राहगीर वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल कर इस तरह के स्टंट लिंक सड़कों पर करना गैरकानूनी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कभी युवक बाइक की सीट पर दोनों पैरों का बेलेंस बनाकर बैठ जाता है तो कभी सीट पर खड़ा होकर करतब करता है। जानकारी के मुताबिक यह युवक शहर की कई सड़कों पर इसी तरह से बुलेट बाइक पर स्टंटबाजी करता है। इस मामले संबंधी ADCP ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पूरेवाल और ACP ट्रैफिक चरणजीव लांबा से बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर स्टंटबाजी और हूटर आदि का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का अभियान शुरू किया हुआ है।Video of young man doing stunt on moving bike went viral.#Video #stunt #roadrage #viral #viralvideo #trendingreels #ShehnaazGill #AlyGoni #NitishKumar #encounterindia #TwitterX pic.twitter.com/3OTgOhoKdt
— Encounter News (@Encounter_India) July 22, 2024