पत्रिका प्रतिवर्ष विद्यालय  द्वारा छापी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन प्रतिभा को विकसित करना है। 50 पृष्ठों की इस पत्रिका में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित लेख, कविताएं, कहानियां आदि छापे गए हैं। मुख्य संपादक पवन कुमार लेक्चरर कॉमर्स के कुशल नेतृत्व और अनुभवी संपादकों के मार्गदर्शन में विद्यालय पिछले कुछ वर्षों से यह पत्रिका निकालता है। नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को इस पत्रिका की एक-एक प्रति भी बांटी गई। सभी पाठकों ने इस पत्रिका को काफी सराहा है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है इससे बच्चों में सृजनात्मकता और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उचित मंच प्राप्त होता है। सभी पाठकों ने प्रधानाचार्य  के इस प्रयास की सराहना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *