Home Punjab>Ludhiana पंजाबः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर टीटू बानिये ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाबः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर टीटू बानिये ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

लुधियानाः जिले बुड्डे नाले की समस्या को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। वहीं इस मामले को लेकर समाजसेवी टीटू बानिये ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। दरअसल, बुड्डे नाले की समस्या को हल ना किए जाने को लेकर टीटू बानिया गंदे पानी की बोतलें भरकर ले गया। इस दौरान टीटू बानिये ने प्रशासन पर बुड्डे नाले की समस्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। टीटू बानिये ने कहा कि बुड्डे नाले का सफेद पानी पिछले कई सालों से काला हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुड्डे नाले के काले पानी की समस्या को हल करने के लिए कई बार दावे किए गए है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। जिसके चलते वह आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर गंदे पानी की बोतले लेकर पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here