Home Punjab>Ludhiana पंजाब : आज कौमी इंसाफ मोर्चे में 13 टोल प्लाजा रहेंगे फ्री

पंजाब : आज कौमी इंसाफ मोर्चे में 13 टोल प्लाजा रहेंगे फ्री

0

लुधियाना :  टोल प्लाजा आज 3 घंटे के लिए फ्री कराए जाएंगे। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रदर्शन तेज करने का ऐलान कर दिया है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इन टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री करने का ऐलान किया है। मोर्चा 9 जिलों में 13 टोल प्लाजा पर धरना लगाएगा।  यह टोल प्लाजा फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा, तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा,लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा,घलाल टोल प्लाजा,फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा,तलवंडी भाई टोल प्लाजा, नवांशहर का टोल प्लाजा बंद रहेंगे। 

कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं का कहना है कि बीते एक साल से पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर पर उनकी तरफ से धरने दिए जा रहे हैं। 6 जनवरी को पूरा एक साल बीत गया। लेकिन न केंद्र और न ही राज्य सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर उचित कदम उठाए गए हैं। इसके बाद अब बंदी सिखों की रिहाई के लिए मोर्चे की तरफ से संघर्ष तेज करने की घोषणा की गई है। मोर्चे के नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार को नुकसान नहीं होगा, वे उनकी बात नहीं सुनेंगे। आने वाले समय में संघर्ष तेज करते हुए कई और कदम भी उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here