लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ पुलिस ने करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाश कुमार सूदी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान उसका साथी मंजीत सिंह भागने में कामयाब रहा। एसटीएफ लुधियाना प्रभारी हरबंस सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कथित आरोपियों के पास से एक किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Blog
-

भुने चने के साथ खाएं यह चीज़, मिलेगी डबल एनर्जी
हैल्थ टिप्स : भुने चने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर भुने चने के साथ गुड़ को खाया जाए तो सर्दियों में ये सोने पर सुहागा जैसा हो जाता है। गुड़ के साथ चना खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके साथ ही गुड़ चना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का पावर हाउस भी होता है। भुने हुए चने के साथ गुड़ को खाने से ये न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से हड्डियों में भी मजबूती लाता है। गुड़-चना साथ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही मेमोरी में भी सुधार आता है।
चना और गुड़ साथ खाने के कई फायदे हैं
इम्यूनिटी बूस्टर – भुना हुआ चना हो या फिर सादा चना दोनों ही सेहत को बराबर फायदा पहुंचाते हैं। विंटर में रोस्टेड चने के साथ गुड़ को भी खाया जाए तो ये शरीर की एनर्जी को बढ़ाने के साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं।
कब्ज – गुड़ और चना साथ खाने से ये हमारे शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय कर देते हैं, जिससे खाने का सही पाचन होता है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्ग खाने के बाद गुड़ खाते रहे हैं। ये डिटॉक्स का भी काम करते हैं और लिवर को साफ करने में मदद करते हैं।
हड्डियों को करता है मजबूती – चना और गुड़ में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो कि मसल्स को स्ट्रांग करने के साथ ही हड्डियां भी मजबूत करते हैं। अगर गुड़ और चने का नियमित सेवन किया जाए तो हड्डियों से संबंधित कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद – भुने हुए चने और गुड़ को साथ खाना स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। गुड़ में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और ये ग्लाइकोलिक एसिड का नेचुरल सोर्स हो सकता है। इसे खाने से फाइन लाइंस कम होने के साथ ही एजिंग स्पॉट्स भी घटते हैं और स्किन टोन में आती है। इसी तरह चना में मौजूद एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज रिकल्स को कम करती हैं और स्किन में ग्लो लाती हैं।
दांतों के लिए फायदेमंद – भुने चने और गुड़ को साथ खाना दांतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इन्हें नियमित खाने से कैविटी को रोका जा सकता है क्योंकि इनमें काफी मात्रा में फास्फोरस होता है. इन्हें खाने से दांतों में मजबूती भी आती है।
-

CBI का एक्शनः पंजाब सहित 50 से अधिक जगहों पर Raid
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली से लेकर पंजाब तक सीबीआई का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एफसीआई यानी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में कथित घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लेकर कई राज्यों में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों सहित अनाज मिलों के मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।
दरअसल, सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम में कथित घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप के तहत मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं, इस मामले में एफसीआई के एक अधिकरी की गिरफ्तारी भी हुई थी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में राज्य सरकारों के रोल की भी जांच होगी। खराब क्वालिटी के अनाज को अच्छे क्वालिटी का बता कर भ्रष्टाचार हो रहा था।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद छापेमारी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार के गठजोड़’ के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण में लगे अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों आदि की एक पूरी श्रृंखला शामिल है। उन्होंने कहा कि सीबीआई कई शिकायतों के बाद पिछले छह महीने से खुफिया जानकारी जुटा रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी।
-

एयर इंडिया के खाने में निकला पत्थर
नई दिल्लीः इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ फ्लाइट कंपनियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां कुछ फ्लाइट के पायलट अपने शायराना अंदाज के लिए चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं यात्रियों की केयर कर रही एयर होस्टेस सभी का ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच एयर इंडिया भी सुर्खियों में आ गई है। जिस पर उसकी फजीहत हो गई है। दरअसल, एक महिला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि एयर इंडिया से सफर करने के दौरान उन्हें परोसे गए भोजन में उन्हें पत्थर का टुकड़ा मिला है। जिसे देख वह हैरान रह गई थी।
उनका कहना है कि इसकी शिकायत उन्हें फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर से भी की थी। वहीं उन्होंने फ्लाइट में मिल रहे खाने में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी आपत्ती जताई है। सर्वप्रिय सांगवान नाम की एक ट्विटर यूजर ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि एयर इंडिया की AI 215 फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने क्रू मेंबर जादोन की दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
फिलहाल इस पर संज्ञान लेते हुए एयर इंडिया की ओर से जल्द ही जवाब दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से इसे चिंताजनक बताया गया है और कहा गया है कि वह इस बात को अपनी कैटरिंग टीम के सामने रख रहे हैं। इसके साथ ही वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कैटरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। एयर इंडिया ने यह मामला उनके सामने लाने के लिए सर्वप्रिय सांगवान को धन्यवाद दिया है।
-

पंजाबः भारत जोड़ो यात्रा दौरान लगे पोस्टर से पुलिस के फूले हाथ पैर
लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना आगमन से पहले ही अज्ञात व्यक्ति की तरफ से विरोध जताया गया है। हालांकि दूसरी तरफ पंजाब में यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांग्रेस भवन और उसके आस-पास इलाके में विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। जिसपर लिखा है कि कांग्रेस ने 1947 में देश तोड़ा और फिर 1984 में समाज को तोड़ कर बेकसूर लोगों को मरवाया। पोस्टर लगाने से जहां जिला कांग्रेस बेखबर थी तो लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी वहां पहुंच गई।

राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगने के बाद पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। जिसके बाद कोतवाली की पुलिस ने पूरे इलाके से पोस्टर उतरवाए और कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि पोस्टर किस व्यक्ति की तरफ से लगाए गए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार से पहले ही लिख दिया है और सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि यात्रा दौरान सुरक्षा पूरी तरह से रहेगी।
मगर राहुल गांधी के आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस भवन के बाहर ऐसे पोस्टर कुछ ओर ही दशार्ते हैं। बुधवार की सुबह इलाके के लोगों ने पोस्टर लगे देखे तो वह हैरान हो गए। इससे एक बात तो साफ है कि पोस्टर देर रात के समय लगाए गए है जब इलाके में लोग सो रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आनन-फानन में जाकर पोस्टर उतरवा दिए और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं कि ये पोस्टर किन लोगों ने लगाए हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है। जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस वीरवार को होने वाले समारोह की तैयारियों में लगी हुई है। अज्ञात व्यक्ति की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं जो बेहद गलत है। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले हैं। वह प्यार का संदेश दे रहे है। संजय तलवाड़ ने कहा कि पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी जाएगी और उसके बाद कार्रवाई करवाई जाएगी।
-

कपूरथलाः ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी
फगवाड़ाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 14 व 15 जनवरी को फगवाड़ा दौरे है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 सब डिवीजन फगवाड़ा में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों ( यूएवी) रिमोट कंट्रोल माईक्रो लाईट एयर क्राफ्ट या किसी भी यंत्र कैमरे, खिलौने कैमरे आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है।
इसी तरह फगवाड़ा डिवीजन में भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते (रूट) में आते सभी मैरिज पैलेसों में 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 को यात्रा के दौरान सभी विवाह समारोह में रिमोट कंट्रोल पायलट कैमरों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। ये आदेश 14 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे।
-

पंजाबः PCS अधिकारियों की वेणु प्रसाद के साथ बैठक खत्म, किया ये ऐलान
चंडीगढ़ः लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के पीसीएस अधिकारियों की शुरू हुई स्ट्राइक दोपहर 2 बजे के बाद खत्म हो गई है। हालांकि किसी ने अभी ड्यूटी जॉइन नहीं की है। लेकिन सभी जल्द ही ड्यूटी जॉइन करेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले ही पीसीएस अधिकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वेणु प्रसाद के बीच बैठक चल रही थी। जोकि अब खत्म हो गई है। पंजाब के पीसीएस अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश की घोषणा वापिस ले ली है। जल्द ही वह ड्यूटी जॉइन करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया था, जो खत्म हो गया। वेणु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त है। इसे पीसीएस अधिकारी भी मानते हैं और उन्होंने जल्द अभी से ड्यूटी जॉइन करने की बात कही है। पीसीएस एसोसिएशन के प्रधान रजत ओबरॉय का कहना है कि हम हड़ताल पर नहीं थे, सिर्फ मास लीव पर थे। कुछ पुरानी मांगें काफी समय से अटकी हुई थी। जन्हें मुख्यमंत्री और उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष रखा गया। सरकार से उनकी मुश्किलें हल होने के आश्वासन मिलने के बाद सभी अभी से ड्यूटी जॉइन कर रहे हैं।
सीएम भगवंत मान ने आज सुबह एक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए हैं। जांच में पाया गया था कि आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल काे दिसंबर महीने में 4 लाख रुपए की रिश्वत की रकम मिली और जिसमें से उन्होंने एक लाख 70 हजार खुद इस्तेमाल किए और बाकी 2 लाख 30 हजार पीएचजी बहादर सिंह को सौंप दी। जिसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का पीसीएस कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी पीसीएस अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।
-

इस नेता को मिली ‘Z’ सिक्योरिटी…
पटना : भारतीय राजनीति में खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान अब विशेष सुरक्षा घेरे में होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चिराग को जेड कटेगरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बाद बिहार के नेता चिराग पासवान को ये सुविधा देने का फैसला किया है। लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। केंद्र सरकार उन्हें जेड कैटेगरी सुक्षा प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चिराग पासवान की जान को खतरा बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी है। इससे पूर्व चिराग पासवान की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसके आधार पर ये निर्णय लिया गया है।
सुरक्षा मिलने के बाद चिराग पासवान अब वीआईपी की श्रेणी में आ जाएंगे। उनकी सुरक्षआ में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ उनके आवास पर तैनात रहेंगे। साथ ही 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक में उपस्थित रहेंगे। चिराग पासवान से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व काफी खुश है। चिराग ने अपने वादे के तहत बिहार में हुए उपचुनाव में बीजेपी का साथ दिया था।
-

बड़ा झटकाः केंद्र सरकार ने कोयला आयात के फिर बदले नियम
पंजाब पर पड़ेगा 500 करोड़ का आर्थिक बोझ
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने एक बार फिर कोयला आयात से जुड़े नियमों को बदल दिया है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने सभी बिजली संयंत्रों को कहा है कि सितंबर 2023 की मांग को ध्यान में रखते हुए उनकी तरफ से कुल खपत का 6 फीसद तक कोयला बाहर से आयात करने की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा देश में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए किया गया है।
केंद्र द्वारा नई आपूर्ति योजना के तहत 40 प्रतिशत कटौती किए जाने के बाद केंद्र ने अब बिजली उत्पादन कंपनियों को बाहर से ब्लेंडिंग कोयला खरीदने का आदेश दिया है। ब्लेंडिंग कोयले के आयात से पंजाब पर करीब 500 करोड़ रुपए का वित्तीय आर्थिक बोझ पड़ सकता है। पंजाब के थर्मल प्लांट में औसतन 09 दिन का कोयला बचा है और बिजली की मांग आठ हजार मेगावाट से कम नहीं हो रही है।
पंजाब में कोयले की कमी
लहरा प्लांट में रोजाना 12.6 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है, यहां 9 जनवरी को कोयले की कोई रैक नहीं पहुंची। मौजूदा समय इस प्लांट में सिर्फ साढ़े चार दिन का कोयला बचा है। रोपड़ प्लांट में रोजाना 11.8 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है। लेकिन अब यहां पांच दिन का कोयला बचा है। जीविके प्लांट में रोजाना 7.8 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है, लेकिन यहां पर साढ़े सात दिन का कोयला मौजूद है। तलवंडी साबो यूनिट चलने के लिए रोजाना 27.3 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है लेकिन यहां 2.7 दिन का कोयला बचा है। राजपुर स्थित नाभा पॉवर प्लांट में रोजाना 16.1 मीट्रिक टन कोयले की जररूत है। यहां पर 27.7 दिन का कोयला मौजूद है।
एक साल में तीसरी बार कोयला आयात के नियमों में हुआ बदलाव
बिजली मंत्रालय ने संयंत्रों को यह भी कहा है कि अगर उन्होंने पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की तो उनके घरेलू खदानों से दिए जाने वाले कोयले में कटौती की जाएगी। यह पिछले एक वर्ष के भीतर तीसरा मौका है, जब कोयला आयात के नियमों को बदला गया है। बिजली मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि घरेलू कोयला आपूर्ति बढ़ा कर और आपूर्ति व्यवस्था को स्मार्ट बना कर चालू वित्त वर्ष के दौरान देश में बिजली किल्लत को टाल दिया गया है, लेकिन जिस तरह से मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले महीनों के लिए तैयार रहना चाहिए।
देश के संयंत्रों के पास 3.4 करोड़ टन कोयला
अभी यह अनुमान है कि अप्रैल से सितंबर, 2023 में देश में कोयले की आपूर्ति मांग से 2.4 करोड़ टन कम रह सकती है। अभी देश के कोयला आधारित संयंत्रों के पास 3.4 करोड़ टन कोयला है, जो 11 दिनों की मांग के लिए पर्याप्त है।
वर्ष 2021-22 में हुई थी कोयले की किल्लत
सनद रहे कि देश की कुल ऊर्जा मांग का अभी 70 फीसद कोयला आधारित बिजली से पूरी होती है। वर्ष 2021-22 में कोयले की कमी होने से अगस्त से नवंबर, 2021 के दौरान देश के कई हिस्से में बिजली की काफी किल्लत हुई थी, लेकिन वर्ष 2022-23 में ऐसी स्थिति नहीं आई है। पिछले वर्ष बिजली मंत्रालय ने 10 फीसद कोयला आयात का नियम लागू किया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।
-

तथाकथित जलेबी बाबा को महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सज़ा
फतेहाबाद: फतेहाबाद के 63 साल के तांत्रिक जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी ‘बिल्लू’ के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट ने 14 साल कैद की सजा सुनाई है। जलेबी बाबा महिलाओं को नशा देकर जबरन रेप करने, मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने के अलावा पैसे ऐंठने के जुर्म में आईटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया गया था। फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने न केवल 100 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार करने बल्कि उन अपराधों की वीडियो क्लिप बनाने का भी दोषी ठहराया था।
जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा को पाक्सो एक्ट में 14 साल कैद की सुनाई गई। वहीं आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दुष्कर्म मामले में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई। जलेबी बाबा की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। स्पेशल कोर्ट ने बाबा को 5 जनवरी को दोषी करार दिया था।फतेहाबाद की टोहाना सिटी पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को अमरपुरी पर मामला दर्ज किया था, जब शहर में एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद जांच में पुलिस को कम से कम 120 एक जैसी वीडियो क्लिप मिलीं। इसमें हर क्लिप में एक अलग पीड़िता थी और इन्हें तांत्रिक के मोबाइल फोन से शूट किया गया था। जलेबी बाबा क्लिप का इस्तेमाल महिलाओं को फिर से उनका शोषण करने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए करता था।
जलेबी बाबा का नाम से मशहूर बाबा का असली नाम अमरपुरी ‘बिल्लू’ है। वह चार लड़कियों और दो लड़कों का पिता है। अमरपुरी लगभग 23 साल पहले पंजाब के मनसा जिले से टोहाना आया था। पहले 13 सालों में उसने एक जलेबी स्टॉल चलाया। यहां उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई। उसने अमरवीर को तांत्रिक साधनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमरपुरी कुछ सालों के लिए टोहाना से गायब हो गया। इसके बाद वह जब वह आया तो एक मंदिर में साथ बने घर में रहने लगा। यहां उससे अनुयायी मिलने लगे। इनमें से कई महिलाएं थीं। 2018 में उसके एक परिचित की पत्नी ने मंदिर के अंदर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले में तांत्रिक को जमानत मिल गई थी।
शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने बाद में रेप की धारा भी लगाई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद में महिला पुलिस थाना फतेहाबाद की तत्कालीन इंस्पेक्टर बिमला देवी ने मुकदमे की जांच पड़ताल शुरू की। 19 जुलाई 2018 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने घटनास्थल की विडियोग्राफी कराई तो वहां से वीसीआर के साथ तीन कैसेट, 25 नशीली गोलियां, चार रुद्राक्ष की मालाएं, एक भभूति का बक्सा और एक चिपटा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने अमरपुरी का सात दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पुलिस ने एक पीड़िता का मेडिकल करवाया था। 23 जुलाई 2018 को पुलिस ने अमरपुरी से एक मोबाइल, दो अकाउंट बुक्स, दो नोटबुक, तीन डायरी, एक हजार रुपये कैश, चार जिंदा कारतूस और दो चेकबुक बरामद की थी। पुलिस ने पीड़िता का मैडि के समक्ष 164सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करवाएं थे।
