Blog

  • Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के गुरुपर्व पर श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने को अपने जीवन का एक सौभाग्यशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब आकर मत्था टेकने का अवसर मिला।

    सोमन्ना ने कहा कि वे कल से ही अमृतसर के दौरे पर हैं और यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी ले रहे हैं। वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे, ताकि प्रभावित लोगों के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। अमृतसर जिले के कई गांव अभी भी मुश्किल हालात में हैं और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    केंद्र सरकार पहले ही 1600 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, लेकिन अगर और जरूरत पड़ी तो हम और भी धनराशि लाएंगे। मंत्री सोमन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सेवा की जाएगी और बाढ़ राहत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मोदी सरकार पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए प्रयासरत हैं।

  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारत के खिलाफ बड़ा बयान, बोले – ‘युद्ध हुआ तो हमें बड़ी फतेह मिलेगी’

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारत के खिलाफ बड़ा बयान, बोले – ‘युद्ध हुआ तो हमें बड़ी फतेह मिलेगी’

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के मंत्री एक के बाद एक बयान देते हुए दिख रहे हैं। पाकिस्तानी नेता भारत के साथ जंग का खतरा महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना से मना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि भारत से जंग के आसार असली हैं। इससे मैं इनकार नहीं कर रहा। अगर हालात बिगड़ेंगे तो पाकिस्तान को बड़ी फतेह मिलेगी।

    पहले से ज्यादा बड़ी फतेह मिलेगी

    एक पाकिस्तान चैनल के साथ बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि – इतिहास भी गवाह है कि भारत कभी सचमुच एकजुट ही नहीं था सिवाय औरंगजेब के समय पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था हम घर में आपस में बहस करते हैं लेकिन जब भारत से जंग की बात आती है तो हम सभी एक साथ हो जाते हैं। मेरा ख्याल है कि अगर अब अल्लाह न करें कि कोई ऐसी सिचुएशन राइज हुई जिसके चांस हैं उससे मैं बिल्कुलक मना नहीं करता। अगर राइज होगी तो अल्लाह हमें पहले से ज्यादा बड़ी फतेह देगा इंशाल्लाह।

    पाकिस्तान में बड़ी हलचल

    ख्वाजा आसिफ का यह बयान आने के बाद पड़ोसी देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल मच चुकी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर कई मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति भी अभी अस्थिर है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर सख्ती, आर्थिक संकट और सेना की बढ़ती हुई भूमिका के बीच ख्वाजा आसिफ का यह बयान राजनीतिक समर्थन जुटाने की कोशिश भी हो सकता है।

    अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है। कई बार उसकी ओर से आतंकी हमले करने की कोशिश भी की जा चुकी है परंतु भारत ने पहलगाम हमले के बाद उसको अच्छे से सबक सिखा दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया था। इस दौरान उसने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना की ओर से पाकिस्तान की मिल्ट्री ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था।
  • Punjab News: दरबार साहिब में सजा सुंदर जलो साहिब, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: दरबार साहिब में सजा सुंदर जलो साहिब, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने संगत को दी शुभकामनाएं

    अमृतसरः आज, चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में सुंदर जलो साहिब विशेष रूप से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में गुरुमुख प्रेमी श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और सतगुरु के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब में सुंदर जलो साहिब सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और प्रार्थना की।

    हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि सतगुरु धन-धन गुरु रामदास जी विनम्रता और वैराग्य के प्रतीक थे, जिन्होंने मानवता को सेवा, ध्यान और प्रेम का संदेश दिया। दुनिया भर की संगत सतगुरु जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। इसी के चलते सारा दिन पाठ के साथ श्रद्धालुओं को गुरु की बाणी के साथ जोड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में दिन भर गुरमत समारोह आयोजित किए गए। शाम को, रहरास साहिब के पाठ के बाद, मनमोहक दीपमाला और आतिशबाजी की जाएगी।

    वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सभी को गुरु जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। जत्थेदार गड़गज ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु रामदास जी का जन्म चूना मंडी, लाहौर में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन के पहले 7 वर्ष वहीं बिताए। उनके माता-पिता के चले जाने के बाद, उनकी दादी उन्हें बसरका ले गईं, जहां तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी भी रहते थे। इसके बाद गुरु रामदास जी श्री गोइंदवाल साहिब पहुंचे और गुरु अमरदास जी की विनम्रतापूर्वक सेवा की। उनकी सेवा भावना और ईश्वरीय आशीर्वाद को देखते हुए, गुरु अमरदास जी ने उन्हें गुरुपद सौंपा और श्री गुरु रामदास जी ने आदेशानुसार चक रामदासपुर (वर्तमान अमृतसर साहिब) की स्थापना की। यहां श्री अमृत सरोवर का निर्माण किया गया, जिसके नाम पर यह शहर “श्री अमृतसर साहिब” के नाम से जाना जाता है। श्री गुरु रामदास जी की बाणी 30 रागों में रची-बसी है और उन्होंने गुरबाणी के माध्यम से जीवन के हर पहलू में मनुष्य का मार्गदर्शन किया। उनके पवित्र शब्द – बाणी गुरु, गुरु है बाणी, बाणी अमृत सार हमें याद दिलाते हैं कि गुरबाणी ही हमारा सच्चा गुरु है।

    उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इन दिनों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए, सभी सिखों को गुरुद्वारों में सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए और हर परिस्थिति में गुरबाणी के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। जत्थेदार गड़गज ने अपील की कि सिख समुदाय गुरबाणी से जुड़े रहें, गुरु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सभी के कल्याण के लिए तत्पर रहें।

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अग्नि भेंट करने पर SGPC प्रधान धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अग्नि भेंट करने पर SGPC प्रधान धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जम्मू में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच पवित्र स्वरूपों को पेट्रोल डालकर जलाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक भी है।

    धामी ने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे समय में जब जम्मू से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी से जुड़े नगर कीर्तन और आयोजन को लेकर सरकारों के साथ विचार-विमर्श चल रहे हैं, उसी प्रदेश में ऐसी निंदनीय घटना हुई। एसजीपीसी प्रमुख ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क़ानूनों में संशोधन कर सख्त दंड का प्रावधान होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। अध्यक्ष धामी ने सिख संघ को शांति बनाए रखने की अपील करते कहा कि दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए शिरोमणि कमेटी की ओर से हर संभव कदम उठाया जाएगा।

  • Jalandhar News: LPU पहुंचे CM मान-केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री ने संजीव अरोड़ा बोले- आधे घंटे में होगी बिजली की शिकायत का हल, देखें Live

    Jalandhar News: LPU पहुंचे CM मान-केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री ने संजीव अरोड़ा बोले- आधे घंटे में होगी बिजली की शिकायत का हल, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित अन्य कैबिनेट मंत्री Lovely Professional University पहुंचे। लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने सासंद अशोक मित्तल सहित अन्य नेताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहाकि आप सरकार ने पंजाब में वह काम करके दिखाए जो इतिहास में पिछली सरकारों ने नहीं किए। इस दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर अहम बताते हुए कहा कि 66 केवी नेटवर्क में नई तारे लगाई गई। 88 हजार 803 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है, जोकि इतिहास में पहले कभी नहीं लगाए गए। सीएम मान और केजरीवाल की अगुआई में आज ऊर्जा क्रांति लाई जा रही हैं। 1030 नए 11 केवी फीडर लगाए गए।

    खेत और उद्योग जगत को बिजली पर्याप्त हुई। आप सरकार 2035 में पंजाब को रगंला पंजाब बनाने पर विचार कर रही है। इसी के चलते आज सभी नेता एकत्रित हुए है। आप सरकार 5 हजार करोड़ का निवेश बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए खर्च करेंगे। आने वाले साल में 24 घंटे बिजली मिलेगी। अब तक 70 नए सब स्टेशन, 25 हजार किलोमीटर नई तारों का निर्माण किया गया है। इसके बाद जालंधर और बठिंडा के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। आप से जुड़े नेताओं ने बताया कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान जालंधर और बठिंडा के लोगों के लिए बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित परियोजना का उद्घाटन किया।

    जालंधर में 11 बजे रखे कार्यक्रम के बाद वह बठिंडा के लिए रवाना होंगे और वहां से पंजाब के लिए 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाएंगे और वहां उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (Entrepreneurship Mindset Course) की शुरुआत करेंगे। दरअसल, CM भगवंत मान दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आप नेताओं से मीटिंग भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। संजीव अरोड़ा ने कहाकि जब वह लुधियाना में उपचुनाव लड़े उस दौरान उन्होंने सड़कों पर लटक रही तारों को लेकर चिंता प्रगट की। जिसके बाद सत्ता में आने के बाद शहर को लटक की तारों को हटाने का काम शुरू किया।

    उन्होंने कहाकि स्टाफ की कमी को लेकर उन्हें काफी फोन आते रहते है। ऐसे में बिजली विभाग में 15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है। वहीं 2 हजार के करीब इटर्नशिप पर मुलाजिमों को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की शिकायत को लेकर लोगों को 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब आधे घंटे में बिजली की शिकायत को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 300 मुलाजिम लोगों की शिकायत सुनने के लिए पटियाला और मोहाली में तैनात किए जा रहे है।

  • शादी समारोह से लौट रहे युवकों की तालाब में गिरी स्कार्पियों, 4 की मौत, देखें वीडियो

    शादी समारोह से लौट रहे युवकों की तालाब में गिरी स्कार्पियों, 4 की मौत, देखें वीडियो

    फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह भोर पहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में टायर पंक्चर होने से स्कॉर्पियो तालाब में गिर गई। चारों युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के मृतकों में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित, नीरज समेत पांच को बचा लिया गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो पानी में डूबी हुई नजर आ रही है।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में पानी में डूबने चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वापस लौटते समय बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे खंदक में जा घुसी। गाड़ी में पानी भर जाने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

     

     

  • Punjab News: लूटेरे ने महिला से बालियां छीनी, आरोपी घबराहट में बाइक छोड़कर फरार

    Punjab News: लूटेरे ने महिला से बालियां छीनी, आरोपी घबराहट में बाइक छोड़कर फरार

    लुधियानाः शहर के ग्यासपुरा इलाके में महिला से लूट का मामला सामने आया है। लूटेरे प्रेस संचालक मीना देवी से कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते 60 वर्षीय मीना देवी निवासी ग्यासपुरा के महादेव नगर मोहल्ला, जो इलाके में प्रेस चलाती हैं, ने बताया कि रोज की तरह करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। करीब 8:15 बजे जब वे रास्ते में पहुंचीं, तो एक स्प्लेंडर बाइक सवार युवक आया और कान की बाली झपटकर फरार हो गया। वारदात के दौरान आरोपी घबराहट में अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

    सूचना मिलते ही ग्यासपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरी और झपटमारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • तीन दिनों बाद फिर शुरु हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को दी जानकारी

    तीन दिनों बाद फिर शुरु हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को दी जानकारी

    जम्मू-कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। तीन दिनों के अंतराल के बाद आज से माता वैष्णो देवी यात्रा सुबह 6 बजे से दोबारा शुरु हो रही है। ऐसे में अब श्रद्दालु माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसकी जानकारी खुद श्राइन बोर्ड के द्वारा दी गई है। श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वैष्णो देवी यात्रा दोबारा से शुरु हो रही है।

    श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी

    माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई थी। पोस्ट में श्राइन बोर्ड ने कहा था कि – ‘जय माता दी जैसे कि पहले ही बताया जा चुका है कि सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर बुधवार 8 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से खुल जाएंगे’। श्राइन बोर्ड ने यह सलाह भी दी कि वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए श्रद्धालुओं को आधिकारिक चैनलों के जरिए अपडेट रहें।

    भारी बारिश के चलते स्थगित हुई थी यात्रा

    यात्रा भारी बारिश के चलते स्थगित कर दी गई थी। चेतावनी के कारण श्राइन बोर्ड ने पांच से सात अक्टूबर तक यात्रा को स्थगित कर दिया था। कटड़ा में यात्रा के आधार शिविर में करीबन दो हजार श्रद्धालु अभी भी रुके हुए हैं। श्रद्धालु दोबारा से यात्रा शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और आज सुबह छ बजे से श्राइन बोर्ड के द्वारा सभी रजिस्ट्रेशन केंद्र भी खोल दिए जाएंगे।

    प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

    कटरा में जो यात्री रुके हुए थे उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई थी। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर रख रहा था। बोर्ड ने यह साफ किया था कि मौसम में जैसे ही सुधार होगा तो यात्रा शुरु कर दी जाएगी। ऐसे में आज मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं के जत्थे को कटरा से भवन की ओर रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
  • Punjab News: Singer Rajvir Jawanda के निधन की खबर के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर बढ़ी सिक्योरिटी, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Rajvir Jawanda के निधन की खबर के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर बढ़ी सिक्योरिटी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर जवंदा के निधन की पुष्टि फोर्टिस अस्पताल ने कर दी है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राजवीर जवंदा ने 10.55 पर आखिरी सांस ली थी। वहीं अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि अस्पताल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। लेकिन गायकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए जवंदा की मौत को लेकर दुख प्रगट किया जा रहा है। दूसरी ओर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रगट किया है।

    दरअसल, 27 सितंबर को हिमाचल में उनका एक्सीडेंट हुआ था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल आज 35 वर्षीय राजवीर जिंदगी की जंग हार गया। लोकप्रिय गायक राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी आवारा मवेशियों के कारण उनका मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया और बद्दी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में जवंदा के सिर और रीड की हड्डी सहित शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। मोहाली ले जाने से पहले, जवंदा को सोलन के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद रविवार तड़के बेहद गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। जहां वह कई दिनों से वेटिंलेटर पर थे।

    चिकित्सकों ने साफ कर दिया था कि उनके नर्वस सिस्टम में समस्या आ गई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं रहो रही थी। 4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    गौरतलब है कि राजवीर जवंदा ‘काली केमेरो’, ‘शानदार’, ‘मुच्छ ते माशूक’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता बेहद व्यापक है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और इस कठिन समय में वे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राजवीर के पिता कर्म सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। राजवीर भी 2011 में पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बने और जगरांव में ड्यूटी की। लेकिन 2019 में उन्होंने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी छोड़ दी। 2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से राजवीर ने अपने कैरियर की शुरुआत की और 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2017 में मुकाबला और कंगणी जैसे गाने हिट हुए।

    इसके बाद पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई सुपरहिट गाने दिए। 2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया। गांव आने पर राजवीर बच्चों को मिठाइयां बांटते थे। उन्हें बाइक राइडिंग का शौक था और हाल ही में उन्होंने 27 लाख की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से शिमला जाते वक्त उनके साथ हादसा हुआ। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। राजवीर के दादा और पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर और बेटे दिलावर सिंह के साथ रहते थे।

     

     

  • Punjab News: दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, 165 किलोग्राम नकली खोआ और 7 क्विंटल मिल्क पाउडर बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, 165 किलोग्राम नकली खोआ और 7 क्विंटल मिल्क पाउडर बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः दीवाली पर बाजारों में मिठाइयों की बढ़ी मांग को देखते स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गुप्त सूचना पर अमृतसर के राजासांसी इलाके के गांव टपिआला में छापेमारी की गई, जिसमें नकली खोआ बनाने का रैकेट बेनकाब हुआ। इस दौरान 165 किलोग्राम नकली खोआ, 7 क्विंटल मिल्क पाउडर और 100 लीटर से अधिक वनस्पति घी बरामद कर नष्ट कर दिए गए। फूड सेफ्टी विंग के असिस्टेंट कमिश्नर रजिंदर पाल सिंह ने बताया कि विभाग को विशेष इनपुट मिला था कि गांव तपिआला में एक व्यक्ति नकली खोआ बनाकर बाजार में सप्लाई करता है।

    पुलिस स्टेशन लोपोके की मदद से छापेमारी की गई, जिसमें छिंदर सिंह उर्फ शिंदी के घर से बड़ी मात्रा में नकली खोआ और कच्चा माल मिला। मौके पर पाया गया खोआ गुणवत्ता-रहित और अस्वास्थ्यकर हालत में था। जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। रजिंदर पाल सिंह ने बताया कि खोआ के साथ-साथ मिल्क पाउडर के 29 बोरे (प्रत्येक 25 किलो के) और वनस्पति घी के 11 टिन भी बरामद किए गए।

    यह सारा माल जब्त कर लिया गया है और सैंपल खड़ड़ लैबोरेट्री को जांच के लिए भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई छिंदर सिंह के खिलाफ की जाएगी। विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान अन्य तीन सैंपल भी एकत्र किए हैं। जिनमें रोस्टेड बर्फी और सिल्वरलीफ (वर्क) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई बार मिठाई पर इस्तेमाल की जाने वाली चांदी की पत्री नकली होती है, जिसमें खतरनाक धातुओं की मिलावट पाई जाती है। इसलिए ये सभी सैंपल भी लैब में भेजे गए हैं।