Home Punjab>Ludhiana Punjab News : दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत , 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News : दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत , 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News : दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत , 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : टागरा प्लास्टिक की फैक्टरी के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहा प्लास्टिक के लिफाफे बनाने की फैक्टरी बन रही थी। मिली जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबिक 2 मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए है। मृतक की पहचान मोसीन आलम(50) निवासी बिहार के तौर पर हुई है। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। घायलों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला।

मृतक के भतीजे मोहम्मद मिस्टर ने बताया कि उसके चाचा मिस्त्री का काम करते थे। मोहम्मद ने बताया कि 3 लोगों पर दीवार गिरी थी। जिसमें एक की मौत हो गई और 2 घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here