Home Punjab>Ludhiana पंजाबः वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौ+त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः जिले के विजय नगर ढोलेवाल फाटक के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई है। वहीं मृतिका का पहचान पूनम निवासी विजय नगर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। जिसके बाद उन्होंने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन के नीचे महिला के आने  की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ है। वहीं पीड़ित संदीप ने बताया कि वह काम पर जा रहे थे। इस दौरान वह फाटक पार करने लगे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वह कोठियों में काम करते थे, महिला के तीन बच्चे है, जबकि मृतिका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here