Home Punjab>Ludhiana पंजाबः चिकन शॉप की आड़ में चल रहा था यह काम, पुलिस ने की रेड, देखें वीडियो

पंजाबः चिकन शॉप की आड़ में चल रहा था यह काम, पुलिस ने की रेड, देखें वीडियो

0

लुधियानाः जवाहर नगर इलाके में चिकन शॉप पर अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने दुकान में रेड की। दरअसल, यह कार्रवाई मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने की। इस दौरान चिकन दुकान से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की गईं। दरअसल, ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक नेताओं की शह पर यह धंधा चल रहा था। इस मौके पर आरोपी दुकानदार ने दावा किया कि ये शराब की बोतलें उसे ठेके के कारिंदे देकर जाते है।

माेहल्लावासियों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा शराब बेचने से क्षेत्र में गलत प्रभाव पड़ रहा है। अब भी इस तरफ से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की जा चुकी हैं। इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी कोचर मार्केट के कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज किए जा चुके हैं और अब भी उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here