Home Punjab>Ludhiana पंजाब : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला घर से बाहर, लगे आरोप, देखें वीडियो

पंजाब : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला घर से बाहर, लगे आरोप, देखें वीडियो

0

लुधियाना : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। घुमार मंडी इलाके में स्थित कृष्णा नगर में बेटे की मौत के बाद उसकी मां ने अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर मृतक की पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर धरना दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि कहा कि उसके पति की मृत्यु जनवरी में हुई थी। इस बीच उसका बेटा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था, तो मृतक की पत्नी उसके पेपर दिलवाने के लिए करीब एक महीने तक चंडीगढ़ में रही। जब वह यहां लौटी तो उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मृतक व्यक्ति की मां अपनी बेटी और दामाद के इशारे पर कर रही है।

मृतक का जीजा इस सारी संपत्ति को हड़पना चाहता है और इसके लिए वह महिला और उसके बच्चों और मायके परिवार को भी मारने के लिए तैयार है। यहां तक ​​कि उनका सामान भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे प्रदर्शन कर रही महिला और उसके परिजनों को यहां से हटा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here