Blog

  • आज का राशिफल, 27 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 27 अप्रैल 2026

    ग्रहों की चाल आज एक बड़े मानसिक और आध्यात्मिक बदलाव का इशारा कर रही है। चंद्रदेव आज सिंह राशि में विराजमान होकर आपके आत्मविश्वास और खुशियों को बढ़ा रहे हैं। मेष राशि में सूर्यदेव अपनी पूरी ताकत के साथ आपकी जीवनशक्ति को निखार रहे हैं। वृषभ राशि के शुक्रदेव आपके सुख और वैभव में वृद्धि कर रहे हैं। हालांकि, मीन राशि में नीच और अस्त बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी कुछ भ्रम और संचार में बाधाएं पैदा कर सकती है। कुंभ राशि में राहु और सिंह में केतु की स्थिति आपको बाहरी चमक-धमक के बजाय आंतरिक शांति की तलाश करने की सलाह देती है। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आपको सुरक्षा और सही गाइडेंस प्रदान कर रहे हैं।

    मेष राशि : लीडरशीप के लिए तैयार रहेंगे। आज सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके पांचवें भाव में होने से होगी, जो आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और कुछ नया रचने का उत्साह भरेंगे। आपके लग्न में बैठे सूर्यदेव आपकी जीवनशक्ति को बढ़ा रहे हैं, जिससे आप किसी भी काम को लीड करने के लिए तैयार रहेंगे। देखा जाए तो वृषभ राशि के शुक्रदेव आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिरता दे रहे हैं। हालांकि, मीन राशि के बारहवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की तिकड़ी बैठी है, जो मानसिक बेचैनी और फालतू के खर्चों का संकेत दे रही है। विशेष रूप से बुधदेव के नीच और अस्त होने से आपकी बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। करियर के मामले में अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही बुद्धिमानी होगी। शाम का समय पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करने के लिए उपयुक्त है।

    वृषभ राशि : पैसों की लेन-देन में देरी की आशंका। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव यानी सुख स्थान को प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे आपका मन घर-परिवार की खुशियों में लगा रहेगा। आपकी अपनी राशि में बैठे शुक्रदेव आपके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली और शालीन बना रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बताती है कि मेष राशि के सूर्यदेव आपके बारहवें भाव में हैं, जो आत्म-चिंतन की मांग कर रहे हैं। ध्यान रहे, ग्यारहवें भाव में नीच के बुधदेव दोस्तों के साथ अनबन या पैसों के लेन-देन में देरी करा सकते हैं। करियर के मामले में टीम पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपने स्वतंत्र प्रोजेक्ट्स पर फोकस करें। प्यार के मामले में दिन का दूसरा हिस्सा काफी रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य के लिए गले और गर्दन का ख्याल रखना जरूरी है। आर्थिक रूप से आज बजट बनाना आपके भविष्य के लिए शुभ फल देगा।

    मिथुन राशि : भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। देखा जाए तो आज आपके राशि स्वामी बुधदेव मीन राशि में काफी कमजोर स्थिति में हैं, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, आपकी अपनी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक ढाल की तरह काम कर रहे हैं। सिंह राशि के चंद्रदेव आपके तीसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जो आपके साहस और भाई-बहनों से सहयोग को बढ़ाएंगे। करियर के दसवें भाव में मंगल और शनि की मौजूदगी काम का बोझ तो बढ़ाएगी, लेकिन जल्दबाजी में कागजी कार्रवाई न करें। प्यार के मामले में बहुत ज्यादा बहस करने से बचें, वरना अनचाही गलतफहमी पैदा हो सकती है। आर्थिक रूप से लंबी अवधि के निवेश के लिए रिसर्च करना अच्छा है। सेहत के मामले में नर्वस सिस्टम और आंखों की थकान को नजरअंदाज न करें।

    कर्क राशि : पारिवारिक सुख पर रहेगा ध्यान। आज सुबह चंद्रदेव आपके दूसरे भाव यानी धन भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान बचत और पारिवारिक सुख पर रहेगा। दसवें भाव के सूर्यदेव कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ा रहे हैं और सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है। नौवें भाव में बुध, मंगल और शनि की युति धार्मिक कार्यों में बाधा या लंबी यात्राओं में देरी का संकेत दे रही है। विशेष रूप से पिता या गुरुओं के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन मजबूत है, बस किसी विदेशी निवेश में जल्दबाजी न दिखाएं। प्यार के मामले में आप अपने पार्टनर से थोड़े पजेसिव हो सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें। सेहत के लिए हल्का भोजन लेना और पर्याप्त पानी पीना उपयुक्त होगा। करियर में नई जिम्मेदारी लेने के लिए यह एक अच्छा समय है।

    सिंह राशि : भाग्य का मिलेगा साथ। विशेष रूप से आज चंद्रदेव आपकी अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी ऊर्जावान और प्रभावशाली महसूस करेंगे। आपके राशि स्वामी सूर्यदेव नौवें भाव में बैठकर भाग्य का साथ दिला रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा कुछ छिपे हुए खर्चों और गुप्त चिंताओं की ओर इशारा कर रहा है। आज शेयर मार्केट या कर्ज के लेन-देन में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। करियर में आप लाइमलाइट में रहेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। प्यार के मामले में पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें तनाव दे सकती हैं, इसलिए बातचीत को सरल रखें। आर्थिक रूप से अपनी बचत को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें। सेहत के लिए धूप से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। शाम को ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।

    कन्या राशि : पुरानी योजनाओं पर ध्यान देना होगा। सुबह के समय बारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका मन एकांत और शांति की तलाश में रहेगा। आपके राशि स्वामी बुधदेव सातवें भाव में सूर्य के साथ अस्त हैं, जिससे पार्टनरशिप और डील्स में दिक्कतें आ सकती हैं। ध्यान रहे, दूसरों की कमियां निकालने की आदत आपके रिश्तों में कड़वाहट घोल सकती है। ग्रहों का गोचर बताता है कि अकेले काम करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। करियर में पुरानी योजनाओं को पूरा करने पर जोर दें, नई शुरुआत के लिए अभी समय थोड़ा कठिन है। आर्थिक तौर पर गैजेट्स या लग्जरी चीजों पर खर्च करने से बचें। प्यार के मामले में पार्टनर के साथ ईगो की लड़ाई से दूर रहना ही उपयुक्त है। सेहत के लिए अच्छी नींद और पैरों की देखभाल जरूरी है।

    तुला राशि : नेटवर्क व दोस्तों से लाभ के योग। आज सिंह राशि के चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव को रोशन कर रहे हैं, जिससे नए दोस्तों और नेटवर्क से लाभ होने के योग हैं। मेष राशि के सूर्यदेव आपके सातवें भाव में हैं, जो आपकी पब्लिक डीलिंग में जान फूकेंगे। हालांकि, छठे भाव में नीच के बुधदेव और शनि-मंगल की युति काम का दबाव बढ़ा सकती है। आज किसी भी कानूनी पचड़े या विवाद से दूर रहना ही आपके लिए सटीक रहेगा। करियर में तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से काम धीमा हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, बस किसी दोस्त को उधार देने से बचें। प्यार के मामले में पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, क्योंकि इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है।

    वृश्चिक राशि : क्रिएटिविटी में होगी वृद्धि। देखा जाए तो आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव यानी करियर स्थान में हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में एक चमकता सितारा बनाएंगे। आपके राशि स्वामी मंगलदेव पांचवें भाव में शनि और बुध के साथ हैं, जो आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ा रहे हैं लेकिन भ्रम भी पैदा कर सकते हैं। करियर के मामले में सीनियर्स आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे, जिससे प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। प्यार के मामले में आज भावनाएं बहुत तीव्र रहेंगी, इसलिए आवेश में आकर कोई फैसला न लें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, बस सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। सेहत के मामले में पेट में जलन या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शाम के समय ऑफिस की गॉसिप से दूर रहना आपके लिए उपयुक्त होगा।

    धनु राशि : नया सीखने पर दे सकते हैं ध्यान। आज चंद्रदेव आपके भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन कुछ नया सीखने और लंबी यात्राओं की ओर आकर्षित होगा। आपके राशि स्वामी बृहस्पतिदेव सातवें भाव में बैठकर पार्टनरशिप में मजबूती ला रहे हैं। हालांकि, चौथे भाव में ग्रहों का भारी दबाव घर में अशांति या माता के स्वास्थ्य की चिंता पैदा कर सकता है। बुधदेव की नीच स्थिति संपत्ति से जुड़े कागजों में कंफ्यूजन ला सकती है। प्यार के मामले में दिन काफी रोमांचक और निडर रहेगा। करियर में आपका विजन बहुत बड़ा होगा, लेकिन घरेलू उलझनों की वजह से काम की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। सेहत के लिए गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद रहेगा।

    मकर राशि : काजगी कार्यों में सतर्क रहें। आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको रहस्यमयी चीजों और गुप्त चिंताओं की ओर ले जाएंगे। आपके राशि स्वामी शनिदेव तीसरे भाव में मंगल और बुध के साथ हैं, जो आपकी बातचीत में कड़वाहट या भाई-बहनों से विवाद पैदा कर सकते हैं। देखा जाए तो आज रिसर्च और आध्यात्मिक अध्ययन के लिए समय बहुत शानदार है। करियर के मामले में आप परदे के पीछे रहकर बड़ी प्लानिंग करेंगे, लेकिन जरूरी दस्तावेजों पर साइन करने से बचें। प्यार के मामले में आज आप अपने पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से पुराना कर्ज निपटाने के लिए दिन अच्छा है, पर नया लोन न लें। सेहत के मामले में कंधों और बाहों में तनाव हो सकता है, इसलिए रिलैक्स करने पर ध्यान दें।

    कुंभ राशि : टीमवर्क से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। विशेष रूप से आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में हैं, जो आपके रिश्तों और पब्लिक इमेज को निखार रहे हैं। आपके राशि स्वामी शनिदेव दूसरे भाव में मंगल और बुध के साथ गोचर कर रहे हैं, जो धन और वाणी के मामले में कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में छोटी सी तकनीकी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है, इसलिए बहुत सतर्क रहें। करियर के मामले में टीम वर्क से आज आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। प्यार के मामले में पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना सुखद रहेगा। ध्यान रहे, आज कोई भी बड़ा आर्थिक वादा न करें। सेहत के लिए गले और दांतों की संवेदनशीलता का ख्याल रखें। शाम के समय दोस्तों के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। करियर में आपकी डिप्लोमेटिक स्किल्स की तारीफ होगी।

    मीन राशि : आय और व्यय पर दें ध्यान। आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके लग्न में ग्रहों का बड़ा जमावड़ा लगा है। मंगल, शनि और नीच के बुध की युति आपके भीतर झुंझलाहट और मानसिक भ्रम पैदा कर सकती है। चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपसे अपने रूटीन और सेहत पर ध्यान देने की मांग करते हैं। करियर के मामले में प्रेशर काफी ज्यादा रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आर्थिक रूप से कमाई की क्षमता तो बढ़ेगी, लेकिन महंगे गैजेट्स खरीदने से बचें। प्यार के मामले में अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करने के लिए कुछ दिन रुकना ही बेहतर है। सेहत के लिए सिरदर्द और शरीर में गर्मी की समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें। मुश्किल कामों को पूरा करने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति का सही इस्तेमाल करें।

  • 50 रुपये को लेकर पंप कर्मियों ने बेरहमी से पीटा युवक, वीडियो वायरल

    50 रुपये को लेकर पंप कर्मियों ने बेरहमी से पीटा युवक, वीडियो वायरल

    ऊना: हिमाचल प्रदेश में ऊना औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पंप कर्मचारियों ने निर्ममता से पीटा है। बताया जा रहा है बाइक में तेल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट न होने पर पंप कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक यूसुफ निवासी वार्ड नंबर-2 टाहलीवाल रात बाथड़ी की ओर से टाहलीवाल लौट रहा था, इसी दौरान वह बाइक में तेल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुका और 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। बताया जा रहा है कि भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवक ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की बात कही, ताकि वह गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सके। पीड़ित के अनुसार इतनी सी बात पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी भड़क उठे और उसे जबरन पंप के कमरे में ले जाकर डंडों और लोहे के प्लास से बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पर लगातार हमला किया जा रहा है, जो बेहद अमानवीय है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।      
  • Ludhiana News : Cold Drink और पानी से भरे ट्रक का हुआ Accident, राहगीरों ने उठाया लुफ्त, देखें वीडियो

    Ludhiana News : Cold Drink और पानी से भरे ट्रक का हुआ Accident, राहगीरों ने उठाया लुफ्त, देखें वीडियो

    लुधियाना : गर्मी के मौसम में आसमान आग उगल रहा है। जिस कारण लोगों को कठिन मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं है कि किसी पीड़ित की मदद करने की बजाय उसका सामान लेकर मौके से रफ्फूचक्कर हो जाना। ऐसा ही एक मामला शहर के साउथ, बाईपास से सामने आया है। जहा Cold Drink और पानी से भरे ट्रक के एक्सीडेंट के बाद राहगीर सामान उठा कर निकल दिए।

    इस घटना के बारे में जानकरी देते हुए ट्रक के ड्राइवर रंजीत सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर से लोडिंग कर लुधियाना आ रहा था। जब वह साउथ बाईपास के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक में लद्दी पानी और कोल्ड ड्रिंक सड़क पर बिखर गई। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीर मदद करने की बजाय पानी की पेटियां लेकर मौके से फरार हो गए।

    इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने राहगीरों को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन किसी ने भी एक न सुनी। इस हादसे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया।

     

     

  • Jalandhar News: Ritu Nooran की ऑडियो आई सामने, एक्स हसबेंड को दी चेतावनी

    Jalandhar News: Ritu Nooran की ऑडियो आई सामने, एक्स हसबेंड को दी चेतावनी

    जालंधर(Ens): पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को परिवार में छिड़ी बहस दिन प्रतिदिन सार्वजनिक होती जा रही है। गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां की तरफ से पिता के इलाज में मदद के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड का विवाद भी बढ़ता जा रहा है।

    हाल ही में रितु नूरां के एक्स हसबेंड ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेन-देन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़कर बयान दिया था। वहीं अब एक ऑडियो सामने आई है। जिसमें रितु नूरां अपशब्द कहते हुए कहा कि वह उसे जानती नहीं है। हंसी में इसलिए हूं कि जब मुझे पता ही नहीं कि वह कौन है कौन नहीं, मुझे कोई टेंशन नहीं। इस दौरान नूरां मामले को लेकर प्रूफ मांग रही है।

    नूरां कह रही है कि उसकी उसने जो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उसे धोखेबाज कहा गया है। ऐसी कोई भी किसी को कहते हैं गलत है। लोग मसाला लगाने के लिए बहुत बैठे हैं और तुम अच्छे से लगवाओ। तुम मुझे बदनाम करने के लिए गंदी हरकत पर आ गया है, यह घर बसाने के नतीजे नहीं है। एक्स हस्बैंड को नूरां ने कहा कि मैंने तुझे 5 से 6 दिन मांगे थे और कहा था कि इतने दिन खुद भी लें।‌

    लेकिन तू पोस्ट शेयर करने से हट नहीं रहा, इसे प्यार नहीं कहते। नूरां आगे कहती है कि तू शुरू से ही चालाकियां करता आया है और सोशल मीडिया पर मेरी है वीडियो पोस्ट करता रहा है। ऐसे घर नहीं बसाए जाते और ना ही मैं ऐसे घर बसाना चाहती हूं। नूरां ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि तू जिस तरह बदनाम मुझे करना चाहता है अब कर ले कोई फर्क नहीं। बता दें कि हाल ही में रितु नूरां के एक्स हसबेंड ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेन-देन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।

    ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि जनता बिना सच जाने ज्योति को निशाना बना रही है। ज्योति अपनी जगह बिल्कुल सही है, उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। कुछ लोग जानबूझकर उसकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं। मीर साहब (पिता) की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह सब दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के पास संपत्तियों और कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगने की आदत कभी नहीं जाती। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए जैसी राशि उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है और अगर मदद की जरूरत थी, तो वे सीधे मांग सकते थे, लेकिन इसे तमाशा बनाया जा रहा है।

    निजी संबंधों पर बड़े खुलासे करते हुए उन्होंने रितु नूरां पर सीधा हमला बोला और कहा कि रितु उसे और अपने मासूम बच्चे को उस समय छोड़कर चली गई थी जब वह बच्चा महज 6 महीने का था, जो अब दो साल का हो चुका है। वर्तमान में रीतू के साथ नजर आ रहे ‘मंगी’ नाम के व्यक्ति की पहचान और हैसियत पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसी की वजह से उनके आपसी संबंध खराब हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि जब सुल्ताना नूरा अस्पताल में परिवार का हाल-चाल जानने गईं, तो वहां उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और उन्हें ताने मारे गए।

    अंत में उन्होंने आम जनता और प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी के पारिवारिक मसलों में बिना पूरी जानकारी के हस्तक्षेप न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ गलत टिप्पणी करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नरक और स्वर्ग इसी धरती पर देखना पड़ता है और जो आज दूसरों के साथ गलत कर रहे हैं, उन्हें यहीं भुगतना होगा।

     

     

     

  • शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति के साथ हुआ विवाद, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति के साथ हुआ विवाद, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की सड़कों पर विवाद हो गया। ताजा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के बांगड़दा रोड का है, जहां एक हंसता खेलता परिवार खौफनाक मंजर का शिकार होते-होते बचा। शादी की खुशियां बांटने निकले एक दंपत्ति को क्या पता था कि एक सिरफिरा उनका रास्ता रोक कर खड़ा हो जाएगा और उनके जान पर बन आएगी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बांगड़दा रोड स्थित कालका मंदिर के पास की है।

    बताया जा रहा है कि परिवार सतपीपलीया इछावर का रहने वाला है। अंकुश परमार और उनका परिवार कार से अपने रिश्तेदारों के यहां शादी की पत्रिका देने निकले थे। जैसे ही वे कालका माता मंदिर के पास पहुंचे, एक युवक फिल्मी स्टाइल में उनकी कार के सामने आ गया और डंडा लहराते हुए हमला करने की कोशिश करने लगा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक नशे में धुत है।

    वह दंपति पर यह आरोप लगाते हुए वार कर रहा है कि उनकी गाड़ी से उसे टक्कर लगी है जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह महज विवाद खड़ा करने का बहाना था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह हाथ में डंडा लेकर कार सवार परिवार को डरा रहा है। पीड़ित माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए डरे-सहमे आरोपी से छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन युवक पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वही इस हंगामें के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और वहां से गुजरने वाले अन्य राहगीर भी सहम गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस हरकत में आई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। मामला वाहन टकराने को लेकर उपजे विवाद से शुरू हुआ था। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

     

     

     

  • नहीं रहे पत्रकार व एरोविन उद्योग के मालिक उद्यमी राकेश धीमान

    नहीं रहे पत्रकार व एरोविन उद्योग के मालिक उद्यमी राकेश धीमान

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रसिद्व उद्यमी और पंखा उद्योग एरोविन इंटरनेशनल के निदेशक एवं पत्रकार राकेश धीमान अब इस संसार में नही रहे। राकेश धीमान ने रविवार सुबह अपने निवास स्थान पंचकूला में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लगातार उनके शारीरिक डायलेसिस हो रहे थे। उनके निधन से जहां हिमाचल व बीबीएन का उद्योग जगत पूरी तरह शोक में डूब गया वहीं पत्रकार जगत भी गमगीन हो गया।
    राकेश धीमान जहां उद्यमी होने के साथ साथ समाजसेवी थे और शौक के तौर पर पत्रकारिता भी करते थे। रविवार शाम को मनीमाजरा शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया और उनके पुत्र कर्ण धीमान ने उनको नम आंखों से मुखगिन दी।
    राकेश धीमान के निधन पर बीबीएन उद्योग संघ के प्रधान वाईएस गुलेरिया, सचिव रजनीश बिज, दिनेश जैन, मुकेश जैन, लघु उद्योग संघ के प्रधान अशोक राणा, सचिव अनिल मलिक, विचित्र सिंह पटियाल, लघु उद्योग भारती प्रधान अखिल मोहन, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, गत्ता उद्योग संघ प्रधान हेमराज चौधरी, संरक्षक सुरेंंद्र जैन, दवा उद्योग संघ के अध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, सुमित सिंगला सहित नेशनल युनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के राज्यप्रधान जोगिंद्र देव आर्य, महामंत्री डा रुप किशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूजा वर्मा, अंकुश नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रणेश राणा, प्रेस क्लब बददी के प्रधान सचिन बैंसल, जितेंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ऋषि ठाकुर, संजीव ठाकुर, नालागढ़ प्रेस क्लब प्रधान सतविंद्र सिंह सैणी, मनीष पाल, विपिन शर्मा, श्याम लाल मौदगिल, आरुणि पाठक व अनिल कपूर आदि ने शोक जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
       
  • हरित ऊर्जा क्षेत्र में पथ प्रदर्शक बन रहा हिमाचल – CM Sukhvinder Singh Sukhu

    हरित ऊर्जा क्षेत्र में पथ प्रदर्शक बन रहा हिमाचल – CM Sukhvinder Singh Sukhu

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत और सौर ऊर्जा क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की अपार क्षमता है जिसके उचित दोहन से हम राज्य की ऊर्जा खपत का अधिकतर हिस्सा पूरा करने सहित इससे दूसरे राज्यों को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। हिमाचल ऊर्जा आत्मनिर्भरता का पथ प्रदर्शक बनने सहित पर्यावरण संरक्षण और संवृद्धि की दिशा में भी अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता हैं।

    हिमाचल की प्रति वर्ष ऊर्जा खपत लगभग 13 हज़ार मिलियन यूनिट है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का लक्ष्य है कि इसका 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा निकट भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा किया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार जलविद्युत क्षेत्र में छोटी परियोजनाओं को विकसित करने, सौर ऊर्जा परियोजनाओं और गैर परम्परागत ऊर्जा आधारित निवेश को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश सरकार ने पांच मेगावाट क्षमता तक की छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के विकास को हाल ही के वर्षों में गति प्रदान की है। गत तीन वर्षों में 17.25 मेगावाट क्षमता की 7 छोटी पनबिजली परियोजनाएं आरम्भ की गई हैं। 23.80 मेगावाट क्षमता की 12 छोटी जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण किया गया है तथा 47.90 मेगावाट क्षमता की 18 छोटी जलविद्युत परियोजनाएं स्वीकृति के लिए ऊर्जा निदेशालय भेजी गई हैं।

    इसके अतिरिक्त, 12.65 मेगावाट क्षमता की 5 छोटी पनबिजली परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। ऊर्जा विभाग द्वारा 25.7 मेगावाट क्षमता की 7 छोटी पनबिजली परियोजनाओं की क्षमता वृद्धि सहित अन्य स्वीकृति के लिए अनुपूरक कार्यान्वयन समझौतें हस्ताक्षरित किए गए हैं। विभाग द्वारा 75 मेगावाट क्षमता की छोटी परियोजनाओं के आवंटन के लिए 76 नए आवेदन प्रसंस्कृत किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी गत तीन वर्षों में प्रभावी नीतियों के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 501 मेगावाट की क्षमता वाले 5 सौर ऊर्जा पार्क और 212 मेगावाट की क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। कांगड़ा ज़िला के डमटाल क्षेत्र में बंजर भूमि पर 200 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है।

    प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कार्य आरम्भ कर इन्हें रिकॉर्ड अवधि में पूरा किया गया है। पेखूबेला, भंजाल और अघलौर सौर ऊर्जा परियोजनाएं इसकी द्योतक हैं। हिम ऊर्जा द्वारा 728.4 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड को आवंटित की जा चुकी हैं, जिसमें से 150.13 मेगावाट क्षमता की 120 माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजनाएं आरम्भ की जा चुकी हैं।

    प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ‘पहले आओ – पहले पाओ’ की नीति को अपनाया है। इस आधार पर 250 किलोवाट से 5 मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजना आवंटित की जा रही है। इन परियोजनाओं द्वारा उत्पादित बिजली को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा खरीदा जाएगा। इसके तहत अब तक 547 निवेशकों को 595.97 मेगावाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजनाएं आवंटित की गई हैं, जिसमें से 403.09 मेगावाट क्षमता के विद्युत खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

    राज्य सरकार द्वारा ग्रीन पंचायत कार्यक्रम आरम्भ किया गया है, जिसके तहत सभी पंचायतों में 500 किलोवाट की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके तहत परियोजनाओं द्वारा उत्पादित बिजली से अर्जित 20 प्रतिशत राजस्व राज्य सरकार संबंधित ग्राम पंचायत के अनाथ बच्चों एवं विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग में लाएगी।

    जनजातीय क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की पहल पर चम्बा ज़िला की पांगी घाटी के हिलौर और धरबास गांवों में 400-400 किलोवाट क्षमता के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप लाहौल-स्पीति ज़िला के काज़ा स्थित दूरस्थ गांव मुड, लांगज़ा, हिक्किम और कौमिक में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत एक किलोवाट क्षमता के सौर ऑफ ग्रिड संयंत्र 148 घरों में स्थापित किए गए हैं। काज़ा में दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है।

    वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत राज्य सरकार ग्रीन हाइड्रोजन, कम्प्रैसड बायोगैस, भूतापीय और अन्य क्षेत्रों में भी वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की दिशा में विशेष रूप से प्रयास कर रही है। चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन ओर सोलन ज़िला के नालागढ़ में 1 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमीरपुर जिला के नेरी में देश का पहला राज्य समर्थित बायोचार संयंत्र स्थापित करने की पहल भी की गई है।

     

  • भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : Dr Arvind Sharma

    भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : Dr Arvind Sharma

    चंडीगढ़: सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और वे किसी एक वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि पूरे समाज के आराध्य हैं। अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए सर्व समाज के हित में कार्य किया। उनके विचारों से सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जिससे सनातन संस्कृति सशक्त हुई है।

    डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को कैथल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देखा और सुना।

    गोवा भगवान परशुराम की कर्मस्थली मानी जाती है। उनके जन्मस्थान को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा एक शोध पीठ का गठन किया गया था, जिसमें विद्वानों ने अध्ययन कर निष्कर्ष निकाला कि भगवान परशुराम का जन्म इंदौर के निकट जानापाव स्थल पर हुआ था। स्थान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन योग्य है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम कुंड भी स्थित है। गोवा में सात दिन तक चलने वाली कथा का आयोजन पंडित दलीप शास्त्री द्वारा किया जाता है। ऐसी कथाओं का आयोजन हरियाणा में भी होना चाहिए, ताकि लोगों को भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों का व्यापक ज्ञान मिल सके। जिला स्तर पर भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश में एकजुटता भी बढ़ी है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। अब नौकरियां योग्यता के आधार पर मिल रही हैं ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’। सभी वर्गों के युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।

    रोहतक के पहरावर में स्थित गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था देश की प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जिसके लिए हरियाणा सरकार ने साढ़े 15 एकड़ भूमि प्रदान की है। इसकी सदस्यता के लिए पंजीकरण जारी है। बजट सत्र में चार एकड़ भूमि पर भगवान परशुराम स्मृति स्थल पर संग्रहालय निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण के बाद देश-विदेश से लोग देखने आएंगे ।

    हरियाणा सरकार भगवान परशुराम के नाम पर 900 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही है। भिवानी स्थित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त झज्जर, करनाल, पानीपत सहित कई स्थानों पर भगवान परशुराम के नाम से भवन और चौक विकसित किए जा रहे हैं। कैथल में भी भगवान परशुराम चौक का शुभारंभ किया गया है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है। ब्राह्मण धर्मशाला, कैथल के लिए पूर्व घोषणा के 26 लाख रुपये के साथ-साथ 11 लाख रुपये की नई राशि देने की घोषणा भी की।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती पूरे महीने भर उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है और हर वर्ष इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भगवान परशुराम तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृभक्त थे। केवल धर्म और समाज की रक्षा के लिए ही शस्त्र उठाए। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एकजुट रहने की आवश्यकता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

  • प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

    प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 34.31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर में 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 107 विद्यार्थियों की क्षमता के छात्रावास का उद्घाटन किया। लाहौल एवं स्पीति के ताबो स्थित 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर, में 8.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास किया। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, खग्गल, हमीरपुर में 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास भी किया। दोनों वर्किंग वुमन हॉस्टल्स की क्षमता 50-50 आक्यूपेंट की होगी।

    डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नौणी, सोलन के मुख्य परिसर में 11.95 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल्स का भी शिलान्यास किया। इसकी क्षमता 100 आक्यूपेंट की हागी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती हिमाचल प्रदेश का भविष्य है और राज्य सरकार इसे प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने के बावजूद राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जा रही है। प्राकृतिक खेती से जुड़े दो लाख से अधिक किसान पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 1.98 लाख को प्रमाण पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।

    सुक्खू ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और करीब 53.95 प्रतिशत लोग प्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर हैं। इसलिए राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं को लागू कर रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई फसलों के लिए हिमाचल देश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रहा है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

    इस वर्ष प्राकृतिक पद्धति से तैयार गेहूं के समर्थन मूल्य को 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की के समर्थन मूल्य को 40 से बढ़ाकर 50 रुपये, पांगी घाटी की जौ के समर्थन मूल्य को 60 से 80 रुपये और हल्दी के समर्थन मूल्य को 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। पांगी को राज्य का पहला पूर्णतः प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया गया है। पहली बार अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है, इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर तय की गई है। इसके अतिरिक्त, गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

    इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल, आईसीएआर के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आर.के. सिंह, रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी और विद्यार्थी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

     

  • Haryana News : पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    Haryana News : पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    हरियाणा : कैथल जिले के एक गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव रत्ता खेड़ा के इलाके में पुलिस द्वारा एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। आरोपी की टांग में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान रवि वासी गांव रंभा के रूप में हुई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए एस.डी,यू यूनिट के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी गिल मोबाइल शॉप पर हुई फायरिंग केस में वांछित था। आरोपी ने शूटरों को वेपन सप्लाई किया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर पकड़ लिया गया है।

    पुलिस ने आरोपी का चीका क्षेत्र से पीछा करना शुरू कर दिया था। जहां वह वेपन सप्लाई करने आया था। पुलिस को देखते ही अरोपी मोटरसाइकिल पर भाग निकला। जैसे ही टीम गांव रत्ताखेड़ा लुकमान में पहुंची, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की चलाई गोली आरोपी की टांग में लगी। आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातें भी ट्रेस होने की संभावना है।