Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पति के काम पर जाने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

पंजाब : पति के काम पर जाने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

0

लुधियाना : आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते है। यह मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां महिला ने संदिग्ध ढंडारी खुर्द इलाके में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना तब सामने आई जब महिला के पति ने बार-बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं दिया। परिवार किराए पर रहता था और उनके कमरे के नीचे दुकान चलाने वाले रितेश नाम के युवक ने कहा कि उसे महिला के पति का फोन आया और वह उसे अस्पताल ले गया। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 20 साल है।

उनकी कोई संतान नहीं थी। आज जब उसका पति काम पर गया हुआ था तो महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब कई बार फोन करने के बावजूद उसने फोन नहीं उठाया और पड़ोसियों ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here