घायल अमरिंदर सिंह सोढ़ी के भाई इंद्रपाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि उनका पड़ोसी काला है। उसकी पत्नी उससे झगड़ा करके कुछ महीने पहले उसे छोड़कर मायके जा चुकी है। काला को इस बात का शक है कि शायद उनके परिवार ने उसकी पत्नी को भड़काकर उसके घर में कलह करवाया है। इंद्रपाल सोढ़ी ने कहा कि उनके परिवार का उसकी पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। बुधवार रात उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। काला उसे गालियां देने लगा। शोर-शराबा सुन जब वह घर के बाहर पहुंचे तो काला उन्हें भी गालियां देने लगा। सोढ़ी मुताबिक उसने अपने भाई अमरिंदर सिंह सोढ़ी और भतीजे हरप्रीत को मौके पर बुलाया और उनसे कहा कि वह लोग काला से बात करें कि वह रोजाना क्यों लड़ाई झगड़ा करता है। हरप्रीत ने जब काला को आवाज लगाकर बाहर बुलाया तो उसने अपनी मां से कुल्हाड़ी मंगवा कर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह उन लोगों ने अपना बचाव करके उससे कुल्हाड़ी छीनी। सोढ़ी ने कहा कि हमले में हरप्रीत और उसके पिता अमरिंदर सिंह सोढ़ी के काफी चोट आई है। पुलिस चौकी मुंडियां में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे।Punjab: गाली-गलौज से रोका तो पड़ोसी ने किया कुल्हाड़ी से हमला#stopped #abusing #neighbor #attacked #axe #watch #video #Encouterindia #encouternews pic.twitter.com/7x656MBsZi
— Encounter India (@Encounter_India) August 1, 2024