Home Punjab>Ludhiana पंजाबः पुलिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाबः पुलिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

लुधियानाः कोचर मार्केट पिंक फ्लैट्स में पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई ना किए जाने से परेशान व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़कर सुसाइड करने की कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति के पानी की टंकी पर चढ़ जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पीड़ित को टंकी से नीचे उतारा। दरअसल, जब पीड़ित ने मामले को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि उसका एक प्लाट है, जोकि प्रॉपर्टी डीलर ने धोखे से उसका प्लाट ले लिया है और अब वह उसे प्लाट वापिस नहीं दे रहा है।

पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी कर चुका है, लेकिन पुलिस इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते वह परेशान होकर आज सुसाइड करने के लिए टंकी पर चढ़ा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ित का प्रॉपटी को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद है। उन्होंने कहा कि मामला दुगरी थाने का है, उन्होंने कहा कि मामला उनके थाने का नहीं है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 10 दिन पहले भी टंकी पर चढ़ा था। उन्होंने कहा कि अब वह मामले की जांच कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here