Home Punjab>Ludhiana पंजाब : 2 नशा तस्करों को काबू करने का वीडियो हुआ वायरल

पंजाब : 2 नशा तस्करों को काबू करने का वीडियो हुआ वायरल

0

लुधियाना : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवकों को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने रोका और लोग युवकों की छीतर परेड करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि देखने में आ रहा है कि ये युवक बड़ी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करने के धंधे में हैं उनके पास से कई नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

वहीं ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी एएसआई अवतार सिंह ने उन्हें पकड़ रखा है और मोती नगर थाने की पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है। यहां यह भी बता दें कि पुलिस जहां लगातार हो रही नशे की सप्लाई को रोकने की कोशिश कर रही है।

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने इन पर काबू पा लिया है और यह भी कहा जा रहा है कि ये युवक एक्सीडेंट के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here